राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने किसानों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने किसान सम्मान निधि की राशि को बढ़ाने का ऐलान किया है।किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार पूरे देश के किसानों को 6000 रुपए की सालाना राशि देती है लेकिन अब राजस्थान सरकार अपने प्रदेश के किसानों को 8000 रुपए देने की बात कही है। बढ़ी हुए राशि राज्य सरकार वहन करेगी। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी है।
किसान सम्मान निधि की राशि अब 8000 रुपए
किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार पहले से ही 6000 रुपए किसानों को देती है। केंद्र सरकार हर 4 महीने के अंतराल पर 2,000-2,000 की तीन किस्तें किसानों के बैंक अकाउंट में जमा करती है। लेकिन अब राज्य सरकार की ओर से 2000 रुपए बढ़ाकर देने की बात कही गयी है, इस तरह राजस्थान के किसानों को 8000 रुपए मिलेंगे। राज्य में 56 लाख से अधिक किसानों को इसका लाभ मिलेगा।
सीएम भजन लाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में लिखा- ' 'किसान को संबल! मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा जनता से किए वादों को पूरा करने के लिए मिशन मोड में कार्य कर रहे हैं। ऐसे ही किसानों को संबल देने के लिए राज्य में सम्मान निधि की राशि 2000 रुपए बढ़ाकर 8 हजार रुपए कर दी गई है।’
आपको बता दें कि राज्य में 2023 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की ओर से भी किसान सम्मान निधि को बढ़ाने का वादा घोषणा पत्र में किया गया था। घोषणा पत्र में किसान सम्मान निधि को हर साल बढ़ाकर 12 हजार रुपए तक करने की बात कही गयी थी। इस साल 2024 में सरकार की ओर से 2000 रुपए बढ़ा दिए गए। अब देखना होगा 2025 में क्या कुछ होता है।
इस राज्य के किसानों के लिए खुशखबरी, किसान सम्मान निधि के तहत अब मिलेंगे 8000 रुपए
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने किसानों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने किसान सम्मान निधि की राशि को बढ़ाने का ऐलान किया है।किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार पूरे देश के
और पढ़ें

कंटोला की खेती कब और कैसे करें? जानिए किसान से....
औषधीय गुणों से भरपूर ककोड़ा जिसे कंटोला या जंगली करेला भी कहा जाता है। इसकी सब्जी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। मानसून के मौसम में आप इस सब्जी को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। पोषक तत्वों से भर

ऐसे करें स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती, होगा अच्छा मुनाफा
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के युवा किसान अभय वर्मा एक बीघे में स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती करते हैं। जिससे वो लगभग तीन लाख रुपये की कमाई करते हैं। खेती मुनाफे का सौदा है, बशर्ते उसे सही तकन

किसानों के लिए क्यों ज़रूरी है FARMER ID CARD?
डिजिटल कृषि मिशन के तहत देशभर में किसानों का Farmer ID कार्ड बनाया जा रहा है। फार्मर ID एग्री स्टैक प्लेटफॉर्म का एक जरूरी हिस्सा है। farmer id का मतलब है कि, हर किसान की एक खास पहचान (ID) बनाई जाएगी
