News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. भारी बारिश से पंजाब बेहाल, सरकार ने पूरे राज्य को आपदा क्षेत्र घोषित किया
मौसम-बेमौसम

भारी बारिश से पंजाब बेहाल, सरकार ने पूरे राज्य को आपदा क्षेत्र घोषित किया

पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ से हालात गंभीर हो गए हैं। 23 जिलों के 1200 से ज्यादा गांव प्रभावित हैं और राज्य को आपदा प्रभावित घोषित किया गया है। लगभग 3.75 लाख एकड़ धान की फसल और पशुधन को भारी नुकसान ह

Pooja Rai

Pooja Rai·03 Sep 2025· 2 min read

भारी बारिश से पंजाब बेहाल, सरकार ने पूरे राज्य को आपदा क्षेत्र घोषित किया

भारी बारिश से पंजाब बेहाल, सरकार ने पूरे राज्य को आपदा क्षेत्र घोषित किया

पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ से हालात गंभीर हो गए हैं। 23 जिलों के 1200 से ज्यादा गांव प्रभावित हैं और राज्य को आपदा प्रभावित घोषित किया गया है। लगभग 3.75 लाख एकड़ धान की फसल और पशुधन को भारी नुकसान हुआ है। सभी स्कूल-कॉलेज 7 सितंबर तक बंद रहेंगे, जबकि केंद्र और राज्य सरकारें राहत-बचाव कार्यों में जुटी हैं।

पंजाब इस समय भारी बारिश और बाढ़ की मार झेल रहा है। राज्य के सभी 23 जिलों के 1200 से ज्यादा गांव पानी में डूब गए हैं। हालात गंभीर होने पर पंजाब सरकार ने पूरे प्रदेश को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया है। मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने आदेश जारी कर सभी विभागों को अलर्ट रहने और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

स्कूल-कॉलेज बंद
बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पंजाब भर के सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी 7 सितंबर तक बंद रहेंगे। स्किल डेवलपमेंट सेंटर और आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट भी बंद कर दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें - 11 महीनों में धान की खरीद 4% बढ़ी, सरकार बेचने की तैयारी में

फसल और पशुधन को भारी नुकसान
राज्य में लगभग 3.75 लाख एकड़ धान की फसल पानी में डूबकर बर्बाद हो गई है। साथ ही बड़ी संख्या में पशुधन की मौत हुई है, जिससे ग्रामीण परिवारों की आजीविका पर संकट आ गया है। सरकार ने पीडब्ल्यूडी, जल संसाधन विभाग, बिजली कंपनियों और टेलीकॉम सेवाओं को तुरंत दुरुस्त करने का आदेश दिया है।

केंद्र और आप नेता का दौरा
बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल पंजाब का दौरा करेंगे और किसानों से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में केंद्र सरकार पंजाब के साथ खड़ी है। वहीं, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर राहत कार्यों का जायजा लेंगे।

ये देखें-

News Potli.
Clip & Share
“

— भारी बारिश से पंजाब बेहाल, सरकार ने पूरे राज्य को आपदा क्षेत्र घोषित किया

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Heavy rainNews Potlipunjab farmerpunjab floodsShivraj Singh Chouhan
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

heatwave, heatwave warning, imd
मौसम-बेमौसम

मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

आने वाला सप्‍ताह क‍िसानों के ल‍िए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे क‍िसानों के ल‍िए। मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को महत्‍वपूर्ण सुझाव द‍िए हैं।

News Potli·
मध्य प्रदेश में आज बहुत भारी बारिश
मौसम-बेमौसम

आज का मौसम: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश की चेतावनी

निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से पश्चिमी मध्य प्रदेश में 22 से 25 अगस्त और पूर्वी मध्य प्रदेश में 22 से 26 अगस्त तक कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। आज पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश के साथ बहुत भारी बारिश की संभावना है।

Pooja Rai·21 Aug 2026
उत्तर प्रदेश में पश्चिमी यूपी में आज कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।
मौसम-बेमौसम

यूपी से एमपी तक बारिश का दौर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

पूर्वी मध्य प्रदेश में 20 अगस्त को भी कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़ में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

Pooja Rai·20 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs