News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  3. ब‍िजली ग‍िरने की सूचना पहले ही दे देगा ये मोबाइल ऐप, यहां से फ्री में करें डाउनलोड
ग्राउन्ड रिपोर्ट्स

ब‍िजली ग‍िरने की सूचना पहले ही दे देगा ये मोबाइल ऐप, यहां से फ्री में करें डाउनलोड

बिजली ग‍िरने की घटना एक ऐसी घटना है ज‍िसके बारे में हम सोचकर ही डर जाते हैं। लेकिन हाल के वर्षों से इसके बहुत नुकसान पहुंचाया है। पृथ्वी पर हर सेकंड लगभग 50 से 100 बिजली गिरने की घटनाएं होती हैं। हाल

Pooja Rai

Pooja Rai·12 Jun 2024· 2 min read

ब‍िजली ग‍िरने की सूचना पहले ही दे देगा ये मोबाइल ऐप, यहां से फ्री में करें डाउनलोड

बिजली ग‍िरने की घटना एक ऐसी घटना है ज‍िसके बारे में हम सोचकर ही डर जाते हैं। लेकिन हाल के वर्षों से इसके बहुत नुकसान पहुंचाया है। पृथ्वी पर हर सेकंड लगभग 50 से 100 बिजली गिरने की घटनाएं होती हैं। हाल के वर्षों में बिजली गिरने को भारत में अन्य सभी प्राकृतिक आपदाओं की तुलना में सबसे अधिक जानलेवा माना गया है। इससे होने वाली मौतों की प्रवृत्ति बढ़ रही है। हाल के आंकड़ों से पता चलता है कि अकेले बिजली गिरने से भारत में हर साल लगभग 2000 से 2500 मौतें होती हैं। आंधी और बिजली तेजी से विकसित होने वाली मौसम संबंधी घटना है। इन घटनाओं का सटीक पूर्वानुमान एक चुनौती है।

भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM), पुणे, जो पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संस्थान है, ने देश के विभिन्न हिस्सों में लगभग 48 सेंसर के साथ एक लाइटनिंग लोकेशन नेटवर्क स्थापित किया है। इस नेटवर्क का उपयोग करते हुए, ईएसएसओ-आईआईटीएम ने एक मोबाइल ऐप, दामिनी लाइटनिंग विकसित किया है जो यदि किसी व्यक्ति के पास 20 किमी से 40 किमी के दायरे में बिजली गिर रही है तो ऐप जीपीएस अधिसूचना द्वारा व्यक्ति को सचेत करता है। यह अगले 40 मिनट के लिए वैध स्थान पर बिजली गिरने की चेतावनी भी देता है।

अब आइये जानते हैं कि इसका प्रयोग कैसे क‍िया जाता है। यह मोबाइल एप्‍लीकेशन एंड्रॉइड और आईआएस, दोनों तरह के ऑपरेटिंग स‍िस्‍टम के लिए मौजूद है। एंड्रायड मोबाइल यूजर्स इसे गूगल प्ले स्टोर से और आईफोन यूजर्स इसे एप्पल स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के बाद इसमें पंजीकरण करना होता है। मतलब रज‍िस्‍ट्रेशन करना होगा। इसके लिए आपको अपना नाम और सही-सही लोकेशन भरना होगा। इतना कुछ करने के बाद आपका दाम‍िनी मोबाइल ऐप काम करना शुरू कर देगा। आपको बता दें क‍ि यह ऐप ब‍िलकुल फ्री है, इसके लिए आपको कोई पैसा पे नहीं करना है।

News Potli.
Clip & Share
“

— ब‍िजली ग‍िरने की सूचना पहले ही दे देगा ये मोबाइल ऐप, यहां से फ्री में करें डाउनलोड

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Damini AppDamini Mobile Appmonsoon seasonNorth Indiapreparations for the monsoon seasonthunderboltthunderclapthunderpealthunderstrokewallopअमित शाहउत्तर भारतदामिनी ऐपबारिश के मौसमबिजली की कड़कबिजली गिरनामानसूनवज्र की कड़कवज्र गिरनावज्रपात
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

बिहार बाढ़
ग्राउन्ड रिपोर्ट्स

हर साल बिहार में बाढ़ क्यों आती है? आखिर क्या है इसकी असली वजह

बिहार में हर साल आने वाली बाढ़ की असली वजह क्या है? यह खबर इसी सवाल का जवाब है।

Pooja Rai·04 Aug 2026
उमस भरी गर्मी के बीच चूल्हे पर खाना बनाती सीतापुर जिले के टॉपरपुरवा गाँव की सोनी देवी।
ग्राउन्ड रिपोर्ट्स

ब‍िजली का दावा और जमीनी हकीकत: ग्रामीण मह‍िलाओं पर दोहरी मार

देश में लगभग हर घर तक बिजली पहुंचने के सरकारी दावों के बावजूद, ग्रामीण भारत के कई इलाकों में आज भी भरोसेमंद बिजली आपूर्ति एक चुनौती है। ग्रामीण भारत में 82.1% महिलाएं बिना वेतन वाले घरेलू काम करती हैं और रोजाना औसतन 301 मिनट इसमें बिताती हैं। ऐसे में बढ़ती गर्मी के बीच बिजली की कमी का सबसे बड़ा बोझ उन्हीं महिलाओं पर पड़ता है, जिनका अधिकांश समय घर के कामों में गुजरता है।

Jayant Mishra·27 Jul 2026
सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर ने खत्म किया अपना अनशन
ग्राउन्ड रिपोर्ट्स

केन-बेतवा आंदोलन में बड़ा घटनाक्रम, अमित भटनागर ने 18 दिन बाद खत्म किया अनशन

केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और मुआवजे की मांग को लेकर 18 दिनों से अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर ने अपना अनशन खत्म कर दिया है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने मां के आग्रह पर नारियल पानी पीकर उपवास तोड़ा।

Pooja Rai·25 Jul 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs