News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. तकनीक से तरक्की
  3. कम पानी में ज्यादा उत्पादन, इन तकनीकों से 80 एकड़ में हो रही सब्जियों की खेती
तकनीक से तरक्की

कम पानी में ज्यादा उत्पादन, इन तकनीकों से 80 एकड़ में हो रही सब्जियों की खेती

Dream Valley Agro Farm में करीब 80 एकड़ में सब्जियों और फलों की खेती होती है। यहां Drip Irrigation, Mulching, Raised Bed, Grafted Plants और Integrated Pest Management जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही पानी की बचत और बेहतर सिंचाई के लिए Centralized Irrigation System भी लगाया गया है।

News Potli

News Potli·News Potli Desk·12 Sep 2026

कम पानी में ज्यादा उत्पादन, इन तकनीकों से 80 एकड़ में हो रही सब्जियों की खेती

सब्जियों की खेती में पानी, खाद और कीटनाशक का खर्च लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में किसान ऐसी तकनीक अपनाना चाहते हैं, जिससे कम संसाधनों में ज्यादा उत्पादन लिया जा सके। पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान में एक फार्म पर खेती के कई आधुनिक तरीकों को अपनाकर इसी दिशा में काम किया जा रहा है।

Dream Valley Agro Farm में करीब 80 एकड़ में सब्जियों और फलों की खेती होती है। यहां Drip Irrigation, Mulching, Raised Bed, Grafted Plants और Integrated Pest Management जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही पानी की बचत और बेहतर सिंचाई के लिए Centralized Irrigation System भी लगाया गया है।

फार्म की खास बात यह है कि यहां किसी नई किस्म को सीधे बड़े खेत में नहीं लगाया जाता। पहले छोटे प्लॉट में Trial किया जाता है और बेहतर प्रदर्शन करने वाली किस्म को ही बड़े स्तर पर उगाया जाता है। यहां लौकी, कद्दू, बैंगन और टमाटर की कई किस्मों पर इस तरह के Trial किए जाते हैं।

फार्म के मैनेजर के मुताबिक, सही किस्म और तकनीक से बैंगन का उत्पादन 40-50 टन प्रति एकड़ और लौकी का करीब 20-25 टन प्रति एकड़ तक मिल सकता है। वहीं शिमला मिर्च और खीरे का उत्पादन करीब 10-15 टन प्रति एकड़ तक पहुंच सकता है।

फार्म में G9 Banana की खेती भी की जा रही है। अब सवाल यह है कि इन तकनीकों को छोटे किसान अपने खेत में कैसे अपना सकते हैं और क्या Subsidy, AI और Digital Learning इसमें उनकी मदद कर सकते हैं?

देखिए “तकनीक से तरक्की” के 67वें एपिसोड में, और समझिए कि सही तकनीक और सही Variety के चुनाव से सब्जियों की खेती में उत्पादन और कमाई कैसे बढ़ाई जा सकती है।

News Potli.
Clip & Share
“

— कम पानी में ज्यादा उत्पादन, इन तकनीकों से 80 एकड़ में हो रही सब्जियों की खेती

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Taknik se tarakki West BengalVegetables Fruits farmingDrip irrigationRaised bedDream Valley Agro Farm
News Potli

About the Author

News Potli

News Potli Desk

Related Coverage

और पढ़ें

गुजरात के गांधीनगर के किसान जगदीशभाई पटेल ने ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग और आधुनिक तकनीकों की मदद से 20 एकड़ में सब्जियों की खेती का सफल मॉडल तैयार किया है।
तकनीक से तरक्की

आधुनिक खेती का कमाल! 20 एकड़ में सब्जियों की खेती से लाखों की बिक्री

गुजरात के गांधीनगर के किसान जगदीशभाई पटेल ने ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग और आधुनिक तकनीकों की मदद से 20 एकड़ में सब्जियों की खेती का सफल मॉडल तैयार किया है। वे मिर्च, टमाटर, पत्ता गोभी और फूलगोभी की खेती से हर साल ₹50–60 लाख की बिक्री करते हैं।

Pooja Rai·26 Aug 2026
 रेज्ड बेड, मल्चिंग और ड्रिप इरिगेशन जैसी तीन तकनीकों को अपनाकर किसान एक ही खेत से साल में तीन बार फसल ले रहे हैं।
तकनीक से तरक्की

कम जमीन में 3 बार सब्जियों की खेती, इन 3 तकनीकों से लागत कम और कमाई ज्यादा

भारत में ऐसे छोटे किसानों की संख्या काफी ज्यादा है। कृषि जनगणना 2015-16 के मुताबिक, देश की करीब 86% कृषि जोत 2 हेक्टेयर तक की हैं। ऐसे में कम जमीन से ज्यादा कमाई करना किसानों के लिए बड़ी चुनौती है। लेकिन झारखंड के कुछ किसानों ने तकनीक और सही फसल के चुनाव से इसी चुनौती को कमाई के मौके में बदलने का तरीका खोज लिया है।

Pooja Rai·24 Aug 2026
ड्रिप इरिगेशन और टिशू कल्चर का कमाल, प्रीमियम रेट पर बिक रहा राजस्थान का अनार
तकनीक से तरक्की

कम पानी, कम लागत और लाखों की कमाई! राजस्थान में अनार की खेती का ये मॉडल देखिए

राजस्थान के बाड़मेर, बालोतरा और जालौर जैसे रेगिस्तानी इलाकों में अनार की खेती किसानों के लिए मुनाफे का सौदा बन रही है। ड्रिप इरिगेशन, टिश्यू कल्चर पौधों और सरकारी सब्सिडी की मदद से किसान कम पानी में बेहतर उत्पादन लेकर सालाना लाखों रुपये कमा रहे हैं।

Pooja Rai·22 Aug 2026·4 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs