News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. कमाई की बात
  3. प्रदेश के 66 हजार किसानों को मिलेगी कृषि यंत्र खरीद पर 50% तक की सब्सिडी, 13 सितंबर तक करें आवेदन
कमाई की बात

प्रदेश के 66 हजार किसानों को मिलेगी कृषि यंत्र खरीद पर 50% तक की सब्सिडी, 13 सितंबर तक करें आवेदन

राजस्थान सरकार किसानों को 'सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना' के तहत सब्सिडी दे रही है. इससे किसानों पर आर्थिक भार कम पड़ेगा और खेती के काम आसान हो जाएंगे साथ ही किसानों की आय में भी बढ़ोतरी हो

Pooja Rai

Pooja Rai·05 Sep 2024· 2 min read

प्रदेश के 66 हजार किसानों को मिलेगी कृषि यंत्र खरीद पर 50% तक की सब्सिडी, 13 सितंबर तक करें आवेदन

प्रदेश के 66 हजार किसानों को मिलेगी कृषि यंत्र खरीद पर 50% तक की सब्सिडी, 13 सितंबर तक करें आवेदन

राजस्थान सरकार किसानों को 'सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना' के तहत सब्सिडी दे रही है. इससे किसानों पर आर्थिक भार कम पड़ेगा और खेती के काम आसान हो जाएंगे साथ ही किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होगी.

राजस्थान में खेती-किसानी में किसान बुआई, जुताई और बिजाई जैसे मेहनत वाले कामों को आसान बनाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना' के तहत राज्य के किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों पर सब्सिडी देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री की इस सौगात के बाद किसानों पर आर्थिक भार कम पड़ेगा और कृषि कार्य आसान हो जाएंगे साथ ही किसानों की इनकम में भी वृद्धि होगी। योजना के तहत राज्य में लगभग 66 हजार किसानों को 200 करोड़ रुपये का अनुदान दिये जाने की बात कही गई है. इसके लिए किसान 13 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

एक जन आधार पर एक आवेदन

एक किसान को एक प्रकार के कृषि यंत्र पर तीन साल की कालावधि में केवल एक बार ही सब्सिडी दी जाएगी. यानी किसानों को वित्तीय वर्ष में एक ही कृषि यंत्र पर सब्सिडी दी जाएगी. प्रशासनिक मंजूरी जारी करने से पहले खरीदे गए पुराने कृषि यंत्रों पर सब्सिडी नहीं मिलेगी. वहीं, एक जन आधार पर एक ही आवेदन स्वीकार होगा.

50 फीसदी मिलेगी सब्सिडी

कृषि यंत्रों पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, लघु, सीमान्त एवं महिला किसानों को ट्रैक्टर की बीएचपी के आधार पर लागत का अधिकतम 50% तक और अन्य श्रेणी के किसानों को लागत का अधिकतम 40% तक अनुदान दिया जाएगा. लघु और सीमान्त श्रेणी के किसानों को ऑनलाइन आवेदन से पहले जन आधार (Jan Aadhaar) में लघु और सीमान्त श्रेणी जुड़वाना जरूरी है.

इन कृषि यंत्रों पर मिलेगी सब्सिडी

किसानों को राज्य में प्रचलित ट्रैक्टर संचालित सभी प्रकार के कृषि यंत्र जैसे रोटावेटर, थ्रेसर, कल्टीवेटर, बंडफार्मर, रीपर, सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल, डिस्क हेरो, प्लॉउ आदि यंत्रों पर सब्सिडी पर दी जाएगी. कृषि यंत्रों को रजिस्टर्ड फर्म से खरीदने के बाद सब्सिडी किसान के जनाधार से जुड़े बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा.

कब और कैसे करें आवेदन?

राजस्थान के जो किसान इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वो राजस्थान किसान साथी पोर्टल पर ई-मित्र के माध्यम से जनाधार कार्ड, जमाबंदी की नकल, कृषि यंत्र का कोटेशन आदि दस्तावेजों की सहायता से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वहीं, किसान 13 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

News Potli.
Clip & Share
“

— प्रदेश के 66 हजार किसानों को मिलेगी कृषि यंत्र खरीद पर 50% तक की सब्सिडी, 13 सितंबर तक करें आवेदन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsbhajan lal sharmakheti kisaniNews Potlirajasthan newssubsidysubsidy on agricultural equipments
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री
कमाई की बात

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री

शिवराज सिंह चौहान ने गांव के युवाओं को भी इस विकास से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि कंपनियां युवाओं को ट्रेनिंग, रोजगार और अपना कारोबार शुरू करने के अवसर दें, ताकि गांव का युवा सिर्फ नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला भी बन सके।

Pooja Rai·20 Aug 2026
 नई दिल्ली में आयोजित यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में Escorts Kubota और स्पार्क मिंडा की परियोजनाओं का वर्चुअल भूमिपूजन किया गया।
कमाई की बात

जेवर में Kubota के नए प्लांट का शिलान्यास, ₹4,500 करोड़ का निवेश और 4,000 लोगों को रोजगार

कंपनी इस परियोजना में दो चरणों में करीब 4,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यहां ट्रैक्टर, कृषि मशीनरी, निर्माण उपकरण और इनसे जुड़े उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस परियोजना से प्रदेश में करीब 4,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

Pooja Rai·19 Aug 2026
हाइड्रोपोनिक खेती
कमाई की बात

बिना मिट्टी की खेती से हो रही लाखों की कमाई, जानिए हाइड्रोपोनिक फार्म का अनोखा मॉडल

क्या बिना मिट्टी की खेती से अच्छी कमाई हो सकती है? महाराष्ट्र के नासिक के एक किसान ने हाइड्रोपोनिक खेती, एग्री-टूरिज्म और फार्म-टू-टेबल मॉडल को अपनाकर इसका जवाब दिया है। जानिए कैसे आधुनिक तकनीक से उन्होंने खेती को सफल कारोबार में बदला।

Pooja Rai·04 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs