News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. कमाई की बात
  3. बागवानी कर कमायें मुनाफा, सरकार करेगी 50 हजार रुपये की मदद, ऐसे करें अप्लाई
कमाई की बात

बागवानी कर कमायें मुनाफा, सरकार करेगी 50 हजार रुपये की मदद, ऐसे करें अप्लाई

बिहार सरकार अपने राज्य के किसानों की आमदनी बढ़ाने और बागवानी को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है। इसी क्रम में सरकार ने उद्यान निदेशालय के अन्तर्गत फसल विविधिकरण योजना (Fasal Vividhikaran Yoja

Pooja Rai

Pooja Rai·05 Aug 2024· 2 min read

बागवानी कर कमायें मुनाफा, सरकार करेगी 50 हजार रुपये की मदद, ऐसे करें अप्लाई

बागवानी कर कमायें मुनाफा, सरकार करेगी 50 हजार रुपये की मदद, ऐसे करें अप्लाई

बिहार सरकार अपने राज्य के किसानों की आमदनी बढ़ाने और बागवानी को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है। इसी क्रम में सरकार ने उद्यान निदेशालय के अन्तर्गत फसल विविधिकरण योजना (Fasal Vividhikaran Yojana) की शुरुआत की है। इस योजना के तहत किसानों को आंवला, एप्पल बेर, नींबू और अमरूद की बाग़वानी के लिए सरकार 50 हजार रुपए का अनुदान दे रही है।

राज्य में उद्यान निदेशालय के अन्तर्गत फसल विविधिकरण योजना की शुरुआत बाग़वानी को बढ़ावा देने के लिए की गयी है। इससे आंवला, एप्पल बेर, नींबू और अमरूद का उत्पादन बढ़ेगा और साथ ही किसानों की आय में भी वृद्धि होगी। बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत किसानों को 50 फीसदी तक सब्सिडी का दिया जाएगा। राज्य के 17 जिलों के किसानों के लिए यह योजना शुरू की गई। इन 17 जिलों में अरवल, औरंगाबादा, बांका, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, गया, जमुई, जहानाबाद, कैमूर, लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, नवादा, पटना, रोहतास और शेखपुरा जिले शामिल हैं।
फसल विविधिकरण योजना के तहत किसान नींबू, आंवला, एप्पल बेर और अमरूद के न्यूनतम 10 पौधा और अधिकतम 4 हेक्टेयर रकबा के लिए योजना का फायदा ले सकते हैं।

ये पढ़ें -उत्तर प्रदेश सरकार ने बढ़ाई पीएम फसल बीमा योजना की तारीख, अब 10 अगस्त तक किसान कर सकते हैं आवेदन

कितना मिलेगा सब्सिडी
बिहार सरकार के कृषि विभाग के अनुसार फसल विविधीकरण योजना के तहत शुष्क बागवानी कार्यक्रम में आंवला, एप्पल बेर, नींब और अमरूद की बागवानी के लिए बिहार सरकार 50 % की सब्सिडी देगी।कुल लागत का 50 फीसदी अधिकतम 50,000 रुपये प्रति हेक्टेयर (60:40) मिलेगा।

ऐसे करें अप्लाई
1.फसल विविधीकरण योजना का फायदा लेने के लिए किसान उद्यान निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
2.वेबसाइट पर उपलब्ध 'शुष्क बागवानी (CDP)' के ‘आवेदन करें’ लिंक पर जाएं और जरूरी डीटेल्स को भरते हुए आवेदन करें।
3.किसान विशेष जानकारी के लिए संबंधित जिला के सहायक निदेशक उद्यान से संपर्क कर सकते हैं।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— बागवानी कर कमायें मुनाफा, सरकार करेगी 50 हजार रुपये की मदद, ऐसे करें अप्लाई

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
bihar subsidyfruits farmingkheti kisaniNews Potlisubsidy
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री
कमाई की बात

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री

शिवराज सिंह चौहान ने गांव के युवाओं को भी इस विकास से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि कंपनियां युवाओं को ट्रेनिंग, रोजगार और अपना कारोबार शुरू करने के अवसर दें, ताकि गांव का युवा सिर्फ नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला भी बन सके।

Pooja Rai·20 Aug 2026
 नई दिल्ली में आयोजित यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में Escorts Kubota और स्पार्क मिंडा की परियोजनाओं का वर्चुअल भूमिपूजन किया गया।
कमाई की बात

जेवर में Kubota के नए प्लांट का शिलान्यास, ₹4,500 करोड़ का निवेश और 4,000 लोगों को रोजगार

कंपनी इस परियोजना में दो चरणों में करीब 4,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यहां ट्रैक्टर, कृषि मशीनरी, निर्माण उपकरण और इनसे जुड़े उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस परियोजना से प्रदेश में करीब 4,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

Pooja Rai·19 Aug 2026
हाइड्रोपोनिक खेती
कमाई की बात

बिना मिट्टी की खेती से हो रही लाखों की कमाई, जानिए हाइड्रोपोनिक फार्म का अनोखा मॉडल

क्या बिना मिट्टी की खेती से अच्छी कमाई हो सकती है? महाराष्ट्र के नासिक के एक किसान ने हाइड्रोपोनिक खेती, एग्री-टूरिज्म और फार्म-टू-टेबल मॉडल को अपनाकर इसका जवाब दिया है। जानिए कैसे आधुनिक तकनीक से उन्होंने खेती को सफल कारोबार में बदला।

Pooja Rai·04 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs