News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. तकनीक से तरक्की
  3. आधुनिक खेती का कमाल! 20 एकड़ में सब्जियों की खेती से लाखों की बिक्री
तकनीक से तरक्की

आधुनिक खेती का कमाल! 20 एकड़ में सब्जियों की खेती से लाखों की बिक्री

गुजरात के गांधीनगर के किसान जगदीशभाई पटेल ने ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग और आधुनिक तकनीकों की मदद से 20 एकड़ में सब्जियों की खेती का सफल मॉडल तैयार किया है। वे मिर्च, टमाटर, पत्ता गोभी और फूलगोभी की खेती से हर साल ₹50–60 लाख की बिक्री करते हैं।

Pooja Rai

Pooja Rai·25 Jul 2026

गुजरात के गांधीनगर के किसान जगदीशभाई पटेल ने ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग और आधुनिक तकनीकों की मदद से 20 एकड़ में सब्जियों की खेती का सफल मॉडल तैयार किया है।

गुजरात के गांधीनगर के किसान जगदीशभाई पटेल ने ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग और आधुनिक तकनीकों की मदद से 20 एकड़ में सब्जियों की खेती का सफल मॉडल तैयार किया है।

पानी की कमी वाले क्षेत्रों में खेती करना आसान नहीं होता। लेकिन अगर सही तकनीक अपनाई जाए, तो कम पानी में भी अच्छी पैदावार और बेहतर कमाई की जा सकती है। गुजरात के गांधीनगर के किसान जगदीशभाई पटेल ने ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग और आधुनिक खेती की तकनीकों की मदद से यही कर दिखाया है।


आज जगदीशभाई 20 एकड़ में मिर्च, टमाटर, पत्ता गोभी और फूलगोभी जैसी सब्जियों की खेती करते हैं। उनका कहना है कि खेती में आधुनिक तकनीक, सही फसल चयन, बाजार की समझ और वैल्यू एडिशन की बदौलत वे हर साल ₹50–60 लाख की बिक्री करते हैं। खेती से हुई कमाई से उन्होंने अपने दोनों बेटों को अमेरिका और कनाडा में उच्च शिक्षा के लिए भेजा।


जगदीशभाई का कहना है कि उनकी खेती में ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग की अहम भूमिका है। इन तकनीकों से पानी की बचत होती है, फसल की गुणवत्ता बेहतर रहती है और उत्पादन भी बढ़ता है। साथ ही मजदूरी की जरूरत कम पड़ती है और खेती का काम कम समय में पूरा हो जाता है।

उनका मानना है कि खेती में सिर्फ अच्छी फसल उगाना ही काफी नहीं है। किसान को बाजार की मांग समझनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर वैल्यू एडिशन भी करना चाहिए। इससे कीमतें कम होने पर भी नुकसान कम होता है और बेहतर मुनाफा मिलता है।

इस वीडियो में जगदीशभाई पटेल ने 20 एकड़ की खेती का पूरा मॉडल, प्रति एकड़ लागत और मुनाफा, ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग के फायदे, कम मजदूरी में बेहतर उत्पादन के तरीके और ऑस्ट्रेलिया से सीखी आधुनिक खेती की तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। अगर आप आधुनिक तकनीकों के साथ सब्जियों की खेती करना चाहते हैं, तो यह वीडियो आपके लिए काफी उपयोगी हो सकता है।

देखिए वीडियो-

News Potli.
Clip & Share
“

— आधुनिक खेती का कमाल! 20 एकड़ में सब्जियों की खेती से लाखों की बिक्री

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Taknik se tarakkiGujaratDrip irrigationMulchingNews PotliAgritechVegetables farming
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

चंदौली के युवा किसान अनिल मौर्य ने सिर्फ 5 बिस्वा से शुरुआत कर आज 50 बीघा में आधुनिक खेती का सफल मॉडल खड़ा किया है।
तकनीक से तरक्की

5 बिस्वा से 50 बीघा तक का सफर: फसल कैलेंडर और स्मार्ट मार्केटिंग से बदली खेती की तस्वीर

चंदौली के युवा किसान अनिल मौर्य ने सिर्फ 5 बिस्वा से शुरुआत कर आज 50 बीघा में आधुनिक खेती का सफल मॉडल खड़ा किया है। बागवानी, ड्रिप सिंचाई, स्मार्ट मार्केटिंग और फसल कैलेंडर के जरिए उन्होंने नई फसलों को अपनाया और बेहतर दाम हासिल किए।

Pooja Rai·23 Jul 2026·3 min
ड्रिप इरिगेशन और टिशू कल्चर का कमाल, प्रीमियम रेट पर बिक रहा राजस्थान का अनार
तकनीक से तरक्की

रेगिस्तान में उग रहा प्रीमियम अनार, जानिए सफलता का पूरा मॉडल

राजस्थान के बाड़मेर, बालोतरा और जालौर जैसे रेगिस्तानी इलाकों में अनार की खेती किसानों के लिए मुनाफे का सौदा बन रही है। ड्रिप इरिगेशन, टिश्यू कल्चर पौधों और सरकारी सब्सिडी की मदद से किसान कम पानी में बेहतर उत्पादन लेकर सालाना लाखों रुपये कमा रहे हैं।

Pooja Rai·22 Jul 2026·4 min
साइंस-बेस्ड इंटरक्रॉपिंग: तरबूज से लागत निकाली, केला शुद्ध मुनाफा, टर्नओवर 60 लाख रुपये
तकनीक से तरक्की

साइंस-बेस्ड इंटरक्रॉपिंग: तरबूज से लागत निकाली, केला शुद्ध मुनाफा, टर्नओवर 60 लाख रुपये

मध्यप्रदेश के केले के गढ़ बुरहानपुर के किसान राजेंद्र गंभीर पाटिल हमेशा से केले की खेती करते आ रहे हैं। केले के साथ वो तरबूज की सहफसली खेती भी करते हैं। नई तकनीक से खेती कर रहे इस किसान का टर्नओवर 45-

Jalish·20 Nov 2025·5 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs