News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका, तमिलनाडु से ओडिशा तक भारी बारिश का अलर्ट
मौसम-बेमौसम

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका, तमिलनाडु से ओडिशा तक भारी बारिश का अलर्ट

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 17 और 20 नवंबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि 18 और 19 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। आंध्र प्रदेश में 18 नवंबर को भारी बारिश और 19-20 नवंबर को उत्तर तटीय इलाकों में बेहद भारी बारिश की आशंका है।

Pooja Rai

Pooja Rai·16 Nov 2026

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका, तमिलनाडु से ओडिशा तक भारी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव का क्षेत्र अब चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, सोमवार शाम तक यह दक्षिण और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। मंगलवार शाम तक इसके गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ सकता है।

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 17 और 20 नवंबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि 18 और 19 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। आंध्र प्रदेश में 18 नवंबर को भारी बारिश और 19-20 नवंबर को उत्तर तटीय इलाकों में बेहद भारी बारिश की आशंका है। वहीं, ओडिशा में 18 नवंबर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। 19 से 21 नवंबर के बीच कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। लगातार बारिश से आंध्र प्रदेश और ओडिशा के निचले इलाकों में जलभराव और सड़कों पर पानी भरने की आशंका है।

मौसम विभाग ने समुद्र में तेज हवाओं और ऊंची लहरों को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। बंगाल की खाड़ी के अलग-अलग हिस्सों और अंडमान सागर में 20 नवंबर तक समुद्र की स्थिति खराब रह सकती है। तमिलनाडु के तूतीकोरिन में भी मछुआरों को अगले आदेश तक समुद्र में न जाने को कहा गया है।

News Potli.
Clip & Share
“

— बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका, तमिलनाडु से ओडिशा तक भारी बारिश का अलर्ट

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Bay of Bengal CycloneTamil Nadu RainAndhra Pradesh RainOdisha RainCyclone AlertHeavy Rainfall Warning
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

heatwave, heatwave warning, imd
मौसम-बेमौसम

मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

आने वाला सप्‍ताह क‍िसानों के ल‍िए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे क‍िसानों के ल‍िए। मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को महत्‍वपूर्ण सुझाव द‍िए हैं।

News Potli·
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, 16 नवंबर से कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम-बेमौसम

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, 16 नवंबर से कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 14 और 15 नवंबर को जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 14 से 15 नवंबर तक छिटपुट बारिश की संभावना है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 14 नवंबर को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

Pooja Rai·14 Nov 2026
चक्रवात मुरासु से आंध्र प्रदेश में 344 करोड़ रुपये का नुकसान, 50 हजार हेक्टेयर से ज्यादा फसलें बर्बाद
मौसम-बेमौसम

चक्रवात मुरासु से आंध्र प्रदेश में 344 करोड़ रुपये का नुकसान, 50 हजार हेक्टेयर से ज्यादा फसलें बर्बाद

मुख्यमंत्री के मुताबिक, चक्रवात मुरासु से राज्य के 7 जिलों के 465 गांवों में करीब 50,473 हेक्टेयर में खड़ी फसलें प्रभावित हुई हैं। इससे 69,828 किसानों को नुकसान हुआ है। इनमें सबसे ज्यादा नुकसान धान की फसल को पहुंचा है। करीब 45,900 हेक्टेयर में धान की फसल प्रभावित हुई है।

Pooja Rai·04 Nov 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs