News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. चक्रवात मुरासु से आंध्र प्रदेश में 344 करोड़ रुपये का नुकसान, 50 हजार हेक्टेयर से ज्यादा फसलें बर्बाद
मौसम-बेमौसम

चक्रवात मुरासु से आंध्र प्रदेश में 344 करोड़ रुपये का नुकसान, 50 हजार हेक्टेयर से ज्यादा फसलें बर्बाद

मुख्यमंत्री के मुताबिक, चक्रवात मुरासु से राज्य के 7 जिलों के 465 गांवों में करीब 50,473 हेक्टेयर में खड़ी फसलें प्रभावित हुई हैं। इससे 69,828 किसानों को नुकसान हुआ है। इनमें सबसे ज्यादा नुकसान धान की फसल को पहुंचा है। करीब 45,900 हेक्टेयर में धान की फसल प्रभावित हुई है।

Pooja Rai

Pooja Rai·04 Nov 2026

चक्रवात मुरासु से आंध्र प्रदेश में 344 करोड़ रुपये का नुकसान, 50 हजार हेक्टेयर से ज्यादा फसलें बर्बाद

आंध्र प्रदेश में चक्रवात अर्नब और मुरासु ने किसानों को बड़ा झटका दिया है। लगातार आए इन दोनों चक्रवातों से राज्य के कई जिलों में फसलों और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र सरकार से प्रभावित लोगों और किसानों को राहत देने के लिए आर्थिक मदद मांगी है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर राज्य को जल्द आर्थिक सहायता देने की अपील की है।

मुख्यमंत्री ने अमित शाह से फोन पर भी बात की और चक्रवात मुरासु से हुए नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुरासु के कारण राज्य के 8 क्षेत्रों में करीब 343.95 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसमें से लगभग 94 प्रतिशत नुकसान अकेले कृषि क्षेत्र में हुआ है।

50 हजार हेक्टेयर से ज्यादा फसलें प्रभावित

मुख्यमंत्री के मुताबिक, चक्रवात मुरासु से राज्य के 7 जिलों के 465 गांवों में करीब 50,473 हेक्टेयर में खड़ी फसलें प्रभावित हुई हैं। इससे 69,828 किसानों को नुकसान हुआ है। इनमें सबसे ज्यादा नुकसान धान की फसल को पहुंचा है। करीब 45,900 हेक्टेयर में धान की फसल प्रभावित हुई है।

कृषि क्षेत्र में शुरुआती तौर पर 324.22 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। बापटला, कृष्णा और गुंटूर जिलों में फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इसके अलावा बागवानी फसलें भी चक्रवात की चपेट में आई हैं।

राहत और बचाव के लिए पहले से की गई थी तैयारी

मुख्यमंत्री ने बताया कि चक्रवात के खतरे को देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, रियल टाइम गवर्नेंस सोसाइटी और इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर को पहले ही अलर्ट कर दिया गया था। राहत और बचाव के लिए SDRF की 11 और NDRF की 13 टीमें भी तैयार रखी गई थीं।

प्रभावित जिलों के 480 स्कूलों को राहत केंद्र बनाया गया है। अब तक 12,230 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने केंद्र से अपील की है कि चक्रवात से हुए नुकसान की भरपाई और प्रभावित किसानों की मदद के लिए राज्य को जल्द आर्थिक सहायता दी जाए।

News Potli.
Clip & Share
“

— चक्रवात मुरासु से आंध्र प्रदेश में 344 करोड़ रुपये का नुकसान, 50 हजार हेक्टेयर से ज्यादा फसलें बर्बाद

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Cyclone MurasuFarmers LossesPaddy Crop DamageCotton CropAndhra Pradesh Crop Damage
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

heatwave, heatwave warning, imd
मौसम-बेमौसम

मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

आने वाला सप्‍ताह क‍िसानों के ल‍िए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे क‍िसानों के ल‍िए। मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को महत्‍वपूर्ण सुझाव द‍िए हैं।

News Potli·
आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात मुरासु, 120 किमी/घंटे की रफ्तार से चले तूफानी झोंके
मौसम-बेमौसम

आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात मुरासु, 120 किमी/घंटे की रफ्तार से चले तूफानी झोंके

मौसम विभाग के अनुसार, तट से टकराने के बाद चक्रवात धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। हालांकि, इसके आगे बढ़ने के दौरान आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं और बारिश का असर देखने को मिल सकता है।

News Potli·03 Nov 2026
चक्रवात ‘अर्नब’ के बाद अब ‘मुरासु’ का खतरा, आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा तूफान
मौसम-बेमौसम

चक्रवात ‘अर्नब’ के बाद अब ‘मुरासु’ का खतरा, आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा तूफान

मौसम विभाग के 2 नवंबर सुबह 5:30 बजे के बुलेटिन के मुताबिक, चक्रवात मुरासु पिछले छह घंटों में करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा है। फिलहाल यह बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से और उससे सटे दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में सक्रिय है।

Pooja Rai·02 Nov 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs