News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  3. Chaudhary Charan Singh Death Anniversary: जब तक किसानों की स्थिति ठीक नहीं होगी, तब तक देश प्रगति नहीं करेगा” – चौधरी चरण सिंह
ग्राउन्ड रिपोर्ट्स

Chaudhary Charan Singh Death Anniversary: जब तक किसानों की स्थिति ठीक नहीं होगी, तब तक देश प्रगति नहीं करेगा” – चौधरी चरण सिंह

चौधरी चरण सिंह भारत के किसान राजनेता एवं पाँचवें (28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक) प्रधानमंत्री थे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन किसानों के हित में समर्पित कर दिया था। वो हमेशा किसानों को देश के प्रग

NP

Pooja Rai·Correspondent·29 May 2024· 2 min read

Chaudhary Charan Singh Death Anniversary: जब तक किसानों की स्थिति ठीक नहीं होगी, तब तक देश प्रगति नहीं करेगा” – चौधरी चरण सिंह

चौधरी चरण सिंह भारत के किसान राजनेता एवं पाँचवें (28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक) प्रधानमंत्री थे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन किसानों के हित में समर्पित कर दिया था। वो हमेशा किसानों को देश के प्रगति से जोड़ते थे और कहते थे कि किसानों को एक नजर हल पर, दूसरी नजर दिल्ली पर रखना चाहिए मतलब वो किसानों को भी राजनीतिक रूप से सक्रिय और अपने देश की राजनीति के प्रति जागरुक रहने के लिये बोला करते थे ताकि किसान अपनी फसल के साथ-साथ सरकार के फ़ैसलों को भी जाने और समझे।

चौधरी चरण सिंह किसानों के हितों के लिये इतना कुछ कहते और करते थे इसीलिए हमारे देश में उनका जन्मदिवस 23दिसंबर को 'किसान दिवस' के रूप में भी मनाया जाता है।

किसानों के हित में चौ. चरण सिंह की राजनीति

आज के डेट में कोई भी ऐसी पार्टी नहीं बची है जो किसानों का प्रबोधन करे और किसानों को सही चीजें बता सके और उनके हीत के लिये राजनीति कर सके। जबकि चौधरी जी की राजनीति में किसानों का मुद्दा सबसे आगे हुआ करता था इसीलिए तो वो भारत के किसानों के नेता व प्रधानमंत्री के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने हमेशा किसानों को राजनीतिक होने की सलाह दी, क्यूंकि उनका कहना था कि राजनीति के बिना किसानों के सवालों का समाधान नहीं मिलेगा और अगर देश के 60 प्रतिशत लोगों का संगठन राजनीति नहीं करेगा तो कौन करेगा?

आज चौधरी जी होते तो क्या कहते

आज अगर चौधरी जी होते तो किसानों को दिल्ली के साथ-साथ अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन और विश्व व्यापार संगठन(WTO) का हेडक्वर्टर जेनेवा पर भी नज़र रखने को कहते शायद, क्यूंकि सभी नीतियां विश्व व्यापार संगठन में तय हो रही हैं, और हमारी सरकार भी उन्हीं नीतियों को लागू कर रही है। हमारे देश के किसानों को दुनिया का बाजार कैसे मिलेगा? वो शायद इस पर भी बात करते।

News Potli.
Clip & Share
“

— Chaudhary Charan Singh Death Anniversary: जब तक किसानों की स्थिति ठीक नहीं होगी, तब तक देश प्रगति नहीं करेगा” – चौधरी चरण सिंह

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
chaudhary charan singhNews Potlipm of indiaprogressive farmerकिसान समाचारखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: देश की 62.9% ग्रामीण महिलाएँ कृषि क्षेत्र में कार्यरत
ग्राउन्ड रिपोर्ट्स

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: देश की 62.9% ग्रामीण महिलाएँ कृषि क्षेत्र में कार्यरत

नारी तू नारायणी – यह सिर्फ एक वाक्य नहीं, बल्कि हर महिला की शक्ति, समर्पण और योगदान का प्रतीक है. 8 मार्च 1917 को महिलाओं ने अपने हक की लड़ाई के लिए हड़ताल की थी. इसके बाद UN ने इसी दिन को ध्यान में र

Pooja Rai·08 Mar 2025·4 min
किसान दिवस: जब तक किसानों की स्थिति ठीक नहीं होगी, तब तक देश प्रगति नहीं करेगा
ग्राउन्ड रिपोर्ट्स

किसान दिवस: जब तक किसानों की स्थिति ठीक नहीं होगी, तब तक देश प्रगति नहीं करेगा

“जब तक किसानों की स्थिति ठीक नहीं होगी, तब तक देश प्रगति नहीं करेगा।” ऐसा मानने वाले भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का आज जन्मदिवस है। चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर 1902 को हुआ था। उन्

Pooja Rai·23 Dec 2024·5 min
World Food Day 2024: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड फ़ूड डे, जानिए क्या है इसका महत्व?
ग्राउन्ड रिपोर्ट्स

World Food Day 2024: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड फ़ूड डे, जानिए क्या है इसका महत्व?

वर्ल्ड फ़ूड डे हर साल 16 अक्टूबर को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर खाद्य सुरक्षा और भुखमरी के मुद्दे के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। साल 2024 की थीम "बेहतर जीवन और बेहतर भविष्य के लिए भोजन

Pooja Rai·16 Oct 2024·3 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs