News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. कमाई की बात
  3. सुभद्रा योजना के तहत राज्य की महिलाओं को हर साल मिलेंगे 10,000 रुपये, समझें आवेदन का पूरा प्रोसेस
कमाई की बात

सुभद्रा योजना के तहत राज्य की महिलाओं को हर साल मिलेंगे 10,000 रुपये, समझें आवेदन का पूरा प्रोसेस

सुभद्रा योजना का उद्देश्य ओडिशा की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को 50,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। ये 50,000 रुपये महिला को 5 साल में मिलेंग

Pooja Rai

Pooja Rai·13 Sep 2024· 3 min read

सुभद्रा योजना के तहत राज्य की महिलाओं को हर साल मिलेंगे 10,000 रुपये, समझें आवेदन का पूरा प्रोसेस

सुभद्रा योजना के तहत राज्य की महिलाओं को हर साल मिलेंगे 10,000 रुपये, समझें आवेदन का पूरा प्रोसेस

सुभद्रा योजना का उद्देश्य ओडिशा की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को 50,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। ये 50,000 रुपये महिला को 5 साल में मिलेंगे। हर साल सरकार 10,000 रुपये महिलाओं के अकाउंट में सीधे भेजेगी।आवेदन करने के लिए राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सरकार देश के नागरिकों को सुविधा देने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती रहती है। इन योजनाओं में से कई योजनाएं महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए भी शुरू की जाती है। इन्हीं योजनाओं में से एक सुभद्रा योजना भी है। सुभद्रा योजना ओडिशा सरकार ने महिलाओं के लिए शुरू की है।
राज्य सरकार ने 12 मई 2024 को राज्य की महिलाओं के लिए इस योजना की शुरुआत की।इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को सालाना 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। ये राशि दो किस्तों में दी जाएगी। सरकार का मानना है कि इस योजना से गरीब महिलाओं को अपनी आजीविका सुधारने का अवसर मिलेगा।

पहली किस्त कब और कितनी मिलेगी?

मुख्यमंत्री सुभद्रा योजना के अंतर्गत आने वाली महिलाओं को सालाना 10,000 रुपये की राशि दी जाएगी। योजना के तहत मिलने वाली राशि दो बराबर किस्तों में ट्रांसफ़र की जाएगी।पहली किस्त 5,000 रुपये अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर और दूसरी किस्त 5,000 रुपये रक्षाबंधन के मौके पर दी जाएगी। इस योजना का लाभ राज्य की महिलाओं को अगले 5 साल तक मिलेगी।

ये महिलाएं ही कर सकती हैं आवेदन

इस योजना में केवल 21 से 60 साल की उम्र के बीच की महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।इसके अलावा जो महिलाएं सरकारी नौकरी कर रही हैं, जिनके घर में इनकम टैक्स देने वाला सदस्य मौजूद है, वह महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं ले सकती है। इसके अलावा दूसरी कोई सरकारी योजना का लाभ ले रही महिलाओं को भी इस योजना में लाभ नहीं मिलेगा।

आवेदन की प्रक्रिया जाने

1.योजना का लाभ पाने के लिए इस वेबसाइट subhadra.odisha.gov.in को ओपन कर मांगे गये सभी डिटेल्स भर कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
2.रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगइन ऑप्शन पर क्लिक करें और उसके बाद अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगइन बटन पर क्लिक करें।
3.वेबसाइट पर लॉगइन करने के बाद सुभद्रा योजना ऑनलाइन अप्लाई फॉर्म लिंक पर क्लिक कर सभी डिटेल्स भरें।
4.फिर मांगे गये सभी डॉक्युमेंट्स अपलोड कर फॉर्म को सबमिट कर दें।

इसके अलावा ऑफलाइन इस योजना में आवेदन करने के लिए महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्र से या ब्लॉक ऑफिस या मो-सेवा केंद्र और जन सेवा केंद्र में जाकर फार्म लाना होगा।योजना में आवेदन करने के लिए महिलाओं को अलग से कोई पैसे नहीं देने होंगे।योजना का फॉर्म भर कर मांगे गये सभी डॉक्युमेंट्स के साथ उसे आंगनबाड़ी केंद्र या ब्लॉक ऑफिस में जमा कर देना होगा।
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— सुभद्रा योजना के तहत राज्य की महिलाओं को हर साल मिलेंगे 10,000 रुपये, समझें आवेदन का पूरा प्रोसेस

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
News Potliodishasubhadra yojana odishawomen empowerment
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री
कमाई की बात

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री

शिवराज सिंह चौहान ने गांव के युवाओं को भी इस विकास से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि कंपनियां युवाओं को ट्रेनिंग, रोजगार और अपना कारोबार शुरू करने के अवसर दें, ताकि गांव का युवा सिर्फ नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला भी बन सके।

Pooja Rai·20 Aug 2026
 नई दिल्ली में आयोजित यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में Escorts Kubota और स्पार्क मिंडा की परियोजनाओं का वर्चुअल भूमिपूजन किया गया।
कमाई की बात

जेवर में Kubota के नए प्लांट का शिलान्यास, ₹4,500 करोड़ का निवेश और 4,000 लोगों को रोजगार

कंपनी इस परियोजना में दो चरणों में करीब 4,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यहां ट्रैक्टर, कृषि मशीनरी, निर्माण उपकरण और इनसे जुड़े उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस परियोजना से प्रदेश में करीब 4,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

Pooja Rai·19 Aug 2026
हाइड्रोपोनिक खेती
कमाई की बात

बिना मिट्टी की खेती से हो रही लाखों की कमाई, जानिए हाइड्रोपोनिक फार्म का अनोखा मॉडल

क्या बिना मिट्टी की खेती से अच्छी कमाई हो सकती है? महाराष्ट्र के नासिक के एक किसान ने हाइड्रोपोनिक खेती, एग्री-टूरिज्म और फार्म-टू-टेबल मॉडल को अपनाकर इसका जवाब दिया है। जानिए कैसे आधुनिक तकनीक से उन्होंने खेती को सफल कारोबार में बदला।

Pooja Rai·04 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs