News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. बाजार
  3. अमूल और मदर डेयरी का दूध महंगा, जानिए किस पैकेट पर कितने रुपये बढ़े
बाजार

अमूल और मदर डेयरी का दूध महंगा, जानिए किस पैकेट पर कितने रुपये बढ़े

अमूल और मदर डेयरी ने 12 नवंबर से दूध की कीमतों में 2 से 6 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की है। अलग-अलग वैरायटी के हिसाब से दूध के दाम बढ़ाए गए हैं।

Pooja Rai

Pooja Rai·12 Nov 2026

अमूल और मदर डेयरी का दूध महंगा, जानिए किस पैकेट पर कितने रुपये बढ़े

अगर आप सुबह की चाय से लेकर बच्चों के दूध और घर की दूसरी जरूरतों के लिए अमूल या मदर डेयरी का दूध खरीदते हैं, तो अब आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। दूध के दाम बढ़ने से आम लोगों की जेब पर असर पड़ने वाला है। अमूल और मदर डेयरी ने 12 नवंबर से दूध की कीमतों में 2 से 6 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की है। अलग-अलग वैरायटी के हिसाब से दूध के दाम बढ़ाए गए हैं।

किस दूध के कितने बढ़े दाम?

दिल्ली-NCR में मदर डेयरी के दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। टोंड मिल्क (बल्क वेंडिंग मशीन) अब 58 रुपये की जगह 60 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। वहीं, पैकेट वाला टोंड मिल्क 60 से बढ़कर 62 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

फुल क्रीम दूध की कीमत 72 से बढ़ाकर 76 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। वहीं, 6.5 फीसदी फैट वाले फुल क्रीम भैंस के दूध के लिए अब 80 की जगह 86 रुपये प्रति लीटर देने होंगे। डबल टोंड मिल्क 54 से बढ़कर 56 रुपये और गाय का दूध 62 से बढ़कर 65 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

दूध महंगा होने की क्या है वजह?

आमतौर पर इस मौसम में दूध का उत्पादन बढ़ता है और बाजार में इसकी उपलब्धता भी अच्छी रहती है। लेकिन इस बार दूध की सप्लाई में कमी देखने को मिल रही है। इसके चलते डेयरी कंपनियों की लागत बढ़ गई है।

पिछले कुछ महीनों में दूध से मिलने वाले फैट की कीमतों में करीब 20 से 25 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा पशुओं के चारे और फीड के दाम बढ़ने से पशुपालकों का खर्च भी बढ़ गया है। ऐसे में डेयरी कंपनियां किसानों से दूध खरीदने के दाम बढ़ा रही हैं, ताकि उन्हें ज्यादा दूध उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

पशुपालकों को मिल रहे ज्यादा पैसे

उद्योग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, अमूल ने दूध में फैट के आधार पर खरीद की दर बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी है। इससे किसानों को दूध के लिए 60 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा मिल पा रहे हैं।

दरअसल, जब डेयरी कंपनियों को पर्याप्त मात्रा में ताजा दूध नहीं मिलता, तो वे दूध पाउडर और मिल्क फैट का इस्तेमाल करके लिक्विड दूध तैयार करती हैं। लेकिन मिल्क फैट की कीमत बढ़ने से यह तरीका भी महंगा हो गया है। दूध की कमी और बढ़ती लागत का असर अब सीधे ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है।

News Potli.
Clip & Share
“

— अमूल और मदर डेयरी का दूध महंगा, जानिए किस पैकेट पर कितने रुपये बढ़े

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Amul milk price hikeAmul milk new ratesMother Dairy new milk ratesMother Dairy milk price milk price today
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

मसालों के निर्यात में गिरावट, मिर्च और जीरे की कमजोर मांग का असर
बाजार

मसालों के निर्यात में गिरावट, मिर्च और जीरे की कमजोर मांग का असर

मात्रा के लिहाज से भी मसालों का निर्यात 4 प्रतिशत घटकर 17.34 लाख टन रहा, जबकि एक साल पहले यह 17.99 लाख टन था।

Mithilesh Dhar Dubey·
रबी फसलों के दाम: गेहूं-चना MSP से नीचे, सरसों किसानों के लिए बनी फायदे का सौदा
बाजार

रबी फसलों के दाम: गेहूं-चना MSP से नीचे, सरसों किसानों के लिए बनी फायदे का सौदा

एगमार्कनेट के मंडी आंकड़ों के अनुसार, 8 जुलाई तक गेहूं को छोड़कर बाकी सभी प्रमुख रबी फसलों के दाम पिछले तीन महीनों के औसत से ऊपर चल रहे हैं।

Mithilesh Dhar Dubey·
2025-26 फसल वर्ष में भारत का खाद्यान्न उत्पादन 5% बढ़ा
बाजार

2025-26 फसल वर्ष में भारत का खाद्यान्न उत्पादन 5% बढ़ा

चावल उत्पादन रिकॉर्ड 154 मिलियन टन पहुंचा, गेहूं भी 120.66 मिलियन टन के नए शिखर पर।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs