News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. कमाई की बात
  3. फलों और सब्ज़ियों का भंडारण करना होगा आसान, किसानों को सोलर पैनल चैम्बर लगवाने पर राज्य सरकार 12.5 लाख की देगी सब्सिडी
कमाई की बात

फलों और सब्ज़ियों का भंडारण करना होगा आसान, किसानों को सोलर पैनल चैम्बर लगवाने पर राज्य सरकार 12.5 लाख की देगी सब्सिडी

किसानों के जल्दी ख़राब होने वाले उत्पाद जैसे फल और सब्ज़ियों के सही भंडारण के लिए सरकार ने सोलर पैनल चैम्बर(Solar panel chamber) लगवाने की पहल की है, इसके लिए राज्य सरकार किसानों की आर्थिक मदद करेगी,

Pooja Rai

Pooja Rai·20 Jul 2024· 3 min read

फलों और सब्ज़ियों का भंडारण करना होगा आसान, किसानों को सोलर पैनल चैम्बर लगवाने पर राज्य सरकार 12.5 लाख की देगी सब्सिडी

फलों और सब्ज़ियों का भंडारण करना होगा आसान, किसानों को सोलर पैनल चैम्बर लगवाने पर राज्य सरकार 12.5 लाख की देगी सब्सिडी

किसानों के जल्दी ख़राब होने वाले उत्पाद जैसे फल और सब्ज़ियों के सही भंडारण के लिए सरकार ने सोलर पैनल चैम्बर(Solar panel chamber) लगवाने की पहल की है, इसके लिए राज्य सरकार किसानों की आर्थिक मदद करेगी, जिसके तहत चैम्बर ख़रीदने के लिये किसानों को 50% का अनुदान देगी।

बिहार में किसानों को फल और सब्ज़ियों के भंडारण की सुविधा के लिए सोलर पैनल माइक्रो कलिंग चैम्बर तैयार करने के लिए स्वीकृति मिल गयी है।इसके लिए किसान अपनी मर्ज़ी से सूची में दिए गए कंपनी का चयन कर सकते है। प्रदेश में इसके लिए आवेदन शुरू कर दिया गया है।जिसके लिये इकाई लागत 25 लाख रुपए तय की गयी है। किसानों की मदद के लिए विभाग की ओर से 50% का अनुदान दिया जाएगा।इसके लिए राज्य में वित्तीय वर्ष 2024-25 में 10 यूनिट लगाये जाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिये कुल खर्च 10 करोड़ है।योजना के तहत लाभार्थी का चयन ‘पहले आओ पहले पाओ’ के तहत किया जाएगा।

50 कोल्ड स्टोरेज में भी लगेंगे सोलर पैनल

किसानों को सस्ते दर पर भंडारण की सुविधा देने और बिजली पर निर्भरता कम करने के लिए कोल्ड स्टोरेजों में से 50 इकाइयों को सोलर पॉवर की मदद से चलाया जाएगा। इसके लिए प्रति कोल्ड स्टोरेज पर 35 लाख की लागत तय की गयी है। जिसमें से 15.50 लाख का अनुदान विभाग देगा। इसके लिए विभाग ने 87.5 करोड़ का के खर्च का लक्ष्य तय किया है।लेकिन इसका लाभ लेने वाले कोल्ड स्टोरेजों के मालिकों को प्रेजेंट रेट से कम से कम 25% कम रेट पर किसानों के उत्पाद का भंडारण करना होगा।

ये पढ़ें -पूसा के वैज्ञान‍िक का कमाल…ग्रीनहाउस में कीटनाशकों के छ‍िड़काव के ल‍िए बनाया रोबोट‍िक मशीन

क्या है ये सोलर पैनल माइक्रो कलिंग चैम्बर

ये एक तरह से फ्रीज़ की तरह होता है, जिसमें क़रीब 10 टन तक जल्दी ख़राब होने वाले उत्पाद को लंबे समय तक ताज़ा रख सकते हैं।ये सोलर पॉवर से चलेगा, इसमें बिजली का कोई काम नहीं है, इसलिए ये किसानों के लिए उपयोगी है। अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in/ पर जायें।

बिहार के हार्टिकल्चर डिपार्टमेंट के सहायक निदेशक डॉ अमरजीत कुमार राय ने मीडिया से बताया कि किसान अपनी फल और सब्ज़ियों को जल्द ख़राब होने के डर से मंडी में ले जाते हैं, और वहाँ उचित दाम नहीं मिलने से किसानों का नुक़सान होता है।अगर किसान ये चैम्बर बनवा लें तो लंबे समय तक अपने उत्पाद को सुरक्षित रख सकते हैं, और चुकी ये सोलर से चलता है तो किसानों को बिजली बिल का भी कोई टेंशन नहीं है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— फलों और सब्ज़ियों का भंडारण करना होगा आसान, किसानों को सोलर पैनल चैम्बर लगवाने पर राज्य सरकार 12.5 लाख की देगी सब्सिडी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
kheti kisaniNews Potliखेती किसानीबिहारसब्सिडीसोलर पैनल चैम्बर
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री
कमाई की बात

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री

शिवराज सिंह चौहान ने गांव के युवाओं को भी इस विकास से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि कंपनियां युवाओं को ट्रेनिंग, रोजगार और अपना कारोबार शुरू करने के अवसर दें, ताकि गांव का युवा सिर्फ नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला भी बन सके।

Pooja Rai·20 Aug 2026
 नई दिल्ली में आयोजित यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में Escorts Kubota और स्पार्क मिंडा की परियोजनाओं का वर्चुअल भूमिपूजन किया गया।
कमाई की बात

जेवर में Kubota के नए प्लांट का शिलान्यास, ₹4,500 करोड़ का निवेश और 4,000 लोगों को रोजगार

कंपनी इस परियोजना में दो चरणों में करीब 4,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यहां ट्रैक्टर, कृषि मशीनरी, निर्माण उपकरण और इनसे जुड़े उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस परियोजना से प्रदेश में करीब 4,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

Pooja Rai·19 Aug 2026
हाइड्रोपोनिक खेती
कमाई की बात

बिना मिट्टी की खेती से हो रही लाखों की कमाई, जानिए हाइड्रोपोनिक फार्म का अनोखा मॉडल

क्या बिना मिट्टी की खेती से अच्छी कमाई हो सकती है? महाराष्ट्र के नासिक के एक किसान ने हाइड्रोपोनिक खेती, एग्री-टूरिज्म और फार्म-टू-टेबल मॉडल को अपनाकर इसका जवाब दिया है। जानिए कैसे आधुनिक तकनीक से उन्होंने खेती को सफल कारोबार में बदला।

Pooja Rai·04 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs