News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. बाजार
  3. रबर की कीमत पहली बार 300 रुपये किलो के पार, टैपिंग बढ़ने की उम्मीद
बाजार

रबर की कीमत पहली बार 300 रुपये किलो के पार, टैपिंग बढ़ने की उम्मीद

रबर की कीमतों में तेजी के पीछे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय, दोनों तरह के कारण हैं। दक्षिण भारत के रबर उत्पादक इलाकों में भारी बारिश के चलते पेड़ों से रबर निकालने का काम प्रभावित हुआ है। इससे बाजार में सप्लाई कम हो गई।

Pooja Rai

Pooja Rai·04 Nov 2026

रबर की कीमत पहली बार 300 रुपये किलो के पार, टैपिंग बढ़ने की उम्मीद

देश में प्राकृतिक रबर की कीमतें पहली बार 300 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई हैं। लंबे समय से कम दाम मिलने के कारण कई किसानों ने रबर के पेड़ों से दूध यानी लेटेक्स निकालना कम कर दिया था। लेकिन अब कीमतों में आई तेजी से किसानों को अच्छी कमाई की उम्मीद जगी है। इससे वे दोबारा रबर निकालने का काम शुरू कर सकते हैं।

रबर की कीमतें बढ़ने की क्या है वजह?

रबर की कीमतों में तेजी के पीछे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय, दोनों तरह के कारण हैं। दक्षिण भारत के रबर उत्पादक इलाकों में भारी बारिश के चलते पेड़ों से रबर निकालने का काम प्रभावित हुआ है। इससे बाजार में सप्लाई कम हो गई। वहीं, पश्चिम एशिया में तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं। इससे सिंथेटिक रबर महंगा हुआ है और प्राकृतिक रबर की कीमतों को भी सहारा मिला है।

इसके अलावा दक्षिण-पूर्व एशिया के प्रमुख रबर उत्पादक देशों में भी उत्पादन घटा है। मौसम की अनिश्चितता और लंबे समय तक सूखे के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में रबर की उपलब्धता कम हुई है। इन सभी वजहों से कीमतों में तेजी आई है।

किसानों को क्या होगा फायदा?

इंडियन रबर डीलर्स फेडरेशन के मुताबिक, लंबे समय तक रबर की कीमतें 147 से 197 रुपये प्रति किलो के बीच रहने के कारण कई किसानों ने टैपिंग का काम बंद या कम कर दिया था। अब कीमतें 300 रुपये के पार पहुंचने से किसानों को दोबारा पेड़ों से रबर निकालने के लिए प्रोत्साहन मिल सकता है।

हालांकि, किसानों का शीट रबर के बजाय लेटेक्स उत्पादन की ओर बढ़ता रुझान भी चिंता का विषय है। वहीं, जलवायु परिवर्तन के कारण रबर उत्पादन पर असर पड़ रहा है।

मांग के मुकाबले कम रह सकता है उत्पादन

एसोसिएशन ऑफ नेचुरल रबर प्रोड्यूसिंग कंट्रीज (ANRPC) के अनुमान के मुताबिक, साल 2026 में दुनिया में प्राकृतिक रबर का उत्पादन 15.039 मिलियन टन रहने की उम्मीद है, जबकि इसकी खपत 15.356 मिलियन टन तक पहुंच सकती है। यानी मांग के मुकाबले उत्पादन कम रहने का अनुमान है। इससे आने वाले समय में भी रबर की कीमतों को समर्थन मिल सकता है।

News Potli.
Clip & Share
“

— रबर की कीमत पहली बार 300 रुपये किलो के पार, टैपिंग बढ़ने की उम्मीद

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Natural Rubber Prices Rubber TappingNatural Rubber ProductionSynthetic RubberRubber FarmersIndia Rubber Market
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

मसालों के निर्यात में गिरावट, मिर्च और जीरे की कमजोर मांग का असर
बाजार

मसालों के निर्यात में गिरावट, मिर्च और जीरे की कमजोर मांग का असर

मात्रा के लिहाज से भी मसालों का निर्यात 4 प्रतिशत घटकर 17.34 लाख टन रहा, जबकि एक साल पहले यह 17.99 लाख टन था।

Mithilesh Dhar Dubey·
रबी फसलों के दाम: गेहूं-चना MSP से नीचे, सरसों किसानों के लिए बनी फायदे का सौदा
बाजार

रबी फसलों के दाम: गेहूं-चना MSP से नीचे, सरसों किसानों के लिए बनी फायदे का सौदा

एगमार्कनेट के मंडी आंकड़ों के अनुसार, 8 जुलाई तक गेहूं को छोड़कर बाकी सभी प्रमुख रबी फसलों के दाम पिछले तीन महीनों के औसत से ऊपर चल रहे हैं।

Mithilesh Dhar Dubey·
2025-26 फसल वर्ष में भारत का खाद्यान्न उत्पादन 5% बढ़ा
बाजार

2025-26 फसल वर्ष में भारत का खाद्यान्न उत्पादन 5% बढ़ा

चावल उत्पादन रिकॉर्ड 154 मिलियन टन पहुंचा, गेहूं भी 120.66 मिलियन टन के नए शिखर पर।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs