News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. चक्रवात अकवान कमजोर पड़ा, ओडिशा-बंगाल समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम-बेमौसम

चक्रवात अकवान कमजोर पड़ा, ओडिशा-बंगाल समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

पहाड़ी राज्यों में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा। उत्तराखंड के कुछ इलाकों में घने कोहरे और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में ठंड बढ़ सकती है।

Pooja Rai

Pooja Rai·21 Nov 2026

चक्रवात अकवान कमजोर पड़ा, ओडिशा-बंगाल समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

लगातार चक्रवाती तूफानों का असर देश के मौसम पर देखने को मिल रहा है। पहले चक्रवात अर्नब और मुरासु ने कई राज्यों में बारिश कराई और अब चक्रवात अकवान के कारण देश के कई हिस्सों में मौसम बदल गया है। हालांकि, अकवान अब कमजोर पड़ चुका है, लेकिन ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार समेत कई राज्यों में 21 नवंबर को भी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। वहीं, दिल्ली-NCR में सुबह कोहरा और हल्की ठंड रहने का अनुमान है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। बिहार के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में भी बारिश के साथ गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर के कुछ अन्य राज्यों में भी बारिश हो सकती है।

वहीं, दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना नहीं है। यहां आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। सुबह हल्की धुंध और कुछ जगहों पर मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पहाड़ी राज्यों में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा। उत्तराखंड के कुछ इलाकों में घने कोहरे और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने मछुआरों को 21 नवंबर की सुबह तक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

News Potli.
Clip & Share
“

— चक्रवात अकवान कमजोर पड़ा, ओडिशा-बंगाल समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Cyclone AkvanCyclone Weather UpdateHeavy Rainfall AlertOdisha Weather IMD Weather AlertWeather Update November 21
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

heatwave, heatwave warning, imd
मौसम-बेमौसम

मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

आने वाला सप्‍ताह क‍िसानों के ल‍िए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे क‍िसानों के ल‍िए। मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को महत्‍वपूर्ण सुझाव द‍िए हैं।

News Potli·
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका, तमिलनाडु से ओडिशा तक भारी बारिश का अलर्ट
मौसम-बेमौसम

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका, तमिलनाडु से ओडिशा तक भारी बारिश का अलर्ट

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 17 और 20 नवंबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि 18 और 19 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। आंध्र प्रदेश में 18 नवंबर को भारी बारिश और 19-20 नवंबर को उत्तर तटीय इलाकों में बेहद भारी बारिश की आशंका है।

Pooja Rai·16 Nov 2026
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, 16 नवंबर से कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम-बेमौसम

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, 16 नवंबर से कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 14 और 15 नवंबर को जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 14 से 15 नवंबर तक छिटपुट बारिश की संभावना है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 14 नवंबर को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

Pooja Rai·14 Nov 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs