News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. तकनीक से तरक्की
  3. किसान कीटनाशक के बजाय आईपीएम में करें इन्वेस्ट, लागत में आएगी कमी
तकनीक से तरक्की

किसान कीटनाशक के बजाय आईपीएम में करें इन्वेस्ट, लागत में आएगी कमी

फसल में कीट-पंतगों के अटैक से फसल बर्बाद हो रही, उसे रोकने के लिए किसान बाजार से तरह तरह के कीटनाशक का छिड़काव करता रहता हैं। इन सब से किसान की लागत में भी बढ़ोत्तरी आ रही है। किसान कीटनाशक के बजाय IP

NP

Ashish·Correspondent·12 May 2023· 4 min read

किसान कीटनाशक के बजाय आईपीएम में करें इन्वेस्ट, लागत में आएगी कमी

किसान कीटनाशक के बजाय आईपीएम में करें इन्वेस्ट, लागत में आएगी कमी

फसल में कीट-पंतगों के अटैक से फसल बर्बाद हो रही, उसे रोकने के लिए किसान बाजार से तरह तरह के कीटनाशक का छिड़काव करता रहता हैं। इन सब से किसान की लागत में भी बढ़ोत्तरी आ रही है। किसान कीटनाशक के बजाय IPM पर इन्वेस्ट करे तो अपनी लागत में कमी ला सकता है।

आज कल गन्ने में टॉप बोरर और मक्के की फसल में फॉल आर्मी वॉर्म कीट का खतरा है, इसके अलावा फल सब्जी करने वाले किसान भी कीट पंतगों के अटैक से परेशान रहते हैं। इस समस्या से बचने के लिए वो तरह तरह के कीटनाशक का उपयोग करते हैं, जिससे फसल विषैली हो जाती है, और समय के साथ ही वो कीट भी ऐसे रासायनिक दवाओं के लिए प्रतिऱोधी बन जाते हैं, ये क्रम ऐसे ही चलता रहता है। किसान को न चाहकर भी ऐसे कीटनाशक का सहारा लेना पड़ता है, पर ऐसे साधन भी हैं जो इन कीट-पंतगों से छुटकारा दिला सकते हैं।

IPM Integrated Pest Management ऐसा ही एक व्यवस्था है जिसमें फैरोमोन ट्रैप, सोलर लाइट ट्रैप, लाइट ट्रैप, फ्रूट फ्लाई ट्रैप टूल्स आते हैं। कुछ इन टूल्स को देसी जुगाड़ से भी बनाते हैं।

इनमें मादा कीट का ल्यूर लगा होता है शाम के समय प्रजनन के लिए आए नर कीट ल्यूर की गंध से आकर्षित होते हैं और जाल में फस के मर जाते हैं। इस व्यवस्था से फसल भी बर्बाद नहीं होती और कीटनाशक का भी पैसा बच जाता है।

आईपीएम के टूल्स

लाइट ट्रैप

खेत में रात में लाइट ट्रैप जलाने से फसल को बर्बाद करने वाले कीट-पतंगें लाइट की तरफ भागते हैं लाइट के पास लगे हुड से कीड़े टकराकर नीचे रखे पानी के टब में गिर जाते हैं और उसी में रह जाते हैं। लाइट ट्रैप की ये व्यवस्था फसल को बचाने में कारगर है। वैज्ञानिक और कृषि अधिकारियों के मुताबिक सिर्फ लाइट ट्रैप से 60 से 80 प्रतिशत तक इस समस्या से निजात मिल सकता है। ये लाइट ट्रैप किसान बाजार से भी ले सकते हैं और खुद भी घर में बना सकते हैं।

फ्रूट फ्लाई ट्रैप

आईपीएम टूल्स की ये व्यवस्था सब्जी या फल में ढंक मारने वाले कीड़ो से फसल को बचा सकती है। ये कीड़े फल-सब्जी पर ढंक मार देते है जिससे वो फल वहीं से सड़ने लगता है सड़ा हुआ फल ऐसी और फल मक्खियों को स्वागत करता है। एक फल मक्खी अपने जीवन काल में 40 से 200 तक फल बर्बाद कर सकती है।

फल मक्खी को रोकने के लिए यांत्रिक व्यवस्था फ्रूट फ्लाई ट्रैप खेत में लगा सकते हैं। इस ट्रैप में मादा मक्खी का ल्यूर लगा होता है, शाम के समय प्रजनन के लिए निकले नर मक्खी इस ल्यूर से आकर्षित होकर ट्रैप में फस जाते हैं।

फैरोमोन ट्रैप

ये भी एक ल्यूर युक्त एक जाल होता है, इस ल्यूर में मादा कीट की गंध होती है जिससे नर कीट गंध को पहचान कर प्रजनन के लिए जाल में प्रवेश कर लेतेत हैं और बाहर नहीं निकल पाते हैं। प्रति एकड़ फेरोमौन ट्रैप की संख्या 6 से 8 होनी चाहिए जिससे कीट-पतंगें ज्यादा से ज्यादा फस सके।

नीली पीली स्टिकी स्टिक

नीली पीली स्टिकी स्टिक फसल से 2 फुट रखने पर खेत में फसल के ऊपर मंडरा रहे कीट चिपक जाते हैं। खेत में कितने संख्या में कीट हैं ये जानकारी ये नीली पीली स्टिकि स्टिक बता देते हैं। प्रति एकड़ 6 से 8 की संख्या में लगाने से थिम्स कीट की रोकथाम की जा सकती है।

खेती में इन तरीकों को अपनाने से फसल में लगने वाली लागत में कमी लायी जा सकती है, कीटनाशक का उपयोग कम किया जा सकता है। ये खेती को विषमुक्त बनाने की दिशा में बेहतर कदम है और लोगो को भी विषमुक्त फसल मिल पाएगी।

News Potli.
Clip & Share
“

— किसान कीटनाशक के बजाय आईपीएम में करें इन्वेस्ट, लागत में आएगी कमी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
climate changeinsect controlinsecticide free farmingintegrated pest managementkheti kisaniNews Potlipesticides free farminguttar pradeshखेती किसानीटॉप बोररफॉल आर्मी वॉर्म
NP

About the Author

Ashish

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ड्रिप इरिगेशन और टिशू कल्चर का कमाल, प्रीमियम रेट पर बिक रहा राजस्थान का अनार
तकनीक से तरक्की

कम पानी, कम लागत और लाखों की कमाई! राजस्थान में अनार की खेती का ये मॉडल देखिए

राजस्थान के बाड़मेर, बालोतरा और जालौर जैसे रेगिस्तानी इलाकों में अनार की खेती किसानों के लिए मुनाफे का सौदा बन रही है। ड्रिप इरिगेशन, टिश्यू कल्चर पौधों और सरकारी सब्सिडी की मदद से किसान कम पानी में बेहतर उत्पादन लेकर सालाना लाखों रुपये कमा रहे हैं।

Pooja Rai·22 Aug 2026·4 min
गांधीनगर और बनासकांठा के किसान ड्रिप, स्प्रिंकलर और रेज्ड बेड जैसी तकनीकों के साथ कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग को जोड़कर मूंगफली और प्रोसेसिंग-ग्रेड आलू की खेती कर रहे हैं।
तकनीक से तरक्की

कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग + स्मार्ट सिंचाई, गुजरात के किसानों का मुनाफे वाला मॉडल

गुजरात के गांधीनगर और बनासकांठा के किसान कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग, ड्रिप, स्प्रिंकलर और रेज्ड बेड तकनीक अपनाकर मूंगफली और प्रोसेसिंग-ग्रेड आलू की खेती कर रहे हैं। इससे पानी की बचत, समय पर बुवाई और फसल के लिए बेहतर बाजार मिलने के साथ किसानों की कमाई बढ़ाने में मदद मिल रही है।

Pooja Rai·10 Aug 2026
मध्यप्रदेश के केले के गढ़ बुरहानपुर के किसान राजेंद्र गंभीर पाटिल हमेशा से केले की खेती करते आ रहे हैं
तकनीक से तरक्की

साइंस-बेस्ड इंटरक्रॉपिंग: तरबूज से लागत निकाली, केला शुद्ध मुनाफा, टर्नओवर 60 लाख रुपये

मध्यप्रदेश के केले के गढ़ बुरहानपुर के किसान राजेंद्र गंभीर पाटिल हमेशा से केले की खेती करते आ रहे हैं। केले के साथ वो तरबूज की सहफसली खेती भी करते हैं। नई तकनीक से खेती कर रहे इस किसान का टर्नओवर 45-60 लाख रुपये का है।

Jalish·06 Aug 2026·5 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs