News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. भारत के अलग-अलग हिस्सों में अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज़?
मौसम-बेमौसम

भारत के अलग-अलग हिस्सों में अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज़?

भारत में अगले कुछ दिन कहीं बारिश होने की संभावना है, तो कहीं आंधी-तूफान के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्से में 10 मई को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। म

NP

Jalish·Reporter·10 May 2025· 2 min read

भारत के अलग-अलग हिस्सों में अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज़?

भारत के अलग-अलग हिस्सों में अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज़?

भारत में अगले कुछ दिन कहीं बारिश होने की संभावना है, तो कहीं आंधी-तूफान के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्से में 10 मई को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि, 10 और 11 मई को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 40-60 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इसके साथ ही हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है।

इस दौरान मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और उत्तर प्रदेश में और 10-13 मई के दौरान 40-50 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है, और आकाशीय बिजली गिरने के साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है।

10-13 मई के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं में और इजाफा होकर 60 किमी. प्रति घंटे में तब्दील हो सकती हैं, वज्रपात और हल्की बारिश के दौर के भी जारी रहने की संभावना जताई गई है।

10-12 मई, 2025 के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम में और 11-13 मई के दौरान पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों में 50 किमी. प्रति घंटे की गति तक की तूफानी हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में 50 किमी. प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाओं के साथ बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश के दौर के जारी रहने की संभावना है।

10-13 मई, 2025 के दौरान अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में, 11-15 मई के दौरान असम और मेघालय में भारी बारिश होने के आसार हैं, पूर्वोत्तर के इन राज्यों में 115 मिमी. या उससे ज्यादा बारिश हो सकती है।

कब आएगा मॉनसून?

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के दक्षिणी अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह की ओर बढ़ने की संभावना है। तापमान में उतार-चढ़ाव की बात करें तो एक बार फिर पारे में उछाल आना शुरू हो गया है, विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के आसार हैं।

News Potli.
Clip & Share
“

— भारत के अलग-अलग हिस्सों में अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज़?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
climate changeheatwaveIndiarainSummerWeather
NP

About the Author

Jalish

Reporter

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

heatwave, heatwave warning, imd
मौसम-बेमौसम

मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

आने वाला सप्‍ताह क‍िसानों के ल‍िए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे क‍िसानों के ल‍िए। मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को महत्‍वपूर्ण सुझाव द‍िए हैं।

News Potli·
मध्य प्रदेश में आज बहुत भारी बारिश
मौसम-बेमौसम

आज का मौसम: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश की चेतावनी

निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से पश्चिमी मध्य प्रदेश में 22 से 25 अगस्त और पूर्वी मध्य प्रदेश में 22 से 26 अगस्त तक कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। आज पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश के साथ बहुत भारी बारिश की संभावना है।

Pooja Rai·21 Aug 2026
उत्तर प्रदेश में पश्चिमी यूपी में आज कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।
मौसम-बेमौसम

यूपी से एमपी तक बारिश का दौर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

पूर्वी मध्य प्रदेश में 20 अगस्त को भी कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़ में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

Pooja Rai·20 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs