News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. कमाई की बात
  3. बाग़वानी से कमाई का अच्छा मौक़ा, कमर्शियल बागवानी करने पर सरकार दे रही है 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी
कमाई की बात

बाग़वानी से कमाई का अच्छा मौक़ा, कमर्शियल बागवानी करने पर सरकार दे रही है 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी

कमर्शियल बागवानी(Commercial gardening)को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार किसानों को फल और सब्जियों की खेती करने पर 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी दे रही है।यह सब्सिडी राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड(NHB) के तहत दी

Pooja Rai

Pooja Rai·02 Aug 2024· 3 min read

बाग़वानी से कमाई का अच्छा मौक़ा, कमर्शियल बागवानी करने पर सरकार दे रही है 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी

बाग़वानी से कमाई का अच्छा मौक़ा, कमर्शियल बागवानी करने पर सरकार दे रही है 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी

कमर्शियल बागवानी(Commercial gardening)को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार किसानों को फल और सब्जियों की खेती करने पर 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी दे रही है।यह सब्सिडी राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड(NHB) के तहत दी जा रही है। अगर आप भी बाग़वानी करते हैं या करने की सोच रहे हैं तो समझिए इस योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं।

बागवानी में इंटरेस्टेड किसानों के लिए अच्छी खबर है। अगर आप बागवानी कर अपनी आय को बढ़ाना चाहते हैं, तो सरकार के द्वारा शुरू की गई बागवानी फसलों पर सब्सिडी का लाभ उठाकर ये किया जा सकता है। भारत सरकार बाग़वानी क्षेत्र को बढ़ाने और लोगों को रोज़गार देने के क्रम में किसानों को फलों और सब्जियों की खेती करने पर करीब 50 प्रतिशत तक की दे रही है। ताकि किसान अच्छी पैदावार के साथ-साथ अपनी आर्थिक स्थिति को भी सही कर सके।
इसके लिए राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड(NHB) के द्वारा बागवानी के अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न तरह की सब्सिडी की सुविधा दी जा रही है। इसकी जानकारी NHB ने अपने ऑफिसियल सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दिया है।

क्या है कमर्शियल बाग़वानी?

कमर्शियल बाग़वानी को कृषि बिज़नेस भी कहा जाता है। यह एक तरह से खेती का तरीक़ा है जिसमें आधुनिक तकनीकों, मशीनरी, सिंचाई विधियों और खाद का उपयोग करके बड़े पैमाने पर फसलें उगाई जाती हैं।
इसके तहत में मुख्य रूप से उन फसलों का उत्पादन किया जाता है जिनकी मांग अधिक होती है, यानी ऐसी फसलें जिन्हें दूसरे देशों में निर्यात करने की आवश्यकता होती है या जिनका उद्योगों में कच्चे माल के रूप में उपयोग होता है।
इसके लिए ये भी कह सकते हैं एक ऐसी खेती या बाग़वानी जिसमें कमाई के अवसर ज्यादा हों।

ये भी पढ़ें -देश में पशु चारे की 23 से 32 फीसदी तक की कमी, केंद्र सरकार ने कहा- राज्‍यों के साथ म‍िलकर दूर करेंगे कमी

इन क्षेत्रों में मिलेगी 50% सब्सिडी

1.संरक्षित क्षेत्र में खेती पर लगभग 50 प्रतिशत सब्सिडी पॉलीहाउस, ग्रीनहाउस या शेडनेट में शिमलामिर्च, टमाटर, खीरा या कुछ खास किस्म के फूलों की खेती आदि पर दी जा रही है।
2.ओपन फिल्ड में खेती पर करीब 40 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। इसमें अमरूद, आम आंवला के ओपन फिल्ड शामिल है।
3.कोल्ड स्टोरेज पर भी 35 से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है, जिसमें कोल्ड स्टोरेज एवं पोस्ट हार्वेस्ट कंपोर्नेंट्स जैसे की पैक हाउस, पेनिंग राइपनिंग चैम्बर्स, रेफ्रिजरेटेड व्हीकल आदि शामिल है।
4.इसके अलावा मशरूम की खेती पर भी लगभग 40 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है।

ऐसे करें आवेदन
अगर आप भी बागवानी फसलों की खेती करते हैं या करने की सोच रहे हैं तो आप भी इसका लाभ उठासकते हैं। इसके लिए आपको राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड की https://www.nhb.gov.in/ पर विजिट करना होगा।
इसके बाद commercial बागवानी सब्सिडी के ऑप्शन पर क्लिक करें।
आवेदन के दौरान पूछी गई सभी जानकारी को विस्तार से दर्ज करें। दी हुई सभी जानकारी सही पाने के बाद किसान को सरकार की तरफ से सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— बाग़वानी से कमाई का अच्छा मौक़ा, कमर्शियल बागवानी करने पर सरकार दे रही है 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
horticulturekheti kisaniNews Potliकमर्शियल बाग़वानीराष्ट्रीय बागवानी बोर्ड(NHB)
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री
कमाई की बात

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री

शिवराज सिंह चौहान ने गांव के युवाओं को भी इस विकास से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि कंपनियां युवाओं को ट्रेनिंग, रोजगार और अपना कारोबार शुरू करने के अवसर दें, ताकि गांव का युवा सिर्फ नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला भी बन सके।

Pooja Rai·20 Aug 2026
 नई दिल्ली में आयोजित यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में Escorts Kubota और स्पार्क मिंडा की परियोजनाओं का वर्चुअल भूमिपूजन किया गया।
कमाई की बात

जेवर में Kubota के नए प्लांट का शिलान्यास, ₹4,500 करोड़ का निवेश और 4,000 लोगों को रोजगार

कंपनी इस परियोजना में दो चरणों में करीब 4,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यहां ट्रैक्टर, कृषि मशीनरी, निर्माण उपकरण और इनसे जुड़े उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस परियोजना से प्रदेश में करीब 4,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

Pooja Rai·19 Aug 2026
हाइड्रोपोनिक खेती
कमाई की बात

बिना मिट्टी की खेती से हो रही लाखों की कमाई, जानिए हाइड्रोपोनिक फार्म का अनोखा मॉडल

क्या बिना मिट्टी की खेती से अच्छी कमाई हो सकती है? महाराष्ट्र के नासिक के एक किसान ने हाइड्रोपोनिक खेती, एग्री-टूरिज्म और फार्म-टू-टेबल मॉडल को अपनाकर इसका जवाब दिया है। जानिए कैसे आधुनिक तकनीक से उन्होंने खेती को सफल कारोबार में बदला।

Pooja Rai·04 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs