News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. खरीफ फसलों की बुवाई में बड़ा बदलाव, चावल से लेकर कपास तक का पूरा आंकड़ा
खेती किसानी

खरीफ फसलों की बुवाई में बड़ा बदलाव, चावल से लेकर कपास तक का पूरा आंकड़ा

दालों की खेती का रकबा पिछले साल के 108.49 लाख हेक्टेयर से घटकर 108.14 लाख हेक्टेयर रह गया। यानी 0.35 लाख हेक्टेयर की कमी हुई। कमी वाले राज्यों में कर्नाटक में 4.16 लाख हेक्टेयर, महाराष्ट्र में 2.70 लाख, ओडिशा में 0.64 लाख, तमिलनाडु में 0.13 लाख और बिहार में 0.14 लाख हेक्टेयर की कमी दर्ज की गई।

Pooja Rai

Pooja Rai·18 Aug 2026

चावल का रकबा 14.37 लाख हेक्टेयर घटा

चावल का रकबा 14.37 लाख हेक्टेयर घटा

खरीफ सीजन में इस बार फसलों की बुवाई का रकबा पिछले साल के मुकाबले कई जगह घटा है, तो कुछ राज्यों में बढ़ा भी है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक चावल, दालें, श्री अन्न एवं पोषक अनाज, तिलहन, गन्ना और कपास के कुल रकबे में कमी आई है, जबकि जूट और मेस्टा का रकबा बढ़ा है। आइए जानते हैं किस फसल का रकबा कितना रहा और किन राज्यों में कितनी बढ़ोतरी या कमी हुई।

चावल का रकबा 14.37 लाख हेक्टेयर घटा

पिछले साल इसी अवधि में चावल की खेती 393.44 लाख हेक्टेयर में हुई थी, जो इस साल घटकर 379.07 लाख हेक्टेयर रह गई। यानी कुल 14.37 लाख हेक्टेयर की कमी हुई।

राज्यों के आंकड़ों पर नजर डालें तो कर्नाटक में 2.86 लाख हेक्टेयर, झारखंड में 2.26 लाख, महाराष्ट्र में 2.25 लाख, ओडिशा में 2.09 लाख, मध्य प्रदेश में 1.64 लाख, तेलंगाना में 1.49 लाख, तमिलनाडु में 1.17 लाख, आंध्र प्रदेश में 1.14 लाख, गुजरात में 0.83 लाख, पश्चिम बंगाल में 0.87 लाख, उत्तर प्रदेश में 0.58 लाख और बिहार में 0.52 लाख हेक्टेयर की कमी दर्ज की गई।

वहीं असम में 3.93 लाख हेक्टेयर और उत्तराखंड में 0.35 लाख हेक्टेयर ज्यादा क्षेत्र में चावल की खेती हुई है।

दालों का रकबा 0.35 लाख हेक्टेयर कम

दालों की खेती का रकबा पिछले साल के 108.49 लाख हेक्टेयर से घटकर 108.14 लाख हेक्टेयर रह गया। यानी 0.35 लाख हेक्टेयर की कमी हुई।

कमी वाले राज्यों में कर्नाटक में 4.16 लाख हेक्टेयर, महाराष्ट्र में 2.70 लाख, ओडिशा में 0.64 लाख, तमिलनाडु में 0.13 लाख और बिहार में 0.14 लाख हेक्टेयर की कमी दर्ज की गई।

वहीं बढ़ोतरी वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश में 4.25 लाख हेक्टेयर, राजस्थान में 0.93 लाख, छत्तीसगढ़ में 0.40 लाख, आंध्र प्रदेश में 0.35 लाख, तेलंगाना में 0.34 लाख और मध्य प्रदेश में 0.14 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी हुई है।

श्री अन्न और पोषक अनाज का रकबा 4.17 लाख हेक्टेयर घटा

श्री अन्न एवं पोषक अनाज का रकबा पिछले साल के 177.13 लाख हेक्टेयर से घटकर 172.96 लाख हेक्टेयर रह गया है। यानी 4.17 लाख हेक्टेयर की कमी आई है।

कमी वाले राज्यों में कर्नाटक में 7.00 लाख हेक्टेयर, महाराष्ट्र में 2.46 लाख, हरियाणा में 0.59 लाख, तमिलनाडु में 0.30 लाख, तेलंगाना में 0.31 लाख, आंध्र प्रदेश में 0.36 लाख, जम्मू-कश्मीर में 0.19 लाख और गुजरात में 0.09 लाख हेक्टेयर की कमी हुई।

वहीं राजस्थान में 2.15 लाख हेक्टेयर, छत्तीसगढ़ में 1.53 लाख, मध्य प्रदेश में 0.92 लाख, ओडिशा में 0.68 लाख, उत्तर प्रदेश में 0.62 लाख, बिहार में 0.59 लाख, उत्तराखंड में 0.42 लाख, झारखंड में 0.20 लाख और हिमाचल प्रदेश में 0.09 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी हुई है।

तिलहन का रकबा 0.89 लाख हेक्टेयर कम

तिलहन की खेती का रकबा पिछले साल के 185.36 लाख हेक्टेयर से घटकर 184.46 लाख हेक्टेयर रह गया। इसमें 0.89 लाख हेक्टेयर की कमी हुई।

कमी वाले राज्यों में राजस्थान में 3.40 लाख हेक्टेयर, गुजरात में 1.00 लाख, महाराष्ट्र में 0.56 लाख, कर्नाटक में 0.44 लाख, ओडिशा में 0.16 लाख और तमिलनाडु में 0.13 लाख हेक्टेयर की कमी दर्ज की गई।

वहीं उत्तर प्रदेश में 3.89 लाख हेक्टेयर, मध्य प्रदेश में 0.68 लाख और असम में 0.10 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी हुई है।

गन्ने का रकबा 0.31 लाख हेक्टेयर घटा

गन्ने की खेती का रकबा पिछले साल के 58.62 लाख हेक्टेयर के मुकाबले इस साल 58.31 लाख हेक्टेयर रहा। यानी 0.31 लाख हेक्टेयर की कमी हुई।

उत्तराखंड में 0.20 लाख हेक्टेयर, महाराष्ट्र में 0.14 लाख, पंजाब में 0.14 लाख और मध्य प्रदेश में 0.12 लाख हेक्टेयर की कमी दर्ज की गई।

वहीं उत्तर प्रदेश में 0.36 लाख हेक्टेयर और हरियाणा में 0.11 लाख हेक्टेयर ज्यादा क्षेत्र में गन्ना बोया गया है।

जूट और मेस्टा का रकबा बढ़ा

जूट एवं मेस्टा की खेती का रकबा पिछले साल के 6.23 लाख हेक्टेयर से बढ़कर इस साल 6.34 लाख हेक्टेयर हो गया है। यानी 0.11 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी हुई। इसमें मुख्य योगदान बिहार का रहा है।

कपास का रकबा 0.96 लाख हेक्टेयर घटा

कपास की खेती का रकबा पिछले साल के 108.26 लाख हेक्टेयर से घटकर 107.30 लाख हेक्टेयर रह गया। यानी 0.96 लाख हेक्टेयर की कमी हुई।

कमी वाले राज्यों में राजस्थान में 1.09 लाख हेक्टेयर, हरियाणा में 0.90 लाख, पंजाब में 0.43 लाख, महाराष्ट्र में 0.38 लाख, कर्नाटक में 0.10 लाख, उत्तर प्रदेश में 0.05 लाख और ओडिशा में 0.01 लाख हेक्टेयर की कमी दर्ज की गई।

वहीं तेलंगाना में 1.25 लाख हेक्टेयर, गुजरात में 0.64 लाख, मध्य प्रदेश में 0.11 लाख और आंध्र प्रदेश में 0.02 लाख हेक्टेयर ज्यादा क्षेत्र में कपास की खेती हुई है।

यूपी में कहां बढ़ा और कहां घटा रकबा?

उत्तर प्रदेश के लिए आंकड़े देखें तो दालों का रकबा 4.25 लाख हेक्टेयर और तिलहन का रकबा 3.89 लाख हेक्टेयर बढ़ा है। गन्ने के रकबे में भी 0.36 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं श्री अन्न एवं पोषक अनाज का रकबा 0.62 लाख हेक्टेयर बढ़ा है।

इसके मुकाबले चावल का रकबा 0.58 लाख हेक्टेयर और कपास का रकबा 0.05 लाख हेक्टेयर घटा है।

ये भी देखें-

News Potli.
Clip & Share
“

— खरीफ फसलों की बुवाई में बड़ा बदलाव, चावल से लेकर कपास तक का पूरा आंकड़ा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Kharif cropsPaddy farming RiceSugarcaneCottonOilseedsPulses
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs