News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. फसलें बर्बाद, हालात गंभीर.. केंद्र की उच्चस्तरीय टीमें कर रहीं स्थिति का आकलन
मौसम-बेमौसम

फसलें बर्बाद, हालात गंभीर.. केंद्र की उच्चस्तरीय टीमें कर रहीं स्थिति का आकलन

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमृतसर, कपूरथला और गुरदासपुर के बाढ़ प्रभावित गाँवों का दौरा कर किसानों से मुलाकात की और फसलों के नुकसान का जायज़ा लिया। उन्होंने कहा कि हालात बेहद गंभीर हैं,

Pooja Rai

Pooja Rai·05 Sep 2025· 3 min read

फसलें बर्बाद, हालात गंभीर.. केंद्र की उच्चस्तरीय टीमें कर रहीं स्थिति का आकलन

फसलें बर्बाद, हालात गंभीर.. केंद्र की उच्चस्तरीय टीमें कर रहीं स्थिति का आकलन

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमृतसर, कपूरथला और गुरदासपुर के बाढ़ प्रभावित गाँवों का दौरा कर किसानों से मुलाकात की और फसलों के नुकसान का जायज़ा लिया। उन्होंने कहा कि हालात बेहद गंभीर हैं, लगभग 1,400 गाँव प्रभावित हैं और फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर केंद्र सरकार ने दो उच्चस्तरीय टीमें पंजाब भेजी हैं। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि किसानों को हर संभव मदद दी जाएगी और सरकार पूरी तरह पंजाब के साथ खड़ी है।

पंजाब इन दिनों भीषण बाढ़ की मार झेल रहा है। खेत पानी में डूब चुके हैं, गाँव तबाह हो गए हैं और हजारों किसान संकट में हैं। इसी स्थिति का जायज़ा लेने के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को पंजाब पहुँचे।

सुबह अमृतसर एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के दौरान पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने उनसे मुलाकात की और बाढ़ से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट सौंपी। इसके बाद मंत्री सीधे बाढ़ग्रस्त इलाकों अमृतसर, कपूरथला और गुरदासपुर के गाँवों का दौरा करने पहुँचे। वे खुद पानी से भरे खेतों में उतरे और किसानों से सीधे बातचीत की। किसानों ने बताया कि उनकी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। इस पर मंत्री ने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार किसानों को अकेला नहीं छोड़ेगी और हरसंभव मदद पहुँचाई जाएगी।

लगभग 1,400 गाँव प्रभावित
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हालात बेहद गंभीर हैं। 26 अगस्त से गाँव-गाँव पानी में डूबे हुए हैं, लगभग 1,400 गाँव प्रभावित हैं। खेतों में रावी नदी का पानी भरा है और मिट्टी की जगह सिल्ट जमा हो गई है। उन्होंने माना कि न सिर्फ मौजूदा फसलें खत्म हो गई हैं, बल्कि अगली फसल पर भी बड़ा संकट है।

ये भी पढ़ें - पंजाब की बाढ़: 40 साल की सबसे बड़ी आपदा, वजह और हालात

केंद्र सरकार ने दो उच्चस्तरीय टीमें पंजाब भेजी
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर केंद्र सरकार ने दो उच्चस्तरीय टीमें पंजाब भेजी हैं। इनमें कृषि, ग्रामीण विकास, सड़क, ऊर्जा, वित्त और जलशक्ति मंत्रालयों के अधिकारी शामिल हैं। ये टीमें प्रभावित इलाकों का दौरा करके रिपोर्ट तैयार करेंगी, जिसे प्रधानमंत्री को सौंपा जाएगा।

मंत्री ने कहा कि पंजाब पर देश को गर्व है। यह राज्य हमेशा देश की ढाल बनकर खड़ा रहा है और अब केंद्र सरकार पंजाब के साथ खड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय लोग जिस तरह राहत और सेवा कार्यों में जुटे हैं, वह काबिले तारीफ़ है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— फसलें बर्बाद, हालात गंभीर.. केंद्र की उच्चस्तरीय टीमें कर रहीं स्थिति का आकलन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
kheti kisaniNews Potlipunjab farmerpunjab floodsShivraj Singh Chouhanखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

heatwave, heatwave warning, imd
मौसम-बेमौसम

मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

आने वाला सप्‍ताह क‍िसानों के ल‍िए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे क‍िसानों के ल‍िए। मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को महत्‍वपूर्ण सुझाव द‍िए हैं।

News Potli·
मध्य प्रदेश में आज बहुत भारी बारिश
मौसम-बेमौसम

आज का मौसम: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश की चेतावनी

निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से पश्चिमी मध्य प्रदेश में 22 से 25 अगस्त और पूर्वी मध्य प्रदेश में 22 से 26 अगस्त तक कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। आज पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश के साथ बहुत भारी बारिश की संभावना है।

Pooja Rai·21 Aug 2026
उत्तर प्रदेश में पश्चिमी यूपी में आज कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।
मौसम-बेमौसम

यूपी से एमपी तक बारिश का दौर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

पूर्वी मध्य प्रदेश में 20 अगस्त को भी कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़ में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

Pooja Rai·20 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs