News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  3. International Potato Day 2024: आलू आम भी और ख़ास भी, जाने क्यों
ग्राउन्ड रिपोर्ट्स

International Potato Day 2024: आलू आम भी और ख़ास भी, जाने क्यों

आलू एक ऐसी सब्ज़ी है जिसे समाज के हर वर्ग के लोग पसंद करते हैं और सस्ता होने की वजह से इसको पाना भी आसान है, इसे पकाना भी आसान है। सब्ज़ी, समोसा से लेकर फ्रेंच फ्राइज़ तक, आलू का उपयोग कई तरह के व्यंज

Pooja Rai

Pooja Rai·30 May 2024· 2 min read

International Potato Day 2024: आलू आम भी और ख़ास भी, जाने क्यों

आलू एक ऐसी सब्ज़ी है जिसे समाज के हर वर्ग के लोग पसंद करते हैं और सस्ता होने की वजह से इसको पाना भी आसान है, इसे पकाना भी आसान है। सब्ज़ी, समोसा से लेकर फ्रेंच फ्राइज़ तक, आलू का उपयोग कई तरह के व्यंजन बनाने में किया जाता है।

दिसंबर 2023 में, महासभा ने घोषणा की कि हर वर्ष 30 मई को दुनिया भर में मुख्य भोजन के रूप में आलू के पोषण मूल्य और महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय आलू दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसलिए 30 मई, वर्ष 2024 यानी आज पहला अंतर्राष्ट्रीय आलू दिवस के रूप में मनाया जा रहा है और इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय आलू दिवस का विषय है - हार्वेस्टिंग डायवर्सिटी, फीडिंग होप।

आज संयुक्त राष्ट्र ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है, ''आलू एक जलवायु-अनुकूल फसल भी है, क्योंकि यह अन्य फसलों की तुलना में कम स्तर का ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन पैदा करता है।''


आम क्यों है आलू?
आलू आम इसलिए है क्योंकि इसे सभी वर्गों के लोग आसानी से पा सकते हैं या इसलिए भी क्योंकि इसे सभी अन्य सब्ज़ियों के साथ मिलाकर बनाया जा सकता है और आम इसलिए भी क्योंकि जहां पर प्राकृतिक संसाधन, विशेष रूप से कृषि योग्य भूमि और पानी सीमित हैं और खेती के लागत मूल्य महँगे हैं, वहाँ पर आलू की खेती आसानी से हो जाती है।इसका फसल विभिन्न परिस्थितियों में भी बढ़ने की क्षमता रखता है, इसलिए ये एक लाभकारी फसल माना जाता है।

आलू ख़ास क्यों है?
आलू ख़ास इसलिए है क्योंकि ये विश्व भर में खाद्य सुरक्षा को पूरा करने और कुपोषण को कम करने में सहयोगी माना जाता है। आलू की खेती में ज़्यादा लागत मूल्य नहीं लगता और आमदनी अच्छी हो जाती है, इसलिए ये किसानों के लिये ख़ास हो जाता है क्योंकि ये किसानों को आर्थिक रूप से मज़बूत करता है।सब्ज़ी तो हर वर्ग के लोग खाते ही है लेकिन ये आलू अमीरों के लिये इसलिए ख़ास हो जाता है क्योंकि दुनिया भर में आलू के सबसे पसंदीदा व्यंजनों में से एक फ़्रेंच फ्राइज़ और फ्रिटर्स है, जिसे ज़्यादा तर अमीर लोग ही खाते हैं। और ख़ास इसलिए भी है क्योंकि इसमें पोटैशियम, विटामिन सी और विटामिन बी 9 जैसे पोषक तत्व पाए जाते है, जो हमारे शरीर की विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।

News Potli.
Clip & Share
“

— International Potato Day 2024: आलू आम भी और ख़ास भी, जाने क्यों

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews Potlipotato rate todaypotatoe farming
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

यह तस्वीर बिहार के पश्चिमी चंपारण के एक गांव की है, जो पूरी तरह से बाढ़ में डूबा हुआ है।
ग्राउन्ड रिपोर्ट्स

बिहार बाढ़: तीन महीने से पानी में घिरे गांवों की स्थिति कैसी है?

पश्चिमी चंपारण (बिहार) बाढ़ ने इस बार बिहार में भीषण तबाही मचाई है। ये ग्राउंड रिपोर्ट बिहार में पश्चिमी चंपारण के उन गांवों से हैं जहां तीन-तीन बार बाढ़ आई है पूरा इलाका सवा तीन महीन से पानी से घिरा है।

News Potli·05 Oct 2026
चूल्हा-चौका से खेती और कारोबार तक, अकोला की महिलाओं ने ऐसे बदली अपनी पहचान
ग्राउन्ड रिपोर्ट्स

चूल्हा-चौका से खेती और कारोबार तक, अकोला की महिलाओं ने ऐसे बदली अपनी पहचान

महाराष्ट्र में अकोला जिले के राजंदा और पिलकवाड़ी गांव महिलाओं को कुछ साल पहले तक सिर्फ चूल्हा-चौका तक सीमित समझा जाता है, गांव के पुरुषों को लगता था कि, खेती महिलाओं के बस की बात नहीं हैं, लेकिन वही पुरुष आज खेती से लेकर हर बड़े फैसले में अब उनकी राय लेते हैं। महिलाएं अब खुद की कंपनी चला रही हैं।

Jalish·02 Oct 2026
कई साल तक जैव‍िक कपास की खेती करने के बाद धार के क‍िसान प्रवीण पाटीदार अब रासायन‍िक खेती की ओर लौट आए हैं। फोटो- म‍िथ‍िलेश धर दुबे
ग्राउन्ड रिपोर्ट्स

जैव‍िक कपास की खेती से क्‍यों मुंह मोड़ रहे मध्‍य प्रदेश के क‍िसान?

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, कपास उत्पादन के प्रमुख राज्यों में शामिल मध्य प्रदेश में जैविक कपास का उत्पादन पिछले कुछ वर्षों से लगातार घट रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, जैविक कपास के लिए जरूरी गैर-बीटी बीजों की मांग के मुकाबले केवल 30–40% बीज उपलब्ध हैं।

Mithilesh Dhar Dubey·11 Sep 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs