News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. कमाई की बात
  3. बजट में ड्रोन दीदी योजना के लिए 500 करोड़, आख़िर ये योजना है क्या ?
कमाई की बात

बजट में ड्रोन दीदी योजना के लिए 500 करोड़, आख़िर ये योजना है क्या ?

इस बार के बजट में कृषि क्षेत्र में कई योजनाओं का ज़िक्र किया गया उनमें से एक नमो ड्रोन दीदी योजना(Namo Drone didi yojana) भी है।केंद्र सरकार की तरफ से लॉन्‍च की गई यह एक महत्‍वाकांक्षी योजना है जिसका

NP

Pooja Rai·Correspondent·24 Jul 2024· 3 min read

बजट में ड्रोन दीदी योजना के लिए 500 करोड़, आख़िर ये योजना है क्या ?

बजट में ड्रोन दीदी योजना के लिए 500 करोड़, आख़िर ये योजना है क्या ?

इस बार के बजट में कृषि क्षेत्र में कई योजनाओं का ज़िक्र किया गया उनमें से एक नमो ड्रोन दीदी योजना(Namo Drone didi yojana) भी है।केंद्र सरकार की तरफ से लॉन्‍च की गई यह एक महत्‍वाकांक्षी योजना है जिसका लक्ष्‍य कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना और आत्‍मनिर्भर बनाना है। सरकार की तरफ से इस खास योजना के लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

मंगलवार 23 जुलाई को वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का आम बजट 2024 पेश किया। इस बजट में कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों को 1.52 लाख करोड़ मिला।इसी में 500 करोड़ रुपये नमो ड्रोन दीदी योजन का भी शामिल है।चलिए जानते हैं आख़िर ये योजना है क्या? इसका लाभ किसे मिलेगा? और इससे कृषि क्षेत्र में क्या सुधार होगा ?

क्‍या हैं इस योजना के फायदे
इस योजना के तहत सरकार की तरफ से महिलाओं को ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग मुफ्त में दी जाती है। साथ ही ड्रोन खरीदने पर सब्सिडी और लोन की सुविधा भी सरकार देती है। ड्रोन की खरीद पर महिला स्वयं सहायता समूहों को सब्सिडी मिलती है। ड्रोन की कीमत का 80 फीसदी या अधिकतम 8 लाख रुपये की सब्सिडी सरकार देती है। ड्रोन की बाकी लागत के लिए कृषि अवसंरचना निधि
(AIF) से ऋण सुविधा भी उपलब्ध है। ड्रोन की मदद से महिला स्वयं सहायता समूह प्रति वर्ष 1 लाख रुपये अतिरिक्त कमा सकती हैं।

ये भी पढ़ें -कृषि क्षेत्र की वो 5 योजनाएं जहां सबसे ज़्यादा खर्च करने वाली है सरकार

15000 महिलाओं का हुआ चयन
नमो ड्रोन दीदी योजना का उद्देश्य किसानों को किराये की सेवाएं देने के लिए 2023-24 से 2025-2026 की अवधि के दौरान स्‍वंय सहायता समूहों की 15000 चुनी हुई महिलाओं को ड्रोन मुहैया कराना है। नवंबर 2023 में सरकार ने इस योजना को लॉन्‍च किया था।इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं आगे लाने और इसके जरिए रोजगार के बेहतरीन अवसर उपलब्ध कराना भी है। इस योजना के तहत कई ग्रामीण महिलाएं ड्रोन दीदी बन कर बेहतर कमाई कर रही हैं और अपनी आजीविका चला रही हैं।ये काम करने के लिए चयनित महिलाओं को ट्रेनिंग भी दी जाती है।

ड्रोन दीदी खेती में क्या करेंगी?
नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत महिलाओं को ड्रोन उड़ाने, डेटा विश्लेषण और ड्रोन के रखरखाव से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाती है। इसमें महिलाओं को ड्रोन का प्रयोग करके अलग-अलग खेती कार्यों के लिए ट्रेन्‍ड किया गया है जैसे ड्रोन के जरिए फसलों की निगरानी, कीटनाशकों और उर्वरकों का छिड़काव और बीज बुआई की ट्रेनिंग दी जाती है ।

ये भी पढ़ें -इकोनॉमिक सर्वे 2023-24: क्या कृषि-क्षेत्र, हमारा उद्धारक बन सकता है?

इस योजना का फायदा किसे मिलेगा
1.सबसे पहले महिला का भारतीय नागरिक होना जरूरी है।
2.ड्रोन दीदी योजना का फायदा उठाने के लिए आपको स्वयं सहायता समूह का मेंबर होना ज़रूरी है। इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र 18 से 37 साल के बीच होनी चाहिए।
3.योजना के तहत चयन की गई महिला को 15 दिनों तक ड्रोन चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी।
4.ड्रोन दीदी के तौर पर जो महिला काम करेगी उन्हें 15,000 रुपये की सैलरी मिलेगी।
5.ड्रोन चलाने की ट्रेनिंग 10 से 15 गांवों का एक कलस्टर बनाकर महिलाओं को दी जाती है।
6.काम कर रही महिलाओं के खाते में उनकी सैलरी DBT के माध्यम से भेजी जाती है।

ये डॉक्युमेंट्स हैं ज़रूरी
योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास ये डॉक्युमेंट्स होना ज़रूरी है ।

आधार कार्ड

स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र

पैन कार्ड

फोन नंबर

ईमेल आईडी

पासपोर्ट साइज फोटो

स्वयं सहायता ग्रुप का पहचान पत्र

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— बजट में ड्रोन दीदी योजना के लिए 500 करोड़, आख़िर ये योजना है क्या ?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
500 crore for drone didi yojanaagriculturebudget 2024central schemedronedidikheti kisaninamo drone didi yojanaNews Potli
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

कंटोला की खेती कब और कैसे करें? जानिए किसान से....
कमाई की बात

कंटोला की खेती कब और कैसे करें? जानिए किसान से....

औषधीय गुणों से भरपूर ककोड़ा जिसे कंटोला या जंगली करेला भी कहा जाता है। इसकी सब्जी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। मानसून के मौसम में आप इस सब्जी को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। पोषक तत्वों से भर

Pooja Rai·04 Jun 2025·2 min
ऐसे करें स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती, होगा अच्छा मुनाफा
कमाई की बात

ऐसे करें स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती, होगा अच्छा मुनाफा

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के युवा किसान अभय वर्मा एक बीघे में स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती करते हैं। जिससे वो लगभग तीन लाख रुपये की कमाई करते हैं। खेती मुनाफे का सौदा है, बशर्ते उसे सही तकन

Jalish·05 May 2025·3 min
किसानों के लिए क्यों ज़रूरी है FARMER ID CARD?
कमाई की बात

किसानों के लिए क्यों ज़रूरी है FARMER ID CARD?

डिजिटल कृषि मिशन के तहत देशभर में किसानों का Farmer ID कार्ड बनाया जा रहा है। फार्मर ID एग्री स्टैक प्लेटफॉर्म का एक जरूरी हिस्सा है। farmer id का मतलब है कि, हर किसान की एक खास पहचान (ID) बनाई जाएगी

Jalish·26 Apr 2025·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs