News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. कमाई की बात
  3. स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए मिलेगी 40% की सब्सिडी, जाने आवेदन की प्रक्रिया
कमाई की बात

स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए मिलेगी 40% की सब्सिडी, जाने आवेदन की प्रक्रिया

बिहार सरकार राज्य में काफी तेजी से बागवानी को बढ़ावा दे रही है, इसके लिए किसानों को बागवानी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में बिहार सरकार मुख्यमंत्री बागवानी विकास मिशन योज

Pooja Rai

Pooja Rai·15 Jul 2024· 3 min read

स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए मिलेगी 40% की सब्सिडी, जाने आवेदन की प्रक्रिया

स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए मिलेगी 40% की सब्सिडी, जाने आवेदन की प्रक्रिया

Strawberry Cultivation: बिहार सरकार राज्य में काफी तेजी से बागवानी को बढ़ावा दे रही है, इसके लिए किसानों को बागवानी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में बिहार सरकार मुख्यमंत्री बागवानी विकास मिशन योजना के तहत राज्य के किसानों को स्ट्रॉबेरी फल की खेती के लिए सब्सिडी दे रही है।

देश के किसान अब परंपरागत फसलों की खेती के अलावा बागवानी फसलों में भी काफी रुचि दिखा रहे हैं।इससे किसान की आय में भी वृद्धि हो रही है। इसके लिए देश और राज्यों में कई योजनाएँ चलायी जा रहीं है। अब बिहार सरकार ने किसानों को बागवानी फसलों को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, आमतौर पर ठंडे इलाकों में उगाई जाने वाली स्ट्रॉबेरी अब बिहार के खेतों में भी लहलहाएगी।इसके लिए सरकार द्वारा चलाई गई मुख्यमंत्री बागवानी विकास मिशन योजना के तहत किसानों को स्ट्रॉबेरी की खेती पर सब्सिडी दी जाएगी।

कितना मिलेगा सब्सिडी

मुख्यमंत्री बागवानी विकास मिशन योजना के तहत राज्य के किसानों को स्ट्रॉबेरी फल की खेती के लिए फिलहाल प्रति हेक्टेयर 8 लाख 40 हजार की लागत तय की गई है।इसमें किसानों को 40 फीसदी सब्सिडी के तहत 3 लाख 36 हजार रुपये मात्र देने होंगे। एक किसानों को अधिकतम दो हेक्टेयर तक योजना का लाभ दिया जाएगा।किसानों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर इस योजना का लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें -प्रदेश में केमिकल फ्री खेती को दिया जाएगा बढ़ावा, सभी जिलों में बनेंगे IPM ग्राम, जानिए क्या है योजना
ऐसे करें आवेदन

1.ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले राज्य सरकार की हॉर्टिकल्चर वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in/ पर जाएं।
2.मुख्यमंत्री बागवानी विकास मिशन योजना पर क्लिक करें।
3.इसके बाद स्ट्रॉबेरी की खेती पर सब्सिडी के लिए आवेदन करें।
4.यहां क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
5.इसके बाद मांगी गई सारी जानकारी भरें।
6.सभी डिटेल भरने के बाद आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा।

स्ट्रॉबेरी की खेती करने का तरीक़ा
स्ट्रॉबेरी एक सर्द जलवायु वाली बागवानी फसल है, जिसके बेहतर उत्पादन के लिए तापमान 20 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच होना बेहतर माना जाता है। वहीं इसकी खेती के लिए बलुई दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है, जिसमें रसायनों के बिना ही कार्बनिक पदार्थों के भरपूर वर्मी कंपोस्ट का प्रयोग फायदेमंद रहता है। वहीं स्ट्रॉबेरी के बेहतर उत्पादन के लिए सीधा खेत में मेड़ बनाकर या फिर मल्च, लो टनल और पॉलीहाउस में भी उन्नत बीजों की बुवाई कर सकते हैं।

सरकार की इस पहल से न केवल किसानों को राज्य में बागवानी फसलों की खेती और रोजगार का नया विकल्प मिलेगा, बल्कि बाजार में स्ट्रॉबेरी की बढ़ती मांग भी पूरी होगी।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए मिलेगी 40% की सब्सिडी, जाने आवेदन की प्रक्रिया

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
biharkheti kisaniNews Potlistrawberry cultivationsubsidy schemeकिसान समाचार
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री
कमाई की बात

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री

शिवराज सिंह चौहान ने गांव के युवाओं को भी इस विकास से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि कंपनियां युवाओं को ट्रेनिंग, रोजगार और अपना कारोबार शुरू करने के अवसर दें, ताकि गांव का युवा सिर्फ नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला भी बन सके।

Pooja Rai·20 Aug 2026
 नई दिल्ली में आयोजित यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में Escorts Kubota और स्पार्क मिंडा की परियोजनाओं का वर्चुअल भूमिपूजन किया गया।
कमाई की बात

जेवर में Kubota के नए प्लांट का शिलान्यास, ₹4,500 करोड़ का निवेश और 4,000 लोगों को रोजगार

कंपनी इस परियोजना में दो चरणों में करीब 4,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यहां ट्रैक्टर, कृषि मशीनरी, निर्माण उपकरण और इनसे जुड़े उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस परियोजना से प्रदेश में करीब 4,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

Pooja Rai·19 Aug 2026
हाइड्रोपोनिक खेती
कमाई की बात

बिना मिट्टी की खेती से हो रही लाखों की कमाई, जानिए हाइड्रोपोनिक फार्म का अनोखा मॉडल

क्या बिना मिट्टी की खेती से अच्छी कमाई हो सकती है? महाराष्ट्र के नासिक के एक किसान ने हाइड्रोपोनिक खेती, एग्री-टूरिज्म और फार्म-टू-टेबल मॉडल को अपनाकर इसका जवाब दिया है। जानिए कैसे आधुनिक तकनीक से उन्होंने खेती को सफल कारोबार में बदला।

Pooja Rai·04 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs