News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. मोंथा तूफान का असर: दक्षिण से उत्तर तक मौसम में बड़ा बदलाव
मौसम-बेमौसम

मोंथा तूफान का असर: दक्षिण से उत्तर तक मौसम में बड़ा बदलाव

देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ की वजह से आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा और केरल में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। वहीं, उत्तर भारत

NP

Pooja Rai·Correspondent·30 Oct 2025· 3 min read

मोंथा तूफान का असर: दक्षिण से उत्तर तक मौसम में बड़ा बदलाव

मोंथा तूफान का असर: दक्षिण से उत्तर तक मौसम में बड़ा बदलाव

देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ की वजह से आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा और केरल में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। वहीं, उत्तर भारत में अब ठंड की शुरुआत हो गई है। दिल्ली-एनसीआर में तापमान गिरने लगा है और हल्का कोहरा छा गया है।पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है और मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। एक तरफ दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान मोंथा का असर दिख रहा है, तो दूसरी ओर उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना यह तूफान आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से टकरा चुका है, जिससे तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, केरल और महाराष्ट्र में भारी बारिश हो रही है।

दक्षिण भारत में मोंथा का कहर
IMD ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों तक मोंथा तूफान का असर दक्षिण भारत में बना रहेगा। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा और केरल में तेज हवाओं और बिजली चमकने के साथ भारी बारिश की संभावना है। ओडिशा के कई जिलों पुरी, कटक, बालासोर, मयूरभंज, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर में 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है।

ये भी पढ़ें - मॉनसून की विदाई के बाद भी बारिश ने मचाया कहर, सोयाबीन के ढेर बहे, किसानों के सामने बड़ा संकट

दिल्ली-एनसीआर में ठंड और हल्का कोहरा
उधर, उत्तर भारत में मौसम ने करवट ले ली है। दिल्ली-एनसीआर में हल्की ठंड और कोहरा शुरू हो गया है। अगले 2–3 दिन तक बादल छाए रहने की संभावना है, हालांकि बारिश की संभावना कम है। न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री और अधिकतम 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हवा की गुणवत्ता (AQI) फिलहाल 300 के आसपास है, जो “बहुत खराब” श्रेणी में आती है।

पहाड़ों में बर्फबारी और ठंड बढ़ने के आसार
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों में तापमान 3–4 डिग्री तक गिर सकता है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में कोहरा बढ़ेगा।
एक तरफ जहां दक्षिण भारत मोंथा तूफान से जूझ रहा है, वहीं उत्तर भारत में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। देशभर में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बदलता रहेगा।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— मोंथा तूफान का असर: दक्षिण से उत्तर तक मौसम में बड़ा बदलाव

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newscyclone Monthaimd weatherkheti kisanimausam bemausamNews Potlirain alertweather newsखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

heatwave, heatwave warning, imd
मौसम-बेमौसम

मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

आने वाला सप्‍ताह क‍िसानों के ल‍िए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे क‍िसानों के ल‍िए। मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को महत्‍वपूर्ण सुझाव द‍िए हैं।

News Potli·
उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश-बर्फबारी के आसार
मौसम-बेमौसम

उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तर भारत में 27- 28 जनवरी को एक तेज पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश, तेज हवा और ठंड बढ़ने की संभावना है। कोहरा और शीतलहर

Pooja Rai·27 Jan 2026·2 min
IMD Alert: उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में भारी बारिश
मौसम-बेमौसम

IMD Alert: उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में भारी बारिश

भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम चुनौतीपूर्ण बना रहेगा। उत्तर, मध्य और पूर्वी राज्यों में घना कोहरा और शीतलहर का असर दिखेगा, जबकि दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

Pooja Rai·07 Jan 2026·3 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs