News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla

Arvind Shukla·Founder & Editor-in-Chief

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

सांगली (महाराष्ट्र)। खेतों में बिछाए जा रहे ये सफेद-सफेद पाइप सिंचाई के लिए नहीं है, ये पाइप खेतों का अतिरिक्त पानी निकालने के लिए है। इन जालीदार छेद वाले पाइपों को perforated drainage system या फिर Sub Surface Drainage System कहा जाता है।

खेतों में लगातार पानी भरे रहने से फसलों की जड़ें सड़ने लगती हैं, उत्पादन घटता है और कई बार पूरी फसल खराब हो जाती है। दूसरी ओर, रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग और खराब जल निकासी न होने के कारण के कारण मिट्टी में लवण (Salinity) बढ़ने से उसकी उर्वरता और pH संतुलन भी प्रभावित हो रहा है।

इस वीडियो में News Potli आपको खेत पर ले जाकर दिखा रहा है कि Sub Surface Drainage System (SSDS) क्या है, यह कैसे काम करता है और क्यों इसे जलभराव वाली जमीन का स्थायी समाधान माना जा रहा है। लाइव इंस्टॉलेशन के माध्यम से आप देखेंगे कि जमीन के भीतर बिछाई गई Perforated Pipes अतिरिक्त पानी को कैसे बाहर निकालती हैं और मिट्टी की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करती हैं।

वीडियो में महाराष्ट्र में सांगली जिले के आष्टा गांव के प्रगतिशील गन्ना किसान एवं एग्री-उद्यमी अंकुश चोरमुले बता रहे हैं कि Sub Surface Drainage System अपनाने से गन्ना, केला, पपीता, सब्जियों और अन्य बागवानी फसलों में किस तरह बेहतर वृद्धि, अधिक उत्पादन और जलभराव से सुरक्षा मिलती है।

यदि आप जलभराव, मिट्टी में बढ़ती लवणता (Salinity), खराब pH या घटती पैदावार से परेशान हैं, तो यह वीडियो आपके काम आ सकता है। छिद्रित जल निकासी प्रणाली से जुड़ा कोई सवाल है Youtube के कमेंट में पूछिए।


वीडियो:

News Potli.
Clip & Share
“

— खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Sub Surface Drainage SystemWaterlogging in agricultureSugarcane farmingगन्ने की खेती न्यूज़ पोटली
Arvind Shukla

About the Author

Arvind Shukla

Founder & Editor-in-Chief

Pulitzer Center Grantee. 18+ years of rural journalism across India. भारत के गाँवों और किसानों की आवाज़।

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
यूपी में सामान्य से 27 फीसदी कम बारिश, जानिए कैसा रहेगा अगले 2 हफ्ते का मानसून
खेती किसानी

यूपी में सामान्य से 27 फीसदी कम बारिश, जानिए कैसा रहेगा अगले 2 हफ्ते का मानसून

मानसून की सुस्त रफ्तार के बीच वैज्ञानिकों ने उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। प्रदेश में खरीफ फसलों के अनुमानित लक्ष्य 110.64 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 7 जुलाई तक 36.41 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई है।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs