News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. तकनीक से तरक्की
  3. खेती की जापानी तकनीक से 20 लाख रुपये कमा रहा असम का किसान
तकनीक से तरक्की

खेती की जापानी तकनीक से 20 लाख रुपये कमा रहा असम का किसान

असम का किसान जापान की बोकाशी खाद घर में बनाता है, और उसे ही खेत में डालता है। किसान का कहना है कि, इससे जमीन की गुणवत्ता बेहतर होती है, और पैदावार बढ़ती है। अमर सिंह बासुमतारी असम में चिरांग जिले के

NP

Jalish·Reporter·02 May 2025· 2 min read

खेती की जापानी तकनीक से 20 लाख रुपये कमा रहा असम का किसान

खेती की जापानी तकनीक से 20 लाख रुपये कमा रहा असम का किसान

असम का किसान जापान की बोकाशी खाद घर में बनाता है, और उसे ही खेत में डालता है। किसान का कहना है कि, इससे जमीन की गुणवत्ता बेहतर होती है, और पैदावार बढ़ती है।

अमर सिंह बासुमतारी असम में चिरांग जिले के सिलबारी गांव में रहते हैं। वो 20 बीघे में खेती से सालाना 20 लाख रुपये की कमाई कर रहे हैं। अमर सिंह की खेती में कामयाबी की बड़ी वजह है, बोकाशी खाद बनाने की तकनीक, जो उन्होंने जापान में 9 महीने रह कर सीखी है। ये खाद पूरी तरह से जैविक है, और इसे आप भी घर पर बना सकते हैं।

असम सिंह बासुमतारी का गांव भूटान बॉर्डर के पास है। यहां ज्यादातर खेती बारिश पर निर्भर है, लेकिन अमर सिंह की पूरी सिंचाई ऑटोमेशन पर है। इस प्रगतिशील किसान की माने तो खेती में सफल होने के लिए सिंचाई की व्यवस्था का दुरुस्त होना बहुत जरूरी है। अमर सिंह और उनकी पत्नी अपने खेतों में टॉप क्वॉलिटी स्ट्रॉबेरी, तरबूज उगाते हैं। वो वनीला की भी खेती करते हैं। असम के इस किसान का कहना है कि, उनके उन्नत तरीकों की वजह से उनकी फसलों की मांग न सिर्फ असम में, बल्कि पड़ोसी देश भूटान तक है।

अमर सिंह बासुमतारी की ही तरह उनकी पत्नी सुमन बासुमतारी भी एक सक्रिय किसान हैं, और खेती में उनका हाथ बंटाती हैं। खेती से ही असम के इस किसान ने पक्का मकान बनाया। कार खरीदी। बुलेट और स्कूटी ली। आज उनकी बेटी अच्छे स्कूल में पढ़ती है।

आज अमर सिंह बासुमतारी आज क्वालिटी लाइफ जी रहे हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब वो 5000 रुपये महीने की नौकरी करते थे। बस एक ऐसा टर्निंग प्वॉइंट आया उनकी ज़िंदगी में, जिसने उनकी पूरी लाइफ ही बदल दी। कैसे इस किसान ने 5 हजार से 20 लाख रुपये का सफर तय किया और वो कैसे खेती करते हैं, जिसकी वजह से उन्हें इतनी कामयाबी मिली? जानने के लिए पूरा वीडियो देखिए

News Potli.
Clip & Share
“

— खेती की जापानी तकनीक से 20 लाख रुपये कमा रहा असम का किसान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Assam farmerfarmingJapanese techniquestrawberryWatermelon
NP

About the Author

Jalish

Reporter

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

कम पानी में ज्यादा उत्पादन, इन तकनीकों से 80 एकड़ में हो रही सब्जियों की खेती
तकनीक से तरक्की

कम पानी में ज्यादा उत्पादन, इन तकनीकों से 80 एकड़ में हो रही सब्जियों की खेती

Dream Valley Agro Farm में करीब 80 एकड़ में सब्जियों और फलों की खेती होती है। यहां Drip Irrigation, Mulching, Raised Bed, Grafted Plants और Integrated Pest Management जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही पानी की बचत और बेहतर सिंचाई के लिए Centralized Irrigation System भी लगाया गया है।

News Potli·12 Sep 2026
गुजरात के गांधीनगर के किसान जगदीशभाई पटेल ने ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग और आधुनिक तकनीकों की मदद से 20 एकड़ में सब्जियों की खेती का सफल मॉडल तैयार किया है।
तकनीक से तरक्की

आधुनिक खेती का कमाल! 20 एकड़ में सब्जियों की खेती से लाखों की बिक्री

गुजरात के गांधीनगर के किसान जगदीशभाई पटेल ने ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग और आधुनिक तकनीकों की मदद से 20 एकड़ में सब्जियों की खेती का सफल मॉडल तैयार किया है। वे मिर्च, टमाटर, पत्ता गोभी और फूलगोभी की खेती से हर साल ₹50–60 लाख की बिक्री करते हैं।

Pooja Rai·26 Aug 2026
 रेज्ड बेड, मल्चिंग और ड्रिप इरिगेशन जैसी तीन तकनीकों को अपनाकर किसान एक ही खेत से साल में तीन बार फसल ले रहे हैं।
तकनीक से तरक्की

कम जमीन में 3 बार सब्जियों की खेती, इन 3 तकनीकों से लागत कम और कमाई ज्यादा

भारत में ऐसे छोटे किसानों की संख्या काफी ज्यादा है। कृषि जनगणना 2015-16 के मुताबिक, देश की करीब 86% कृषि जोत 2 हेक्टेयर तक की हैं। ऐसे में कम जमीन से ज्यादा कमाई करना किसानों के लिए बड़ी चुनौती है। लेकिन झारखंड के कुछ किसानों ने तकनीक और सही फसल के चुनाव से इसी चुनौती को कमाई के मौके में बदलने का तरीका खोज लिया है।

Pooja Rai·24 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs