News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. कमाई की बात
  3. मशरूम की खेती से होगी तगड़ी कमाई, सरकार भी देगी 90 फीसदी तक सब्सिडी, लाभ लेने के लिए ऐसे करें आवेदन
कमाई की बात

मशरूम की खेती से होगी तगड़ी कमाई, सरकार भी देगी 90 फीसदी तक सब्सिडी, लाभ लेने के लिए ऐसे करें आवेदन

स्वादिष्ट और फ़ायदेमंद होने की वजह से मशरूम(Mushroom) की मांग मार्केट में तेज़ी से बढ़ती जा रही है। इसकी खेती में लागत कम लगती है और मुनाफ़ा तगड़ा होता है, इसलिए बिहार के किसान इसकी खेती कर अच्छा पैसा

Pooja Rai

Pooja Rai·27 Jul 2024· 3 min read

मशरूम की खेती से होगी तगड़ी कमाई, सरकार भी देगी 90 फीसदी तक सब्सिडी, लाभ लेने के लिए ऐसे करें आवेदन

मशरूम की खेती से होगी तगड़ी कमाई, सरकार भी देगी 90 फीसदी तक सब्सिडी, लाभ लेने के लिए ऐसे करें आवेदन

स्वादिष्ट और फ़ायदेमंद होने की वजह से मशरूम(Mushroom) की मांग मार्केट में तेज़ी से बढ़ती जा रही है। इसकी खेती में लागत कम लगती है और मुनाफ़ा तगड़ा होता है, इसलिए बिहार के किसान इसकी खेती कर अच्छा पैसा कमा रहे हैं। इसकी बढ़ती मांग को देखते हुए बिहार सरकार इसके उत्पादन क्षेत्र का विस्तार करने जा रही है। इसके लिए बिहार सरकार बिना कृषि भूमि वाले लोगों के लिए मशरूम किट योजना चला रही है।जिसके उद्देश्य इस तरह के किसानों की आय में वृद्धि करना है।

केंद्र और राज्य सरकारें कृषि और इससे जुड़े कार्यों को बढ़ावा देने के लिए किसानों को कई तरह की सुविधाएँ देती रहती है जिससे किसानों, भूमिहीन लोगों और बेरोजगारों को बेहतर रोजगार मिल सके। देश में आज कल मशरूम उत्पादन का चलन तेजी से बढ़ रहा है।जो की स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर एक सुपर फूड सब्जी है। किसान इसकी खेती कम जगह में भी आसानी से कर सकते हैं।मतलब इसके लिए खेत की ज़रूरत नहीं होती है इसको आप घर या झोपड़ी में भी उगा सकते हैं। और बाज़ार में ये महँगा बिकता भी है।इसलिए इसका उत्पादन कर किसान अच्छा मुनाफ़ा कमा सकते है।
इसकी उपयोगिता और रोजगार के अच्छे अवसरों को देखते हुए बिहार सरकार राज्य में मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है।इच्छुक लोगों को लोन दे रही है और उन लोन पर सब्सिडी भी दे रही है। इसके अलावा सरकार इसके उत्पादन किट भी दे रही है।और सरकार ने इन योजनाओं के तहत इच्छुक व्यक्तियों को प्रशिक्षण देने की भी व्यवस्था की है।इस योजना का लाभ लेने की पूरी प्रक्रिया समझिए।

ये भी पढ़ें -हरियाणा सरकार ने जारी की 65 करोड़ रुपये मुआवजा राशि, कपास के फसल के नुक़सान की होगी भरपाई

रोज़गार पाने का अच्छा अवसर
मशरूम की बढ़ती मांग को देखते हुए बिहार सरकार इसके उत्पादन क्षेत्र का विस्तार कर रही है।इसके लिए बिहार सरकार बिना कृषि भूमि वाले लोगों के लिए मशरूम किट योजना चला रही है।ताकि इनको रोज़गार मिल सके। इस योजना से जुड़कर बेरोजगार युवक, युवतियां, किसान और गरीब महिलाएं कम लागत और कम जगह में मशरूम का उत्पादन कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इसके लिए बिहार सरकार मशरूम उत्पादन किट पर 90 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है।

मशरूम किट योजना
बिहार मशरूम किट योजना के तहत उद्यान विभाग ने एक मशरूम किट की कीमत 60 रुपये तय की है, जिस पर लाभुक को अधिकतम 90 प्रतिशत या 54 रुपये का अनुदान मिलेगा। इस योजना के तहत एक आवेदक को न्यूनतम 25 और अधिकतम 100 उत्पादन किट उपलब्ध कराए जाएंगे। एक किट का वजन 5 किलोग्राम होगा, जिसमें 100 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाले मशरूम स्पॉन होंगे।इस योजना की खास बात यह है कि इस योजना का लाभ केवल वही आवेदक उठा सकते हैं जिनके पास जमीन नहीं है। योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को अधिकृत संस्थान से प्रशिक्षण भी लेना होगा।

ऐसे करें आवेदन
इस योजना का लाभ आवेदकों को उद्यान विभाग द्वारा पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा।
योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
बिहार सरकार के उद्यान विभाग की विभागीय वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in/ पर जाना होगा।
यहां किसानों को "मशरूम संबंधित योजना" पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आवेदक को मशरूम किट वितरण पर क्लिक करना होगा। आवेदक किसान के पास कृषि विभाग से पहले से प्राप्त डीबीटी नंबर होना चाहिए।
आवेदन पत्र के साथ मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र, किसान पंजीकरण, पासपोर्ट साइज फोटो जैसे ज़रूरी डॉक्युमेंट्स लगाने होंगे। मशरूम किट योजना का लाभ बिहार में रहने वाले सभी वर्ग के किसानों को ही दिया जाएगा।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— मशरूम की खेती से होगी तगड़ी कमाई, सरकार भी देगी 90 फीसदी तक सब्सिडी, लाभ लेने के लिए ऐसे करें आवेदन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
bihar subsidykheti kisanimushroom farmingNews Potli
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री
कमाई की बात

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री

शिवराज सिंह चौहान ने गांव के युवाओं को भी इस विकास से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि कंपनियां युवाओं को ट्रेनिंग, रोजगार और अपना कारोबार शुरू करने के अवसर दें, ताकि गांव का युवा सिर्फ नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला भी बन सके।

Pooja Rai·20 Aug 2026
 नई दिल्ली में आयोजित यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में Escorts Kubota और स्पार्क मिंडा की परियोजनाओं का वर्चुअल भूमिपूजन किया गया।
कमाई की बात

जेवर में Kubota के नए प्लांट का शिलान्यास, ₹4,500 करोड़ का निवेश और 4,000 लोगों को रोजगार

कंपनी इस परियोजना में दो चरणों में करीब 4,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यहां ट्रैक्टर, कृषि मशीनरी, निर्माण उपकरण और इनसे जुड़े उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस परियोजना से प्रदेश में करीब 4,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

Pooja Rai·19 Aug 2026
हाइड्रोपोनिक खेती
कमाई की बात

बिना मिट्टी की खेती से हो रही लाखों की कमाई, जानिए हाइड्रोपोनिक फार्म का अनोखा मॉडल

क्या बिना मिट्टी की खेती से अच्छी कमाई हो सकती है? महाराष्ट्र के नासिक के एक किसान ने हाइड्रोपोनिक खेती, एग्री-टूरिज्म और फार्म-टू-टेबल मॉडल को अपनाकर इसका जवाब दिया है। जानिए कैसे आधुनिक तकनीक से उन्होंने खेती को सफल कारोबार में बदला।

Pooja Rai·04 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs