News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. बाजार
  3. मदर डेयरी ने क्यों बढ़ाए दूध के दाम? 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें
बाजार

मदर डेयरी ने क्यों बढ़ाए दूध के दाम? 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें

कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली-एनसीआर में फुल क्रीम दूध 76 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। पैकेट वाला टोंड दूध अब 62 रुपये और डबल टोंड दूध 56 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

Pooja Rai

Pooja Rai·11 Nov 2026

मदर डेयरी ने क्यों बढ़ाए दूध के दाम? 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें

दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को अब दूध खरीदने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। नई कीमतें 12 नवंबर 2026 से लागू होंगी। कंपनी ने फुल क्रीम, टोंड, डबल टोंड और गाय के दूध के दाम बढ़ाए हैं।

दूध के दाम बढ़ाने की क्या है वजह?

मदर डेयरी ने दूध की कीमतें बढ़ाने के पीछे किसानों से दूध खरीदने की लागत बढ़ने को वजह बताया है। कंपनी अब किसानों से पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत पर दूध खरीद रही है। इससे दूध की खरीद पर होने वाला खर्च बढ़ गया है। इसी बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डाला गया है।

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, मदर डेयरी अपनी दूध बिक्री से होने वाली कमाई का करीब 75 से 80 फीसदी हिस्सा किसानों को देती है। ऐसे में किसानों से दूध खरीदने की कीमत बढ़ने का सीधा असर कंपनी की लागत पर पड़ता है।

अब कितने रुपये लीटर मिलेगा दूध?

कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली-एनसीआर में फुल क्रीम दूध 76 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। पैकेट वाला टोंड दूध अब 62 रुपये और डबल टोंड दूध 56 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

वहीं, गाय के दूध की कीमत 62 रुपये से बढ़ाकर 65 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। एनसीआर में खुला टोंड दूध अब 58 रुपये के बजाय 60 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

इस साल दूसरी बार बढ़े दूध के दाम

मदर डेयरी ने इस साल दूसरी बार दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इससे पहले कंपनी ने मई 2026 में भी दूध के दाम बढ़ाए थे। दिल्ली-एनसीआर में कंपनी रोजाना करीब 35 लाख लीटर दूध बेचती है। ऐसे में कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा।

News Potli.
Clip & Share
“

— मदर डेयरी ने क्यों बढ़ाए दूध के दाम? 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Mother Dairy Milk Price HikeMilk Price Increase 2026Mother Dairy Full Cream Milk PriceMother Dairy New Milk RatesMilk Price Hike Delhi NCR
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

मसालों के निर्यात में गिरावट, मिर्च और जीरे की कमजोर मांग का असर
बाजार

मसालों के निर्यात में गिरावट, मिर्च और जीरे की कमजोर मांग का असर

मात्रा के लिहाज से भी मसालों का निर्यात 4 प्रतिशत घटकर 17.34 लाख टन रहा, जबकि एक साल पहले यह 17.99 लाख टन था।

Mithilesh Dhar Dubey·
रबी फसलों के दाम: गेहूं-चना MSP से नीचे, सरसों किसानों के लिए बनी फायदे का सौदा
बाजार

रबी फसलों के दाम: गेहूं-चना MSP से नीचे, सरसों किसानों के लिए बनी फायदे का सौदा

एगमार्कनेट के मंडी आंकड़ों के अनुसार, 8 जुलाई तक गेहूं को छोड़कर बाकी सभी प्रमुख रबी फसलों के दाम पिछले तीन महीनों के औसत से ऊपर चल रहे हैं।

Mithilesh Dhar Dubey·
2025-26 फसल वर्ष में भारत का खाद्यान्न उत्पादन 5% बढ़ा
बाजार

2025-26 फसल वर्ष में भारत का खाद्यान्न उत्पादन 5% बढ़ा

चावल उत्पादन रिकॉर्ड 154 मिलियन टन पहुंचा, गेहूं भी 120.66 मिलियन टन के नए शिखर पर।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs