Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. कमाई की बात
  3. Milk Production: प्रदेश में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान, इसके लिए 10 हज़ार पशु सखियों को दी जाएगी ट्रेनिंग
कमाई की बात

Milk Production: प्रदेश में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान, इसके लिए 10 हज़ार पशु सखियों को दी जाएगी ट्रेनिंग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य में पशुधन को बढ़ावा देने के लिए और ग्रामीण लोगों के आर्थिक विकास के लिए A -Help कार्यक्रम का संचालन करने जा रहे हैं, जिसे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और पशुपालन विभाग क

NP

Pooja Rai· Correspondent

13 जुलाई 2024· 2 min read

A helpcm yogi adityanathkheti kisani
Milk Production: प्रदेश में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान, इसके लिए 10 हज़ार पशु सखियों को दी जाएगी ट्रेनिंग

Milk Production: प्रदेश में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान, इसके लिए 10 हज़ार पशु सखियों को दी जाएगी ट्रेनिंग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य में पशुधन को बढ़ावा देने के लिए और ग्रामीण लोगों के आर्थिक विकास के लिए A -Help कार्यक्रम का संचालन करने जा रहे हैं, जिसे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और पशुपालन विभाग के संयुक्त प्रयास से संचालित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को पहले पायलट प्रोजेक्ट के तहत अगस्त माह के पहले हफ्ते में लांच किया जाएगा। शुरुआत में इसे 25 जिलों के 50 विकास खंडों में लागू किया जाएगा, जिसके बाद योगी सरकार इसे पूरे प्रदेश में लागू करेगी। इसके अंतर्गत अगले दो साल में 10 हजार पशु सखियों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा।

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की मिशन डायरेक्टर दीपा रंजन ने मीडिया से बात कर बताया कि ग्रामीणों की आय बढ़ाने एवं उच्च गुणवत्ता के दुधारु पशुओं की संख्या बढ़ाने के लिए लगातार प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। इसी के तहत प्रदेश के 25 जिलों के 50 विकास खंडों में A -Help कार्यक्रम का संचालन पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें -अमेर‍िकन बाजार में दशहरी की धाक, 900 रुपए क‍िलो तक कीमत, सीएम योगी ने बताया- क्‍यों हैं खास ये आम

क्या है इसका उद्देश्य-
1.इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी पशु चिकित्सालयों के साथ मिलकर ज़रूरी पशु चिकित्सा सेवाओं जैसे पशु रोगों की रोकथाम, समय पर टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, पशु बीमा आदि को गांव स्तर पर ही उपलब्ध करना है।

2.इसके तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष में 2,000 पशु सखियों को A -Help एजेंट के रूप में प्रशिक्षित किया जाये, जिसका अगले दो वर्षों में यह संख्या बढ़कर 10,000 एजेंटों तक पहुंचने की उम्मीद है, जिससे कार्यक्रम को जन जन तक पहुँचाने में आसानी होगी।

3.A -Help कार्यक्रम का उद्देश्य पशु सखियों की आय को बढ़ावा देना भी है, इस योजना से उनकी वार्षिक आय 60,000 रुपये तक बढ़ सकती है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत कवर किए गए जिलों और विकास खंडों में मिशन स्टाफ का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। इसके अलावा, पशु सखियों को आवश्यक कौशल और ज्ञान से लैस करने के लिए प्रशिक्षण योजनाएं विकसित की गई हैं ताकि वे अपनी भूमिकाओं को प्रभावी ढंग से निभा सकें। इससे न केवल पशुधन उत्पादकता और स्वास्थ्य में सुधार करेगा, बल्कि ग्रामीण लोगों को पशुपालन से ज़्यादा आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक ज्ञान और संसाधनों से भी मदद करेगा।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— Milk Production: प्रदेश में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान, इसके लिए 10 हज़ार पशु सखियों को दी जाएगी ट्रेनिंग

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

कंटोला की खेती कब और कैसे करें? जानिए किसान से....
कमाई की बात

कंटोला की खेती कब और कैसे करें? जानिए किसान से....

औषधीय गुणों से भरपूर ककोड़ा जिसे कंटोला या जंगली करेला भी कहा जाता है। इसकी सब्जी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। मानसून के मौसम में आप इस सब्जी को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। पोषक तत्वों से भर

Pooja Rai·4 जून 2025·2 min
ऐसे करें स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती, होगा अच्छा मुनाफा
कमाई की बात

ऐसे करें स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती, होगा अच्छा मुनाफा

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के युवा किसान अभय वर्मा एक बीघे में स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती करते हैं। जिससे वो लगभग तीन लाख रुपये की कमाई करते हैं। खेती मुनाफे का सौदा है, बशर्ते उसे सही तकन

Jalish·5 मई 2025·3 min
किसानों के लिए क्यों ज़रूरी है FARMER ID CARD?
कमाई की बात

किसानों के लिए क्यों ज़रूरी है FARMER ID CARD?

डिजिटल कृषि मिशन के तहत देशभर में किसानों का Farmer ID कार्ड बनाया जा रहा है। फार्मर ID एग्री स्टैक प्लेटफॉर्म का एक जरूरी हिस्सा है। farmer id का मतलब है कि, हर किसान की एक खास पहचान (ID) बनाई जाएगी

Jalish·26 अप्रैल 2025·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs