News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. महाराष्ट्र में बाढ़ और अतिवृष्टि से तबाही, करीब 18 लाख हेक्टेयर फसलें बर्बाद
मौसम-बेमौसम

महाराष्ट्र में बाढ़ और अतिवृष्टि से तबाही, करीब 18 लाख हेक्टेयर फसलें बर्बाद

महाराष्ट्र में अतिवृष्टि और बाढ़ से 30 जिले प्रभावित हुए हैं, जहां करीब 18 लाख हेक्टेयर में सोयाबीन, कपास, मक्का, दलहन और मूंगफली जैसी फसलें बर्बाद हो गईं। सबसे ज्यादा नुकसान जलगांव और मराठवाड़ा में ह

NP

Pooja Rai·Correspondent·18 Sep 2025· 3 min read

महाराष्ट्र में बाढ़ और अतिवृष्टि से तबाही, करीब 18 लाख हेक्टेयर फसलें बर्बाद

महाराष्ट्र में बाढ़ और अतिवृष्टि से तबाही, करीब 18 लाख हेक्टेयर फसलें बर्बाद

महाराष्ट्र में अतिवृष्टि और बाढ़ से 30 जिले प्रभावित हुए हैं, जहां करीब 18 लाख हेक्टेयर में सोयाबीन, कपास, मक्का, दलहन और मूंगफली जैसी फसलें बर्बाद हो गईं। सबसे ज्यादा नुकसान जलगांव और मराठवाड़ा में हुआ है। राज्य सरकार ने किसानों को मुआवजा और राहत राशि जल्द देने का आश्वासन दिया है, जबकि IMD ने कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

महाराष्ट्र इस समय भीषण प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। पिछले एक महीने से जारी अतिवृष्टि और 10 सितंबर के बाद आई बाढ़ ने हालात बेहद गंभीर बना दिए हैं। राज्य के 36 में से 30 जिले प्रभावित हैं और अब तक करीब 18 लाख हेक्टेयर में फैली खरीफ फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। यह नुकसान पंजाब की तुलना में 10 गुना ज्यादा है, जहां लगभग 2 लाख हेक्टेयर में फसलें प्रभावित हुई थीं।

इन क्षेत्रों में ज़्यादा नुक़सान
सबसे ज्यादा नुकसान खानदेश और मराठवाड़ा क्षेत्रों में हुआ है। खानदेश का जलगांव जिला सबसे अधिक प्रभावित है, जबकि मराठवाड़ा के संभाजीनगर (औरंगाबाद), बीड़, जालना, लातूर, नांदेड़ और धाराशिव में भी भारी नुकसान दर्ज किया गया है। सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के 200 तालुकों में सोयाबीन, कपास, मक्का, अरहर और मूंगफली जैसी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। अकेले जलगांव में 15–16 सितंबर की बारिश से 400 से अधिक पशुओं की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें - भारी बारिश से फसलों पर संकट, एग्रोमेट ने किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी

सितंबर के नुकसान का आंकलन जारी
आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन ने प्रभावित इलाकों का दौरा कर कहा कि सरकार किसानों और ग्रामीणों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और हर नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा। कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे ने बताया कि अगस्त में हुए नुकसान का मुआवजा पहले ही किसानों को मिल चुका है और सितंबर के नुकसान का आंकलन जारी है, जिसके बाद राहत राशि तुरंत दी जाएगी।

दशहरे तक आर्थिक सहायता सीधे ट्रांसफर कर दी जाएगी
विशेषज्ञों का कहना है कि महाराष्ट्र में दलहन और तिलहन फसलों का भारी नुकसान राष्ट्रीय स्तर पर भी संकट खड़ा कर सकता है। राज्य सरकार ने मानसून से जुड़ी बीमारियों से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि दशहरे (2 अक्टूबर 2025) तक किसानों के खातों में आर्थिक सहायता सीधे ट्रांसफर करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रायगढ़, पुणे घाट और छत्रपति संभाजीनगर समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— महाराष्ट्र में बाढ़ और अतिवृष्टि से तबाही, करीब 18 लाख हेक्टेयर फसलें बर्बाद

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsfloodheavy rain in maharashtrakheti kisanimaharashtraNews Potliखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश-बर्फबारी के आसार
मौसम-बेमौसम

उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तर भारत में 27- 28 जनवरी को एक तेज पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश, तेज हवा और ठंड बढ़ने की संभावना है। कोहरा और शीतलहर

Pooja Rai·27 Jan 2026·2 min
IMD Alert: उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में भारी बारिश
मौसम-बेमौसम

IMD Alert: उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में भारी बारिश

भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम चुनौतीपूर्ण बना रहेगा। उत्तर, मध्य और पूर्वी राज्यों में घना कोहरा और शीतलहर का असर दिखेगा, जबकि दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

Pooja Rai·07 Jan 2026·3 min
देशभर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर, उत्तर भारत में अगले कई दिन शीतलहर का अलर्ट
मौसम-बेमौसम

देशभर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर, उत्तर भारत में अगले कई दिन शीतलहर का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा जारी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक शीतलहर, कोहरा और गिरते तापमान का असर रहेगा, जिससे जनजीवन, यातायात और खेती प्रभावित हो सक

Pooja Rai·03 Jan 2026·3 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs