News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. यूपी में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों पर बरपाया कहर, मुख्यमंत्री योगी ने दिए राहत कार्यों के निर्देश
मौसम-बेमौसम

यूपी में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों पर बरपाया कहर, मुख्यमंत्री योगी ने दिए राहत कार्यों के निर्देश

देशभर में बढ़ते तापमान के बीच उत्तर प्रदेश के ज़्यादातर जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का कहर जारी है। यह वो समय है जब खेतों में गेहूं पक चुका होता है या कटकर खलिहान में रखा होता है। दलहन और तिलहन

Pooja Rai

Pooja Rai·10 Apr 2025· 2 min read

यूपी में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों पर बरपाया कहर, मुख्यमंत्री योगी ने दिए राहत कार्यों के निर्देश

यूपी में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों पर बरपाया कहर, मुख्यमंत्री योगी ने दिए राहत कार्यों के निर्देश

देशभर में बढ़ते तापमान के बीच उत्तर प्रदेश के ज़्यादातर जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का कहर जारी है। यह वो समय है जब खेतों में गेहूं पक चुका होता है या कटकर खलिहान में रखा होता है। दलहन और तिलहन की कटाई भी चल रही होती है। ऐसे में इतनी भारी बारिश ने किसानों को काफ़ी नुकसान पहुंचाया है।फसल कटाई के बाद किसानों को अच्छे मुनाफे की उम्मीद थी, लेकिन अब मूसलाधार बारिश ने उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया है।

उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने करवट बदली है। तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। स्थानीय किसानों ने बताया कि लखीमपुर खीरी जिले में ओले गिरे हैं। गोंडा में सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। गोरखपुर और महाराजगंज के किसानों ने भी बताया कि उनके इलाकों में भारी बारिश हुई है।किसानों के मुताबिक इस बारिश से रबी की फसलों खासकर गेहूं की खड़ी फसल को काफी नुकसान हो सकता है। इसके अलावा बलिया, उन्नाव, फतेहपुर और कानपुर में भी बारिश हुई है। बाराबंकी और सुल्तानपुर में भी भारी बारिश से फसलें बर्बाद हो गई हैं।

ये भी पढ़ें - मौसम को देखते हुए किसान करें ये काम, पूसा ने 13 अप्रैल तक के लिए जारी की एडवाइजरी

मुख्यमंत्री योगी ने राहत कार्य के लिए दिये निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में राज्य में हो रही वर्षा, ओलावृष्टि, आंधी और तूफान के चलते प्रभावित जिलों के अधिकारियों को राहत कार्यों में तुरंत काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करना चाहिए और उन स्थानों पर जल्द से जल्द राहत कार्य शुरू करने चाहिए, ताकि लोगों को जल्द मदद मिल सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिन फसलों को इस आपदा से नुकसान हुआ है, उनका सही आकलन कर प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाए, ताकि इस विषय पर आगे की कार्रवाई की जा सके। राहत कार्यों में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए, इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

ये देखें-

News Potli.
Clip & Share
“

— यूपी में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों पर बरपाया कहर, मुख्यमंत्री योगी ने दिए राहत कार्यों के निर्देश

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsfarmingHeavy rain
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

heatwave, heatwave warning, imd
मौसम-बेमौसम

मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

आने वाला सप्‍ताह क‍िसानों के ल‍िए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे क‍िसानों के ल‍िए। मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को महत्‍वपूर्ण सुझाव द‍िए हैं।

News Potli·
मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम-बेमौसम

मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

बिहार, झारखंड और ओडिशा में 5 से 8 अक्टूबर के बीच बारिश हो सकती है। बिहार में 6-8 अक्टूबर को गरज-चमक और तेज हवाओं की भी संभावना है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 3-8 अक्टूबर तक कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

Pooja Rai·03 Oct 2026
2026 का मानसून रहा कमजोर, 11 साल में सबसे कम बारिश
मौसम-बेमौसम

2026 का मानसून रहा कमजोर, 11 साल में सबसे कम बारिश

IMD ने अक्टूबर को लेकर भी किसानों की चिंता बढ़ाने वाला अनुमान दिया है। विभाग के मुताबिक, अक्टूबर में देशभर में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है, जो सामान्य बारिश की 85% से भी कम रह सकती है।

Pooja Rai·01 Oct 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs