Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. कमाई की बात
  3. इस राज्‍य के क‍िसानों को गोदाम निर्माण के ल‍िए मिलेगा 10 लाख रुपए तक का अनुदान, ऐसे और यहां करें आवेदन
कमाई की बात

इस राज्‍य के क‍िसानों को गोदाम निर्माण के ल‍िए मिलेगा 10 लाख रुपए तक का अनुदान, ऐसे और यहां करें आवेदन

अक्‍सर क‍िसान अच्‍छी उपज के उनके भंडारण को लेकर चिंतित रहते हैं। मौसम की बढ़ती अन‍िश्‍च‍ितता के बीच ये समस्‍या और बढ़ी है। भंडारण की व्‍यवस्‍था न होने की वजह से कई बार अच्‍छी कीमत भी नहीं मिल पाती। ऐस

NP

Pooja Rai· Correspondent

30 जुलाई 2024· 3 min read

agriculture newsbiharcrop storage construction
इस राज्‍य के क‍िसानों को गोदाम निर्माण के ल‍िए मिलेगा 10 लाख रुपए तक का अनुदान, ऐसे और यहां करें आवेदन

इस राज्‍य के क‍िसानों को गोदाम निर्माण के ल‍िए मिलेगा 10 लाख रुपए तक का अनुदान, ऐसे और यहां करें आवेदन

अक्सर किसानों की उपज तो अच्छी होती है लेकिन वे उसके भंडारण को लेकर चिंतित रहते हैं। मौसम की बढ़ती अन‍िश्‍च‍ितता के बीच ये समस्‍या और बढ़ी है। भंडारण की व्‍यवस्‍था न होने की वजह से कई बार अच्‍छी कीमत भी नहीं मिल पाती। ऐसे में ब‍िहार के क‍िसानों के ल‍िए अच्‍छी खबर है। राज्य के कृषि विभाग ने कृषि उत्पादों के भंडारण के लिए गोदाम निर्माण(crop storage construction) पर किसानों को अनुदान देने की योजना शुरू की है। इसके लिए किसान 1 से 31 अगस्त, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

बिहार कृषि विभाग ने कृषि उत्पाद के भंडारण के लिए गोदाम बनवाने पर किसानों को अनुदान देने का फैसला लिया है। इसके लिए राज्य में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत गोदाम निर्माण योजना 2024-25 की शुरुआत की गई है। जिसका उद्देश्य किसानों को कृषि उत्पादों को बेहतर तरीके से संचित करने की सुविधा देना है। इससे किसान उत्पादन को बेचने की जल्दबाजी नहीं करेंगे और सही दाम मिलने पर ही बेचेंगे जिससे उनको काफी फायदा हो सकता है। योजना का लाभ लेने के लिए किसान 1 अगस्त, 2024 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त तय की गई है। इसकी जानकारी विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दिया है।

कितना मिलेगा अनुदान
योजना के तहत गोदाम बनवाने के लिए किसानों को 10 लाख रुपए तक का अनुदान दिया जाएगा। विभाग के अनुसार 100 मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम की अनुमानित लागत 14 लाख 20 हजार रुपए है।
सामान्य श्रेणी के लाभार्थियों को इस पर 5 लाख 50 हजार रुपए या लागत का 40 प्रतिशत अनुदान मिलेगा।
अनुसूचित जाति/जनजाति के लाभार्थियों के लिए यह अनुदान 7 लाख रुपए या लागत का 50 प्रतिशत होगा।
वहीं, 200 मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम की अनुमानित लागत 20 लाख 25 हजार रुपए तय किया गया है।
इसके लिए सामान्य श्रेणी के लाभार्थियों को 8 लाख रुपए या लागत का 40 प्रतिशत अनुदान मिलेगा,
जबकि अनुसूचित जाति/जनजाति के लाभार्थियों को 10 लाख रुपये या लागत का 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा।

ये भी पढ़ें -किसान ऑनलाइन बेच सकते हैं अपनी फसल, जानिए घर बैठे e-NAM पर कैसे करें रजिस्ट्रेशन,

ऐसे करें आवेदन
किसान आवेदन के लिए विभागीय वेबसाइट dbtagriculture.bihar.gov.in पर जाकर "गोदाम निर्माण हेतु आवेदन, वर्ष 2024-25" लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। ध्यान दें कि पहले इस योजना का लाभ उठा चुके किसान इस बार आवेदन नहीं कर पाएंगे। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए किसान अपने नजदीकी कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं या कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं।

कुल 154 गोदाम बनाए जाएंगे
बिहार कृषि विभाग ने इस योजना के तहत कुल 154 गोदाम बनाए जाने का लक्ष्य रखा है। जिसमें 100 मीट्रिक टन के 108 और 200 मीट्रिक टन के 46 गोदाम बनाए जाएंगे।
योजना के लिए लाभथियों का चयन 16 सितंबर, 2024 को ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। चयनित लाभार्थियों को 18 सितंबर, 2024 तक अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। अगर कोई किसान रजिस्ट्रेशन में अयोग्य पाया गया, तो वेटिंग लिस्ट से अगले किसान को चुना जाएगा।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— इस राज्‍य के क‍िसानों को गोदाम निर्माण के ल‍िए मिलेगा 10 लाख रुपए तक का अनुदान, ऐसे और यहां करें आवेदन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

कंटोला की खेती कब और कैसे करें? जानिए किसान से....
कमाई की बात

कंटोला की खेती कब और कैसे करें? जानिए किसान से....

औषधीय गुणों से भरपूर ककोड़ा जिसे कंटोला या जंगली करेला भी कहा जाता है। इसकी सब्जी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। मानसून के मौसम में आप इस सब्जी को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। पोषक तत्वों से भर

Pooja Rai·4 जून 2025·2 min
ऐसे करें स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती, होगा अच्छा मुनाफा
कमाई की बात

ऐसे करें स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती, होगा अच्छा मुनाफा

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के युवा किसान अभय वर्मा एक बीघे में स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती करते हैं। जिससे वो लगभग तीन लाख रुपये की कमाई करते हैं। खेती मुनाफे का सौदा है, बशर्ते उसे सही तकन

Jalish·5 मई 2025·3 min
किसानों के लिए क्यों ज़रूरी है FARMER ID CARD?
कमाई की बात

किसानों के लिए क्यों ज़रूरी है FARMER ID CARD?

डिजिटल कृषि मिशन के तहत देशभर में किसानों का Farmer ID कार्ड बनाया जा रहा है। फार्मर ID एग्री स्टैक प्लेटफॉर्म का एक जरूरी हिस्सा है। farmer id का मतलब है कि, हर किसान की एक खास पहचान (ID) बनाई जाएगी

Jalish·26 अप्रैल 2025·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs