News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, 16 नवंबर से कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम-बेमौसम

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, 16 नवंबर से कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 14 और 15 नवंबर को जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 14 से 15 नवंबर तक छिटपुट बारिश की संभावना है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 14 नवंबर को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

Pooja Rai

Pooja Rai·14 Nov 2026

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, 16 नवंबर से कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र अगले कुछ दिनों में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। मौसम विभाग मुताबिक, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र 14 नवंबर तक और मजबूत होगा और 15 नवंबर को यह अवदाब में बदल सकता है। इसके बाद यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 16 नवंबर की शाम तक मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। इसके असर से अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

वहीं, 15 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके चलते जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 14 और 15 नवंबर को जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 14 से 15 नवंबर तक छिटपुट बारिश की संभावना है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 14 नवंबर को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 14-15 नवंबर को तथा पूर्वी राजस्थान में 15 नवंबर को छिटपुट बारिश का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में 14 नवंबर को गरज-चमक के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पश्चिमी राजस्थान में 14-15 नवंबर को 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

अंडमान-निकोबार में भारी बारिश की संभावना

बंगाल की खाड़ी में बन रहे मौसम सिस्टम के असर से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 14 से 19 नवंबर तक कई जगहों पर बारिश हो सकती है। 14 से 16 नवंबर के दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा 14 से 17 नवंबर तक गरज-चमक के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

18 और 19 नवंबर को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। ओडिशा में 18 और 19 नवंबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

दक्षिण भारत के राज्यों में भी बारिश का अनुमान

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 14 नवंबर और फिर 16 से 19 नवंबर तक कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। 15 नवंबर को इन इलाकों में कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। केरल और माहे में 14-15 नवंबर तक कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है, जबकि 16 से 19 नवंबर के दौरान कई जगहों पर बारिश का अनुमान है।

तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 14 से 19 नवंबर तक छिटपुट बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 18 और 19 नवंबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। लक्षद्वीप में भी 14 से 19 नवंबर तक बारिश का अनुमान है।

मछुआरों के लिए समुद्र में न जाने की सलाह

मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में मछुआरों के लिए चेतावनी जारी की है। 17 नवंबर तक अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। वहीं, 15 से 17 नवंबर के दौरान दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में भी मछली पकड़ने से बचने को कहा गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर भारत में अगले एक सप्ताह के दौरान किसी बड़े मौसमी बदलाव की संभावना नहीं है।

News Potli.
Clip & Share
“

— बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, 16 नवंबर से कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Bay of Bengal Cyclone Western DisturbanceIndia Weather UpdateIMD Weather Alert Heavy Rainfall AlertCyclone Forecast November 2026
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

heatwave, heatwave warning, imd
मौसम-बेमौसम

मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

आने वाला सप्‍ताह क‍िसानों के ल‍िए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे क‍िसानों के ल‍िए। मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को महत्‍वपूर्ण सुझाव द‍िए हैं।

News Potli·
चक्रवात मुरासु से आंध्र प्रदेश में 344 करोड़ रुपये का नुकसान, 50 हजार हेक्टेयर से ज्यादा फसलें बर्बाद
मौसम-बेमौसम

चक्रवात मुरासु से आंध्र प्रदेश में 344 करोड़ रुपये का नुकसान, 50 हजार हेक्टेयर से ज्यादा फसलें बर्बाद

मुख्यमंत्री के मुताबिक, चक्रवात मुरासु से राज्य के 7 जिलों के 465 गांवों में करीब 50,473 हेक्टेयर में खड़ी फसलें प्रभावित हुई हैं। इससे 69,828 किसानों को नुकसान हुआ है। इनमें सबसे ज्यादा नुकसान धान की फसल को पहुंचा है। करीब 45,900 हेक्टेयर में धान की फसल प्रभावित हुई है।

Pooja Rai·04 Nov 2026
आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात मुरासु, 120 किमी/घंटे की रफ्तार से चले तूफानी झोंके
मौसम-बेमौसम

आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात मुरासु, 120 किमी/घंटे की रफ्तार से चले तूफानी झोंके

मौसम विभाग के अनुसार, तट से टकराने के बाद चक्रवात धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। हालांकि, इसके आगे बढ़ने के दौरान आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं और बारिश का असर देखने को मिल सकता है।

News Potli·03 Nov 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs