News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. कमाई की बात
  3. बिहार में चाय की खेती पर सरकार देगी 50% अनुदान, आवेदन की प्रक्रिया जानिए
कमाई की बात

बिहार में चाय की खेती पर सरकार देगी 50% अनुदान, आवेदन की प्रक्रिया जानिए

बिहार में अच्छी क्वालिटी की चाय की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसके लिये राज्य सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 में चाय विकास योजना शुरू की है। इसके तहत सरकार राज्य के पाँच जिलों में किसानों को चाय की

NP

Pooja Rai·Correspondent·19 Aug 2024· 2 min read

बिहार में चाय की खेती पर सरकार देगी 50% अनुदान, आवेदन की प्रक्रिया जानिए

बिहार में चाय की खेती पर सरकार देगी 50% अनुदान, आवेदन की प्रक्रिया जानिए

बिहार में अच्छी क्वालिटी की चाय की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसके लिये राज्य सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 में चाय विकास योजना शुरू की है। इसके तहत सरकार राज्य के पाँच जिलों में किसानों को चाय की खेती पर 2.47 लाख रुपये की सब्सिडी दे रही है।

बिहार सरकार उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग की ओर से चाय विकास योजना की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य राज्य में चाय की खेती का विस्तार करना है। इसके लिए राज्य में किसानों को खेती की शुरुआत करने के लिए और जो किसान पहले से चाय की खेती कर रहे हैं दोनों को सहायता राशि दी जा रही है। जिससे किसान खेती के प्रबंधन के लिए जरुरी चीजें ले सकें और अच्छी क्वालिटी की चाय का उत्पादन कर अपनी आय में अधिक से अधिक बढ़ोतरी हो सके। यह योजन राज्य के किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णियाँ और कटिहार जिले के किसानों के लिए है।

योजना के तहत चाय की खेती करने वाले किसानों को दो किस्तों में अनुदान दिया जाएगा। अनुदान की राशि किसानों को 75:25 के रेशियो में दिया जाएगा। अनुदान की 75% राशि प्रथम वर्ष और बाक़ी की 25% की राशि अगले साल पौधे का 90% पौधा जीवित रहने की स्थिति में दिया जाएगा।

बिहार सरकार उद्यान निदेशालय के मुताबिक, चाय का नया क्षेत्र विस्तार के लिए प्रति हेक्टेयर प्रति यूनिट लागत 4.94 लाख रुपये तय की गई है। इस पर किसानों को 50% (75:25) अनुदान मिलेगा। यानी राज्य सरकार किसान को 2.47 लाख रुपये की सब्सिडी देगी। चाय किसानों को न्यूनतम 0.1 हेक्टेयर और अधिकतम 4 हेक्टेयर के लिए सब्सिडी मिलेगी।

चाय उत्पादक किसान योजना का लाभ के लिए बिहार सरकार उद्यान निदेशालय की वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in पर उपलब्ध 'चाय विकास योजना' के 'आवेदन करें' लिंक पर क्लिक पर जाएं और जरूरी डीटेल भरकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित जिला के सहायक निदेशक उद्यान से संपर्क किया जा सकते हैं।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— बिहार में चाय की खेती पर सरकार देगी 50% अनुदान, आवेदन की प्रक्रिया जानिए

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsbihar agriculture newskheti kisaniNews Potlisubsidy on tea farming
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

कंटोला की खेती कब और कैसे करें? जानिए किसान से....
कमाई की बात

कंटोला की खेती कब और कैसे करें? जानिए किसान से....

औषधीय गुणों से भरपूर ककोड़ा जिसे कंटोला या जंगली करेला भी कहा जाता है। इसकी सब्जी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। मानसून के मौसम में आप इस सब्जी को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। पोषक तत्वों से भर

Pooja Rai·04 Jun 2025·2 min
ऐसे करें स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती, होगा अच्छा मुनाफा
कमाई की बात

ऐसे करें स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती, होगा अच्छा मुनाफा

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के युवा किसान अभय वर्मा एक बीघे में स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती करते हैं। जिससे वो लगभग तीन लाख रुपये की कमाई करते हैं। खेती मुनाफे का सौदा है, बशर्ते उसे सही तकन

Jalish·05 May 2025·3 min
किसानों के लिए क्यों ज़रूरी है FARMER ID CARD?
कमाई की बात

किसानों के लिए क्यों ज़रूरी है FARMER ID CARD?

डिजिटल कृषि मिशन के तहत देशभर में किसानों का Farmer ID कार्ड बनाया जा रहा है। फार्मर ID एग्री स्टैक प्लेटफॉर्म का एक जरूरी हिस्सा है। farmer id का मतलब है कि, हर किसान की एक खास पहचान (ID) बनाई जाएगी

Jalish·26 Apr 2025·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs