बाजार

चीनी के स्टॉक पर सरकार की सख्ती, डीलरों के लिए नई लिमिट लागू
अब चीनी डीलर ज्यादा से ज्यादा 1,000 क्विंटल चीनी का स्टॉक रख सकेंगे। यह नियम 15 अक्टूबर से 30 नवंबर तक लागू रहेगा। डीलरों को यह स्टॉक अधिकतम 15 दिनों तक ही रखने की अनुमति होगी।

दालों की महंगाई पर सरकार का फोकस, आयात शुल्क घटाने पर विचार
भारत दुनिया में दालों का सबसे बड़ा उत्पादक, उपभोक्ता और आयातक है। देश में दालों की मांग और उत्पादन के बीच अंतर को पूरा करने के लिए बड़ी मात्रा में दालें विदेशों से मंगाई जाती हैं। 2024-25 में भारत ने करीब 7.3 मिलियन टन दालों का आयात किया था, जबकि घरेलू उत्पादन 25.7 मिलियन टन रहा।

बांग्लादेश-नेपाल से आने वाले जूट सामान पर सरकार सख्त, भारतीय किसानों और मिलों को फायदा
भारत सरकार ने बांग्लादेश और नेपाल से आने वाले जूट के सामान पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी बढ़ा दी है। सरकार के इस फैसले से भारतीय जूट मिलों को विदेशी सामान से मिल रही सस्ती कीमत की चुनौती से राहत मिलने की उम्मीद है।

अक्टूबर की पहली छमाही में 14 लाख टन चीनी बिक्री का कोटा तय
अक्टूबर 2025 में सरकार ने घरेलू बाजार में बिक्री के लिए चीनी मिलों को 24 लाख टन का मासिक कोटा दिया था। अक्टूबर 2024 में यह कोटा 25.5 लाख टन था। वहीं, सितंबर 2025 के लिए घरेलू बिक्री का कोटा 23.5 लाख टन तय किया गया था।

यूरिया पर सब्सिडी 106% बढ़ी, DAP पर भी बढ़ा खर्च, जानिए क्यों महंगी हो रही खाद
सरकार ने रबी सीजन के लिए कुल खाद की मांग करीब 380.96 लाख टन रहने का अनुमान लगाया है। इसमें यूरिया की मांग 199.27 लाख टन, DAP 55.07 लाख टन, MOP 16.4 लाख टन, कॉम्प्लेक्स खाद 79.12 लाख टन और SSP की मांग करीब 31.1 लाख टन रहने का अनुमान है।

बिहार में धान खरीद का लक्ष्य 35 से बढ़ाकर 50 लाख टन करने की मांग, जानिए वजह
राज्य सरकार का कहना है कि इस साल बिहार में धान का उत्पादन करीब 154.39 लाख मीट्रिक टन रहने का अनुमान है। ऐसे में 35 लाख टन का खरीद लक्ष्य पर्याप्त नहीं है।

भारत में जल्द आएगी ब्राजील की तुअर दाल, इस साल 20-30 हजार टन आयात की उम्मीद
भारत में तुअर दाल की जरूरत को देखते हुए अब ब्राजील भी तुअर की सप्लाई करने की तैयारी में है। ब्राजील से तुअर की पहली खेप अक्टूबर-नवंबर 2026 में भारत पहुंच सकती है। इस साल करीब 20 से 30 हजार टन तुअर आने की उम्मीद है। हालांकि, अगले साल ब्राजील से तुअर की सप्लाई और बढ़ सकती है।

60 रुपये की तुअर दाल 82 रुपये किलो बिकी, मालदीव भेजी गई गुलबर्गा दाल
इस खेप का निर्यात मैसूर की Silken Global Exports and Imports ने अपने FPO आधारित ब्रांड के जरिए किया है। निर्यात से किसानों को तुअर दाल का भाव 82 रुपये प्रति किलो मिला, जबकि स्थानीय बाजार में इसका भाव करीब 60 रुपये किलो है।

35 रुपये किलो मिलेगा प्याज, सरकार ने तेज की सप्लाई.. कोलकाता पहुंचेगी ‘कांदा एक्सप्रेस’
सरकार पश्चिम बंगाल में ‘सुफल बांग्ला’ के जरिए सुरक्षित भंडार वाले प्याज की खुदरा बिक्री की संभावना पर भी विचार कर रही है। इससे लोगों को प्याज खरीदने के लिए एक और विकल्प मिलेगा और सरकारी प्याज की पहुंच ज्यादा लोगों तक हो सकेगी।

खाने के तेल की कीमतों पर राहत की उम्मीद, सरकार ने घटाई इंपोर्ट ड्यूटी
भारत अपनी खाने के तेल की जरूरत का एक बड़ा हिस्सा आयात से पूरा करता है। ऑयल ईयर 2025-26 के पहले 10 महीनों यानी नवंबर से अगस्त के दौरान देश में 136.19 लाख टन खाद्य तेल का आयात हुआ, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 130.24 लाख टन था। यानी आयात में करीब 4.56 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

चीनी का भाव सरकार नहीं, ग्लोबल मार्केट तय करता है: नितिन गडकरी
गडकरी ने यह बात चीनी के MSP बढ़ाने की मांग के बीच कही। उन्होंने बताया कि ब्राजील में चीनी का उत्पादन भारत की तुलना में कम लागत पर होता है। भारत में चीनी उत्पादन की लागत करीब 33-34 रुपये प्रति किलो है, जबकि ब्राजील में यह करीब 23 रुपये प्रति किलो बताई गई।

GMO के आरोप में चीन ने 3 और भारतीय चावल निर्यातकों का Registration रद्द किया, Exporters ने उठाए सवाल
राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के मुताबिक, चीन ने जिन चावल की खेप को खारिज किया था, उन्हें वापस भारत लाया गया और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण यानी FSSAI ने उनकी जांच की। जांच में किसी भी खेप में GMO नहीं मिला।
