मौसम-बेमौसम

बंगाल में दो दिन की बारिश ने बर्बाद की फसलें, किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट
खेतों में पानी भरने से पककर तैयार धान और सब्जियों की फसलें डूब गई हैं। फसलें बर्बाद होने और आलू की खेती पर संकट मंडराने से किसानों को डर है कि उनकी पूरे सीजन की कमाई खत्म हो गई है।

चक्रवात अकवान कमजोर पड़ा, ओडिशा-बंगाल समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
पहाड़ी राज्यों में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा। उत्तराखंड के कुछ इलाकों में घने कोहरे और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में ठंड बढ़ सकती है।

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका, तमिलनाडु से ओडिशा तक भारी बारिश का अलर्ट
तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 17 और 20 नवंबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि 18 और 19 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। आंध्र प्रदेश में 18 नवंबर को भारी बारिश और 19-20 नवंबर को उत्तर तटीय इलाकों में बेहद भारी बारिश की आशंका है।

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, 16 नवंबर से कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 14 और 15 नवंबर को जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 14 से 15 नवंबर तक छिटपुट बारिश की संभावना है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 14 नवंबर को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

चक्रवात मुरासु से आंध्र प्रदेश में 344 करोड़ रुपये का नुकसान, 50 हजार हेक्टेयर से ज्यादा फसलें बर्बाद
मुख्यमंत्री के मुताबिक, चक्रवात मुरासु से राज्य के 7 जिलों के 465 गांवों में करीब 50,473 हेक्टेयर में खड़ी फसलें प्रभावित हुई हैं। इससे 69,828 किसानों को नुकसान हुआ है। इनमें सबसे ज्यादा नुकसान धान की फसल को पहुंचा है। करीब 45,900 हेक्टेयर में धान की फसल प्रभावित हुई है।

आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात मुरासु, 120 किमी/घंटे की रफ्तार से चले तूफानी झोंके
मौसम विभाग के अनुसार, तट से टकराने के बाद चक्रवात धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। हालांकि, इसके आगे बढ़ने के दौरान आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं और बारिश का असर देखने को मिल सकता है।

चक्रवात ‘अर्नब’ के बाद अब ‘मुरासु’ का खतरा, आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा तूफान
मौसम विभाग के 2 नवंबर सुबह 5:30 बजे के बुलेटिन के मुताबिक, चक्रवात मुरासु पिछले छह घंटों में करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा है। फिलहाल यह बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से और उससे सटे दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में सक्रिय है।

राजस्थान में 20% से ज्यादा बारिश कम, 14 जिलों की 80 तहसीलें सूखा प्रभावित घोषित
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के मुताबिक, राजस्थान के पाली जिले में सामान्य से 58 फीसदी और जैसलमेर में 54 फीसदी कम बारिश हुई है। वहीं, जालोर में 50 फीसदी, बांसवाड़ा में 39 फीसदी और सिरोही में 36 फीसदी बारिश की कमी दर्ज की गई है।

ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ा चक्रवात अर्नब का असर, कई राज्यों में भारी बारिश
चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल गया है, लेकिन इससे हुई भारी बारिश का असर अब भी कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। ओडिशा के गंजाम जिले के पात्रापुर में पिछले 24 घंटों के दौरान 546 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सोरड़ा में 503 मिमी बारिश हुई।

अल नीनो और सूखे की चिंता, तेलंगाना सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
बैठक की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क करेंगे। यह बैठक हैदराबाद स्थित डॉ. बीआर अंबेडकर तेलंगाना राज्य सचिवालय में होगी। सरकार बैठक में राजनीतिक दलों के नेताओं से पीने के पानी की सप्लाई, जल संरक्षण, सिंचाई के लिए बिजली की व्यवस्था और वैकल्पिक फसल योजना पर सुझाव लेगी।

चक्रवाती तूफान ‘अरनब’ और तेज हुआ, 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग के मुताबिक, तेज हवाओं से कच्चे मकानों, बिजली और संचार व्यवस्था को नुकसान पहुंच सकता है। खेतों में खड़ी फसलों, बागानों और फलदार पेड़ों को भी नुकसान की आशंका है।

यूपी में चक्रवात ‘अर्णब’ का असर! , 28-31 अक्टूबर के बीच बारिश और आंधी की आशंका
मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 अक्टूबर को सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर और बलिया में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
