News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. तकनीक से तरक्की
  3. साइंस-बेस्ड इंटरक्रॉपिंग: तरबूज से लागत निकाली, केला शुद्ध मुनाफा, टर्नओवर 60 लाख रुपये
तकनीक से तरक्की

साइंस-बेस्ड इंटरक्रॉपिंग: तरबूज से लागत निकाली, केला शुद्ध मुनाफा, टर्नओवर 60 लाख रुपये

मध्यप्रदेश के केले के गढ़ बुरहानपुर के किसान राजेंद्र गंभीर पाटिल हमेशा से केले की खेती करते आ रहे हैं। केले के साथ वो तरबूज की सहफसली खेती भी करते हैं। नई तकनीक से खेती कर रहे इस किसान का टर्नओवर 45-60 लाख रुपये का है।

NP

Jalish·Reporter·06 Aug 2026· 5 min read

मध्यप्रदेश के केले के गढ़ बुरहानपुर के किसान राजेंद्र गंभीर पाटिल हमेशा से केले की खेती करते आ रहे हैं

मध्यप्रदेश के केले के गढ़ बुरहानपुर के किसान राजेंद्र गंभीर पाटिल हमेशा से केले की खेती करते आ रहे हैं

भारत दुनिया का सबसे ज्यादा केले का उत्पादन करने वाला देश है। आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर केले की खेती की जाती है। इन पाचों राज्यों की भारत के केला उत्पादन में 67% की हिस्सेदारी है। जिसमें सबसे ज्यादा केले का उत्पादन आंध्र प्रदेश में होता है, लेकिन केले का भाव मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले की मंडी में तय होता है। कहा जाता है कि, यहीं तय होता है कि, अगले 2-4 दिन देश में केला कितने रुपये में बिकेगा।


राजेंद्र पाटिल की केले की फसल

बुरहानपुर जिले के कान्हापुर गांव में रहते हैं, केला किसान राजेंद्र गंभीर पाटिल। मध्य प्रदेश का ये किसान 19 एकड़ में केले की खेती से करीब सालाना 45 लाख रुपये कमाता है। केले को वैसे भी कैश क्रॉप कहा जाता है। 2025 में केले की थोक मार्केट को हटा दें तो पिछले एक दशक में शायद ही कभी ऐसा हुआ हो कि, केले की खेती में किसान को नुकसान उठाना पड़ा हो। 2025 में केला किसानों पर पहले आंधी-बारिश की मार पड़ी, फिर रेट ने बहुत नुकसान पहुंचाया। जिसमें उनकी लागत निकालना भी मुश्किल हो गया। राजेंद्र पाटिल कहते हैं, केले की खेती से मुनाफा कमाने का सबसे आसान तरीका है, कि किसान सहफसली खेती करें

“
“मैं केले के साथ तरबूज की सहफसली खेती करता हूं। 65-70 दिनों में ये फसल पूरी तरह तैयार हो जाती है। एक एकड़ से डेढ़ लाख रुपये तक फायदा हो जाता है। मतलब केले की पूरी लागत इंटरक्रॉपिंग से निकल जाती है, बाकी केला आपका पूरा मुनाफा है।“


कठिन मौसम, लेकिन वैज्ञानिक खेती

राजेंद्र 19 एकड़ में G-9 केला लगाते हैं। उनका मानन है कि, जैन का G-9 केला का वजन और साइज एक बराबर आता है। इसका सबसे बड़ा फायदा ये मिलता है कि, बाकियों के मुकाबले आपका केला ज्यादा अच्छा दाम मिलता है। हालांकि राजेंद्र गंभीर पाटिल जिस जगह पर रहते हैं, वहां की topography खेती के लिए बड़ी चुनौती हैं। यहां बारिश 1200 मिमी. से ज़्यादा, सर्दी 7 डिग्री तक, और गर्मी में पारा 48 डिग्री के पार चला जाता है। राजेंद्र का मानना है कि, इस तरह के हालात में अगर आपको मुनाफे वाली खेती करनी है तो पौधे और बीज से लेकर EQUIPMENTS तक सब Avon Class के होने चाहिए।

“
“बेड पर मल्चिंग बिछाकर खेती करते हैं तो, पौधे को ज्यादा नुकसान नहीं होता। ठंड में 7 डिग्री तक तापमान चला जाता है, ऐसे में रात में फर्टीगेशन करते हैं, इसके अलावा अलाव जलाते हैं, इससे पौधों को राहत मिलती है, जबकि गर्मी में पूरे खेत पर ऊपर नेट लगवा देते हैं, जिससे सूरज की तेज रौशनी में केले का पौधा झुलसने से बच जाता है।”


खेत से केले की पैकिंग

खेती तुक्का नहीं विज्ञान है। राजेंद्र इसे बखूबी समझते है। उनका मानना है, अगर किसान साइंस की राह अपनाए तो खेती भी टिकाऊ होगी और ज़िंदगी में भी समृद्धि आएगी।

“
“अगस्त में प्लांटेशन करते हैं, ड्रिंचिंग करते हैं। उसके बाद से जैन कंपनी के जो फर्टीगेशन के शेड्यूल हैं, वो सारे किए जाते हैं। ड्रिप इरीगेशन का फायदा ये है कि, आपको मजदूरों से राहत मिल जाती है। उत्पादन में बढ़ोत्तरी हो जाती है। ठंड के वक्त में आपको खेत में जाने की जरूरत नहीं है। ऑटेमेशन लगा दो सारे फर्टीगेशन ऑटोमैटिक छूट जा रहे हैं।”


पैकिंग का निरीक्षण करते राजेंद्र गंभीर पाटिल

खेती राजेंद्र को विरासत में मिली, लेकिन पहले परंपरागत खेती होती थी, जिससे बढ़िया आमदनी नहीं थी। राजेंद्र का मानना है कि, आज उन्होंने जो घर-बार बनाया..गाड़ी खरीदी, और बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के साथ ही उनके साथ क्वालिटी टाइम गुजार पा रहे, वो सिर्फ और सिर्फ इस नए जमाने की खेती की वजह से ही है।

“
“मेरे पिताजी खेती करते थे, उनकी इच्छा थी कि, मैं भी खेती करूं सर्विस नहीं। पिताजी केला कम लगाते थे, क्योंकि उस वक्त ड्रिप इरीगेशन नहीं था। कॉटन और मक्का की खेती ज्यदा करते थे। पिजाती सिर्फ 3-4 हजार पेड़ लगाते थे। आज मैं G9 केला होने के बाद 25 हजार पेड़ लगा रहा हूं। पिजाती की तरह मेरी भी इच्छा है कि, बेटे को मैं बीएससी एग्रीकल्चर या एमएससी एग्रीकलचर कराने के बाद उसे खेती कराऊं। हाइटेक खेती करवाना चाहता हूं। आप सर्विस में हो तो कितने घंटे ड्यूटी करोगे 8 घंटे, खेती को आपको 5 घंटे देना है बस। आप 3 घंटे फ्री हो। ना किसी के अभाव में हो ना किसी के प्रभाव में हो। खेती को आप रोज समय दीजिए तो आपको सर्विस की जरूरत नहीं पड़ेगी।”


राजेंद्र गंभीर पाटिल का घर

अगर आपको भी खेती को कमाई वाला बनाना है.. कमर्शियिल फार्मिंग के जरिए आमदनी बढ़ानी है, नई जमाने के किसानों से मिलना है तो न्यूज पोटली की सीरीज तकनीक से तरक्की जरूर देखिए। राजेंद्र का पूरा वीडियो आप हमारे यूट्यूब चैनल पर जाकर या नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके भी देख सकते हैं।


पूरा वीडियो यहां देखें:

News Potli.
Clip & Share
“

— साइंस-बेस्ड इंटरक्रॉपिंग: तरबूज से लागत निकाली, केला शुद्ध मुनाफा, टर्नओवर 60 लाख रुपये

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Banana farmingbanana intercroppingBurhanpurG9 variety Bananamadhya pradesh
NP

About the Author

Jalish

Reporter

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

तकनीक से तरक्की: बरेली की 41°C की गर्मी में अंगूर की खेती कर रहा यह किसान
तकनीक से तरक्की

तकनीक से तरक्की: बरेली की 41°C की गर्मी में अंगूर की खेती कर रहा यह किसान

उत्तर प्रदेश की पारंपरिक फसलों से अलग बरेली के किसान अनिल साहनी अंगूर समेत 200 से अधिक फल प्रजातियों की खेती और प्रयोग कर रहे हैं। मौसम की चुनौतियों से निपटने के लिए उन्होंने डिजिटल मौसम निगरानी प्रणाली और स्थानीय तकनीकों का सहारा लिया है। जानिए कैसे डेटा आधारित खेती और प्रोसेसिंग के जरिए किसान नई फसलों से बेहतर कमाई की राह तलाश रहे हैं।

Jayant Mishra·28 Jul 2026
गुजरात के गांधीनगर के किसान जगदीशभाई पटेल ने ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग और आधुनिक तकनीकों की मदद से 20 एकड़ में सब्जियों की खेती का सफल मॉडल तैयार किया है।
तकनीक से तरक्की

आधुनिक खेती का कमाल! 20 एकड़ में सब्जियों की खेती से लाखों की बिक्री

गुजरात के गांधीनगर के किसान जगदीशभाई पटेल ने ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग और आधुनिक तकनीकों की मदद से 20 एकड़ में सब्जियों की खेती का सफल मॉडल तैयार किया है। वे मिर्च, टमाटर, पत्ता गोभी और फूलगोभी की खेती से हर साल ₹50–60 लाख की बिक्री करते हैं।

Pooja Rai·25 Jul 2026
चंदौली के युवा किसान अनिल मौर्य ने सिर्फ 5 बिस्वा से शुरुआत कर आज 50 बीघा में आधुनिक खेती का सफल मॉडल खड़ा किया है।
तकनीक से तरक्की

5 बिस्वा से 50 बीघा तक का सफर: फसल कैलेंडर और स्मार्ट मार्केटिंग से बदली खेती की तस्वीर

चंदौली के युवा किसान अनिल मौर्य ने सिर्फ 5 बिस्वा से शुरुआत कर आज 50 बीघा में आधुनिक खेती का सफल मॉडल खड़ा किया है। बागवानी, ड्रिप सिंचाई, स्मार्ट मार्केटिंग और फसल कैलेंडर के जरिए उन्होंने नई फसलों को अपनाया और बेहतर दाम हासिल किए।

Pooja Rai·23 Jul 2026·3 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs