News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. मौसम अपडेट: दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अनुमान, आंधी-बार‍िश के भी आसार
मौसम-बेमौसम

मौसम अपडेट: दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अनुमान, आंधी-बार‍िश के भी आसार

मौसम व‍िभाग के अनुसान देश के कुछ ह‍िस्‍सों में जहां गर्मी से राहत ना म‍िलने का अनुमान है तो वहीं कुछ राज्‍यों में आंधी, बार‍िश का अंदेशा है। बुधवार देर रात उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश बौर ब‍िहार के कई

Pooja Rai

Pooja Rai·06 Jun 2024· 2 min read

मौसम अपडेट: दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अनुमान, आंधी-बार‍िश के भी आसार

मौसम व‍िभाग के अनुसान देश के कुछ ह‍िस्‍सों में जहां गर्मी से राहत ना म‍िलने का अनुमान है तो वहीं कुछ राज्‍यों में आंधी, बार‍िश का अंदेशा है। बुधवार देर रात उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश बौर ब‍िहार के कई ज‍िलों में बार‍िश हुई कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार 08 जून तक पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड के अलग-अलग इलाकों में, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली, राजस्थान और बिहार में 08 जून तक लू चलने की संभावना है, 06 जून को ओडिशा में लू चलने की संभावना है।

रिपोर्ट के अनुसार 7 जून तक दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। IMD की रिपोर्ट में दक्षिण राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बताई गयी है। कर्नाटक में 6 जून को भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा, पूर्वोत्तर राज्यों - अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 9 जून तक गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा, बिजली और तेज़ हवाओं के चलने का अनुमान है।

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, मुंबई में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून समय पर आएगा और 10 जून के आसपास शहर में दस्तक देगा। जबकि पश्चिम मॉनसून मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों और कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

ये भी देखें-

News Potli.
Clip & Share
“

— मौसम अपडेट: दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अनुमान, आंधी-बार‍िश के भी आसार

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
climate changemausam bemausamNews Potliweather news
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

heatwave, heatwave warning, imd
मौसम-बेमौसम

मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

आने वाला सप्‍ताह क‍िसानों के ल‍िए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे क‍िसानों के ल‍िए। मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को महत्‍वपूर्ण सुझाव द‍िए हैं।

News Potli·
मध्य प्रदेश में आज बहुत भारी बारिश
मौसम-बेमौसम

आज का मौसम: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश की चेतावनी

निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से पश्चिमी मध्य प्रदेश में 22 से 25 अगस्त और पूर्वी मध्य प्रदेश में 22 से 26 अगस्त तक कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। आज पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश के साथ बहुत भारी बारिश की संभावना है।

Pooja Rai·21 Aug 2026
उत्तर प्रदेश में पश्चिमी यूपी में आज कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।
मौसम-बेमौसम

यूपी से एमपी तक बारिश का दौर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

पूर्वी मध्य प्रदेश में 20 अगस्त को भी कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़ में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

Pooja Rai·20 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs