News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. मध्य और पूर्वी भारत में बारिश-ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट, इन क्षेत्रों में बढ़ेगा तापमान
मौसम-बेमौसम

मध्य और पूर्वी भारत में बारिश-ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट, इन क्षेत्रों में बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के दौरान मध्य और उससे सटे पूर्वी भारत में मध्यम से भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम ता

Pooja Rai

Pooja Rai·02 Apr 2025· 2 min read

मध्य और पूर्वी भारत में बारिश-ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट, इन क्षेत्रों में बढ़ेगा तापमान

मध्य और पूर्वी भारत में बारिश-ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट, इन क्षेत्रों में बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के दौरान मध्य और उससे सटे पूर्वी भारत में मध्यम से भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान जताया है।

जलवायु परिवर्तन का असर भारत समेत पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। मौसम में अनियोजित बदलाव से आम लोगों पर असर पड़ता है, लेकिन इसका सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ता है। बेमौसम बारिश या भीषण गर्मी के कारण फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा हमेशा बना रहता है। जिसका सीधा असर किसानों के जीवन पर पड़ता है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले कुछ दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। IMD के मुताबिक अगले 3 दिनों के दौरान मध्य और आसपास के पूर्वी भारत में मध्यम से तेज गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। 2 से 6 अप्रैल के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है। वहीं, अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।वहीं, राजधानी दिल्‍ली की बात करें तो में न्‍यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अध‍िकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें - अच्छी पैदावार के लिए 10 अप्रैल तक कर सकते हैं गन्ने की बुवाई, किसान इन बातों का भी रखें ध्यान

यहाँ होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार वेदर सिस्‍टम में बदलाव के चलते अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नम हवाओं के संगम के कारण 2 अप्रैल को गुजरात, तेलंगाना में गरज, बिजली और 30-60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने के साथ ही छिटपुट से लेकर हल्की या मध्यम बारिश होने के आसार है। 1-4 अप्रैल के दौरान मध्य भारत, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में ऐसा मौसम रह सकता है इसके अलावा 1-5 अप्रैल के दौरान तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे और कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और 2-5 अप्रैल के दौरान रायलसीमा में ऐसी स्थिति‍ बनने की संभावना है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— मध्य और पूर्वी भारत में बारिश-ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट, इन क्षेत्रों में बढ़ेगा तापमान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsclimate changeimd advisorykheti kisaniNews Potlitoday weatherखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

heatwave, heatwave warning, imd
मौसम-बेमौसम

मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

आने वाला सप्‍ताह क‍िसानों के ल‍िए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे क‍िसानों के ल‍िए। मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को महत्‍वपूर्ण सुझाव द‍िए हैं।

News Potli·
मध्य प्रदेश में आज बहुत भारी बारिश
मौसम-बेमौसम

आज का मौसम: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश की चेतावनी

निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से पश्चिमी मध्य प्रदेश में 22 से 25 अगस्त और पूर्वी मध्य प्रदेश में 22 से 26 अगस्त तक कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। आज पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश के साथ बहुत भारी बारिश की संभावना है।

Pooja Rai·21 Aug 2026
उत्तर प्रदेश में पश्चिमी यूपी में आज कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।
मौसम-बेमौसम

यूपी से एमपी तक बारिश का दौर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

पूर्वी मध्य प्रदेश में 20 अगस्त को भी कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़ में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

Pooja Rai·20 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs