News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. तकनीक से तरक्की
  3. अपोलो और गोदरेज जैसी बड़ी कम्पनियां उन्नति कॉपरेटिव से खरीदती हैं जैविक और आयुर्वेदिक प्रोडक्ट
तकनीक से तरक्की

अपोलो और गोदरेज जैसी बड़ी कम्पनियां उन्नति कॉपरेटिव से खरीदती हैं जैविक और आयुर्वेदिक प्रोडक्ट

उन्नति से जुड़े 400 से ज्यादा लोग हिमालय की शिवालिक पहाडियों से वन संपद्दा, जड़ी बूटियां और औषधियां आप तक पहुंचाते हैं। उन्नति के पास 32 हजार एकड़ का जैविक सर्टिफाइड जंगल है

NP

Ashish·Correspondent·25 May 2023· 3 min read

अपोलो और गोदरेज जैसी बड़ी कम्पनियां उन्नति कॉपरेटिव से खरीदती हैं जैविक और आयुर्वेदिक प्रोडक्ट

अपोलो और गोदरेज जैसी बड़ी कम्पनियां उन्नति कॉपरेटिव से खरीदती हैं जैविक और आयुर्वेदिक प्रोडक्ट

उन्नति से जुड़े 400 से ज्यादा लोग हिमालय की शिवालिक पहाडियों से वन संपद्दा, जड़ी बूटियां और औषधियां आप तक पहुंचाते हैं। उन्नति के पास 32 हजार एकड़ का जैविक सर्टिफाइड जंगल है।

कई जड़ी बूटियों को मिलाकर बनाया जाने वाला च्वनप्राश हम सब ने एक-न-एक बार जरूर खाया है। आजकल कम्पनियां कई प्रकार के ऐसे ही आयुर्वेदिक प्रोडक्ट बना रही हैं। पंजाब के होशियारपुर जिले में लोगो के बीच काम कर रही उन्नति कॉपरेटिव का अपोलो, गोदरेज नेचर बास्केट, स्मार्ट वैल्यू, हेल्थ कार्ड, राधा मोहन समेत एक दर्जन से ज्यादा बड़ी कंपनियों के साथ वहां के बने प्रोडक्ट्स के लिए टाई-अप है। यहां करेले और आंवले के जूस से लेकर च्वनप्राश, आंवले का मुरब्बा और गुड़ कैंडी, एलोवेरा जूस, आंवले का जूस जैसे प्रोडक्ट बनाए जाते हैं।

साफ-सुथरी रोचकता से भरी ये जगह है उन्नति कॉपरेटिव का मुख्यालय, जो पंजाब के होशियारपुर जिले में तलवाड़ा में स्थित है। बिना किसी सरकारी आर्थिक सहयोग और बैंक लोन के इस उन्नति कॉपेरेटिव ने कई मुकाम हासिल किए हैं। उन्नति कॉपरेटिव में बैम्बू मिशन प्रोग्राम का संचालन कर रहे नवनीतन राणा बताते हैं कि उन्नति लोगो के लिए काम करती है, इस क्षेत्र के विकास के लिए महिलाओं सशक्तिकरण, जैविक खेती, स्वच्छ स्कूल अभियान, ग्रीन मिशन से जुड़े 10 ऐसे प्रोजेक्ट पर काम करती है। शिक्षा कौशल विकास का प्रोग्राम भी है, जिसमें बच्चे यहीं ITI पूरी करके यहीं से जॉब पा जाते हैं।

संस्था के प्रोडक्ट प्रोसेसिंग यूनिट की कर्मचारी चेतना ने नयूज पोटली को बताया कि उनके उत्पाद एक तरफ जहां पूरी तरह जैविक और प्राकृतिक होते हैं वहीं उनकी प्रोसेसिंग में साफ-सफाई और स्वच्छता का बहुत ध्यान रखा जाता है। करीब 2 हेक्टेयर में फैले उन्नति के इस परिसर में काम करने वाली ज्यादातर महिलाएं हैं इससे उनकी कुछ आमदनी हो जाती है और घर से कहीं दूर भी नहीं जाना पड़ता है।

नैचुरल हेल्थ बूस्टर, नैचुरल स्वाद बूस्टर के साथ ही प्राकृतिक मिठाईओं और मसालों के उत्पादन के साथ ही उन्नति बैंबू मिशन यानि बांस के अनोखे उत्पाद बनाने की ट्रेनिंग भी देता है। इसके अलावा कंडी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जैविक खेती को प्रमोट किया जा रहा है।

संस्था के वाइस प्रेसिडेंट स्वामी कमल जी बताते हैं “उन्नति से जुड़े 400 से ज्यादा लोग हिमालय की शिवालिक पहाडियों से वन संपद्दा, जड़ी बूटियां और औषधियां आप तक पहुंचाते हैं। उनके मुताबिक उनके पास 32 हजार एकड़ का जैविक सर्टिफाइड जंगल है। संस्था के उत्पाद देश विदेश के जैविक उत्पादों के हाई स्टैंर्ड सर्टिफिकेट से लैश हैं। उन्नति के सहारे हिमालय की तराई क्षेत्र जिसे कंडी कहा जाता है, वहां सैकड़ों महिलाओं को रोजगार और आजीविका का जरिया भी मिला है।” उन्नति न सिर्फ आपको सेहतमंद रखने वाले उत्पाद बनाता है बल्कि आप यहां से जुड़कर अपना बिजनेस भी शुरु कर सकते हैं। आप इन महिलाओं के हाथों से बने उत्पादों को अपने ब्रांड के साथ मार्केटिंग करने के लिए दी गई वेबसाइट पर https://www.unati.org/ संपर्क कर सकते हैं।

News Potli.
Clip & Share
“

— अपोलो और गोदरेज जैसी बड़ी कम्पनियां उन्नति कॉपरेटिव से खरीदती हैं जैविक और आयुर्वेदिक प्रोडक्ट

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
ayurvedic producthealth booster natural productkheti kisaniNews Potliunnati cooperative hosiyarpur punjab
NP

About the Author

Ashish

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ड्रिप इरिगेशन और टिशू कल्चर का कमाल, प्रीमियम रेट पर बिक रहा राजस्थान का अनार
तकनीक से तरक्की

ड्रिप इरिगेशन और टिशू कल्चर का कमाल, प्रीमियम रेट पर बिक रहा राजस्थान का अनार

पश्चिमी राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में अनार की खेती किसानों के लिए आमदनी का बड़ा जरिया बन गई है। ड्रिप इरिगेशन, टिशू कल्चर पौधों और सरकारी सब्सिडी की मदद से बालोतरा, बाड़मेर और जालौर जैसे क्षेत्रों

Pooja Rai·27 Dec 2025·4 min
5 बिस्वा से 50 बीघा तक का सफर: फसल कैलेंडर और स्मार्ट मार्केटिंग से बदली खेती की तस्वीर
तकनीक से तरक्की

5 बिस्वा से 50 बीघा तक का सफर: फसल कैलेंडर और स्मार्ट मार्केटिंग से बदली खेती की तस्वीर

चंदौली के युवा किसान अनिल मौर्य ने सिर्फ 5 बिस्वा से शुरुआत कर आज 50 बीघा में आधुनिक खेती का सफल मॉडल खड़ा किया है। बागवानी, ड्रिप सिंचाई, स्मार्ट मार्केटिंग और फसल कैलेंडर के जरिए उन्होंने नई फसलों क

Pooja Rai·24 Dec 2025·3 min
साइंस-बेस्ड इंटरक्रॉपिंग: तरबूज से लागत निकाली, केला शुद्ध मुनाफा, टर्नओवर 60 लाख रुपये
तकनीक से तरक्की

साइंस-बेस्ड इंटरक्रॉपिंग: तरबूज से लागत निकाली, केला शुद्ध मुनाफा, टर्नओवर 60 लाख रुपये

मध्यप्रदेश के केले के गढ़ बुरहानपुर के किसान राजेंद्र गंभीर पाटिल हमेशा से केले की खेती करते आ रहे हैं। केले के साथ वो तरबूज की सहफसली खेती भी करते हैं। नई तकनीक से खेती कर रहे इस किसान का टर्नओवर 45-

Jalish·20 Nov 2025·5 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs