खेती किसानी

पंजाब में धान की खेती ने बनाया नया रिकॉर्ड, 90% से ज्यादा खरीफ रकबा धान के नाम
पंजाब में इस खरीफ सीजन धान का रकबा रिकॉर्ड 32.76 लाख हेक्टेयर पहुंच गया है, जो राज्य के कुल खरीफ क्षेत्र का 90% से ज्यादा है। बासमती का रकबा बढ़ा है, लेकिन कपास और मक्का जैसी वैकल्पिक फसलों का क्षेत्र घटा या स्थिर रहा है। इससे फसल विविधीकरण और लगातार गिरते भूजल स्तर को लेकर चिंता बढ़ी है।

महाराष्ट्र में किसानों के मुद्दों पर बोले राकेश टिकैत, 10 अगस्त तक बड़े आंदोलन का दिया संकेत
जलगांव में राकेश टिकैत ने महाराष्ट्र के किसानों की कर्ज, MSP और फसल बीमा से जुड़ी समस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने व्यापक कर्जमाफी और MSP की कानूनी गारंटी की मांग करते हुए छोटे किसान संगठनों को एकजुट कर 10 अगस्त तक बड़े आंदोलन का संकेत दिया।

खाद की सप्लाई को लेकर सरकार को अलर्ट, संसद की समिति ने सुझाया नया प्लान
पश्चिम एशिया संकट से सबक लेते हुए संसद की समिति ने खाद की सप्लाई के लिए स्थायी आपात योजना बनाने का सुझाव दिया है। इसमें बफर स्टॉक, वैकल्पिक आयात, बेहतर निगरानी, सस्ती ढुलाई और खाद सब्सिडी व्यवस्था में सुधार पर जोर दिया गया है, ताकि किसानों को संकट के समय भी समय पर खाद मिल सके।

एक एकड़ अदरक से 14 लाख की कमाई, महाराष्ट्र के किसान ने अपनाई ये तकनीक
महाराष्ट्र के संभाजीनगर के किसान तुकाराम ने सही तकनीक और बेहतर प्रबंधन से अदरक की खेती को मुनाफे का जरिया बनाया। 5 एकड़ में करीब 90 लाख रुपये की कमाई करने वाले तुकाराम रेज्ड बेड, सही दूरी, बेहतर बीज तैयारी, देर से कटाई और आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल करते हैं।

यूपी: हरे प्याज की खेती और सब्ज़ियों की नर्सरी, 2.5 एकड़ में किसान कमा रहा 6-7 लाख रुपये
बहराइच के किसान राम प्रवेश मौर्या ने 2.5 एकड़ जमीन पर सब्जियों की खेती और नर्सरी को कमाई का जरिया बनाया।

मखाना उत्पादन 80 हजार टन के पार, नई किस्म से दोगुनी पैदावार का दावा
देश में मखाना उत्पादन 2025-26 में बढ़कर 80,590 टन पहुंच गया है। बिहार सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। वहीं आईसीएआर की ‘स्वर्ण वैदेही’ किस्म से पारंपरिक खेती के मुकाबले करीब दोगुनी पैदावार मिलने का दावा है। मखाना के साथ मछली पालन और बढ़ते निर्यात से किसानों की आय बढ़ने की उम्मीद है।

कम जमीन में ज्यादा खेती, किसानों ने बदली खेती की तस्वीर... देखिए सरकारी आंकड़े
देश में खेती योग्य जमीन भले ही पिछले तीन वर्षों में थोड़ी कम हुई हो, लेकिन आधुनिक तकनीक और बेहतर खेती के तरीकों की बदौलत किसान उसी जमीन पर पहले से ज्यादा फसलें उगा रहे हैं। इसी वजह से कुल बोया गया क्षेत्र, फसल सघनता, खाद्यान्न और बागवानी उत्पादन में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

यूपी के किसानों को मिलेगा रोगमुक्त गन्ने का बीज, कुशीनगर में बनेगी टिश्यू कल्चर लैब
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में टिश्यू कल्चर आधारित गन्ना पौधा उत्पादन केंद्र बनाया जाएगा। यहां किसानों को रोगमुक्त और अधिक उत्पादन देने वाले गन्ने के पौधे मिलेंगे, जिससे पैदावार बढ़ेगी, बीज की लागत घटेगी और चीनी मिलों को भी बेहतर गुणवत्ता का गन्ना मिलेगा।

हरित क्रांति के जनक डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन: जिस वैज्ञानिक ने भारत को खाद्यान्न संकट से बाहर निकाला
डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन ने हरित क्रांति के जरिए भारत को खाद्यान्न संकट से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने उन्नत बीज और आधुनिक खेती की तकनीक किसानों तक पहुंचाई, जिससे देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बना।

AI की मदद से तैयार होंगी बेहतर सोयाबीन की किस्में, भारत और अमेरिका मिलकर करेंगे शोध
भारत और अमेरिका ने AI, ड्रोन और स्मार्ट सेंसर की मदद से बेहतर सोयाबीन किस्में विकसित करने के लिए तीन साल का संयुक्त शोध प्रोजेक्ट शुरू किया है। इस तकनीक से कीट, बीमारियों और मौसम के असर का बेहतर विश्लेषण किया जाएगा, जिससे वैज्ञानिक नई किस्में तेजी से विकसित कर सकेंगे और भविष्य में किसानों को अधिक उपज देने वाली व जलवायु-अनुकूल सोयाबीन किस्मों का लाभ मिलेगा।

धान-गेहूं छोड़ किन्नू की खेती की ओर बढ़ रहे किसान, जानिए क्यों
उत्तर भारत में कई किसान अब धान-गेहूं की जगह किन्नू की खेती अपना रहे हैं, क्योंकि इसमें कम पानी की जरूरत होती है और बेहतर मुनाफा मिलता है। हरियाणा के सिरसा के किसान रोहित विश्नोई किन्नू के साथ तरबूज की सहफसली, ग्रेडिंग, वैक्सिंग और सही मार्केटिंग के जरिए अपनी आय बढ़ा रहे हैं।

नकली कृषि उत्पादों से बचें, सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
केंद्र सरकार ने किसानों से नकली बीज, खाद और कीटनाशकों से सतर्क रहने की अपील की है। यदि कोई व्यक्ति ऐसे नकली कृषि उत्पाद बेचने का प्रयास करे, तो किसान टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-180-1551 पर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
