News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. पंजाब सरकार प्रदेश के किसानों को 10 जून से धान की बुआई शुरू होने के साथ ही 8 घंटे मुफ़्त बिजली देने के आदेश दिये हैं, इसके साथ ही खेती से जुड़ी दिनभर की और खबरें भी पढ़ें
मौसम-बेमौसम

पंजाब सरकार प्रदेश के किसानों को 10 जून से धान की बुआई शुरू होने के साथ ही 8 घंटे मुफ़्त बिजली देने के आदेश दिये हैं, इसके साथ ही खेती से जुड़ी दिनभर की और खबरें भी पढ़ें

दिनभर की खेती किसानी से जुड़ी खबरों की न्यूज पोटली में आपका स्वागत है। चलिए देखते हैं आज की पोटली में किसानों के लिए क्या क्या नया है। 1. राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी (NAAS) के अध्यक्ष हिमांशु पाठक

NP

Pooja Rai·Correspondent·06 Jun 2024· 4 min read

पंजाब सरकार प्रदेश के किसानों को 10 जून से धान की बुआई शुरू होने के साथ ही 8 घंटे मुफ़्त बिजली देने के आदेश दिये हैं, इसके साथ ही खेती से जुड़ी दिनभर की और खबरें भी पढ़ें

दिनभर की खेती किसानी से जुड़ी खबरों की न्यूज पोटली में आपका स्वागत है। चलिए देखते हैं आज की पोटली में किसानों के लिए क्या क्या नया है।

1. राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी (NAAS) के अध्यक्ष हिमांशु पाठक ने बुधवार को भारत की कृषि अनुसंधान और शिक्षा प्रणाली में बड़े बदलाव की आवश्यकता पर जोर देने की बात कही है।उनका कहना है कि कृषि अनुसंधान एवं विकास में ₹1 निवेश से ₹13 का रिटर्न मिल सकता है।

उच्च खेती लागत, कम उत्पादकता और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों जैसी चुनौतियों से निपटने के लिये कृषि अनुसंधान निवेश पर महत्वपूर्ण रिटर्न पर प्रकाश डालते हुए, उन्होंने इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए नवाचार और सहयोग के महत्व पर जोर देते हुए विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी और टिकाऊ खेती में बदलाव की बात कही है।



2. पंजाब सरकार प्रदेश के किसानों को 10 जून से धान की बुआई शुरू होने के साथ ही 8 घंटे मुफ़्त बिजली देने के आदेश दिये हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार सोमवार से धान के खेतों के लिए मुफ्त बिजली देने की शुरुआत करेगी।
द ट्रिब्यून के रिपोर्ट के अनुसार पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPSL) का कहना है कि उसने धान के सीजन के लिए बिजली की मांग को पूरा करने के लिए कमर कस ली है।लेकिन उसे पहले से ही उच्च मांग का सामना करना पड़ रहा है, जो मई में 14,500 मेगावाट तक पहुंच गई थी। PSPSL का कहना है कि 14.5 लाख से अधिक ट्यूबवेल द्वारा धान के खेतों में भूमिगत जल निकालने के बाद 16,500 मेगावाट को पार करने की संभावना है।




3.देशभर में किसानों के बीच काफी लोकप्रिय पीएम किसान सम्मान निधि योजना को ले के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने एक आँकड़े जारी किए हैं। आंकड़ों के अनुसार, देश में करीब 1.16 लाख किसानों ने खुद ही पीएम किसान योजना का लाभ छोड़ दिया।

देशभर में बड़ी संख्या में किसान अपनी इच्छा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाला लाभ छोड़ रहे हैं। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, जून 2023 से मई 2024 तक 1.16 लाख किसानों ने 6,000 रुपये की वार्षिक पीएम किसान सम्मान निधि योजना स्वेच्छा से छोड़ दिया है।इनमें बिहार में सबसे अधिक 29,176 किसान परिवारों ने पीएम-किसान का लाभ छोड़ दिया,इसके बाद उत्तर प्रदेश (26,593) और राजस्थान (10,343) हैं

और अब किसानों से लिए सबसे उपयोगी मौसम की जानाकरी

4. मौसम अपडेट:

मौसम व‍िभाग के अनुसान देश के कुछ ह‍िस्‍सों में जहां गर्मी से राहत ना म‍िलने का अनुमान है तो वहीं कुछ राज्‍यों में बांधी, बार‍िश का अंदेशा है। बुधवार देर रात उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश बौर ब‍िहार के कई ज‍िलों में बार‍िश हुई कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार 08 जून तक पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड के अलग-अलग इलाकों में, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली, राजस्थान और बिहार में 08 जून तक लू चलने की संभावना है, 06 जून को ओडिशा में लू चलने की संभावना है।

रिपोर्ट के अनुसार 7 जून तक दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। IMD की रिपोर्ट में दक्षिण राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बताई गयी है।

और आखिर में न्यूज पोटली की ज्ञान पोटली

5. पशुपालक गर्मियों में अपने पशुओं को लू और गर्मी से बचाने के लिये ये काम करें

पशुओं को बार-बार पानी पिलाते रहें।

जहां तक संभव हो पशुओं को ताजा और ठंडा पानी ही पिलाएं।

उनके शरीर पर दिन में कम से कम तीन बार पानी का छिड़काव करें।

पशुओं को सूखी तूड़ी 30 और हरा चारा 70 फीसद तक खिलाएं।

ताजा तूड़ी खिलाने से पहले उसे भिगो लें। शाम को भिगोकर रखी गई तूड़ी सुबह खिलाएं।

पशु के सामने हमेशा नमक की ढेली रखें, इसे चाटने से प्यास लगती है।

पशुओं को सुबह-शामज़रूर नहलाएँ।

जहां पशु बांधे जाते हैं वहां पानी का छिड़काव करें।

पशुओं को छायादार जगह पर बांधे।
पानी की कमी होने पर पशु को नमक-चीनी का घोल पिलाएं।

खेती किसानी की रोचक जानकारी और जरुरी मुद्दों, नई तकनीक, नई मशीनों की जानकारी के लिए देखते रहिए न्यूज पोटली।

ये भी देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— पंजाब सरकार प्रदेश के किसानों को 10 जून से धान की बुआई शुरू होने के साथ ही 8 घंटे मुफ़्त बिजली देने के आदेश दिये हैं, इसके साथ ही खेती से जुड़ी दिनभर की और खबरें भी पढ़ें

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisanimausam updateNAASpm kisan samman nidhi yojanapunjab sarkarup governmentकिसान समाचारखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश-बर्फबारी के आसार
मौसम-बेमौसम

उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तर भारत में 27- 28 जनवरी को एक तेज पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश, तेज हवा और ठंड बढ़ने की संभावना है। कोहरा और शीतलहर

Pooja Rai·27 Jan 2026·2 min
IMD Alert: उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में भारी बारिश
मौसम-बेमौसम

IMD Alert: उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में भारी बारिश

भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम चुनौतीपूर्ण बना रहेगा। उत्तर, मध्य और पूर्वी राज्यों में घना कोहरा और शीतलहर का असर दिखेगा, जबकि दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

Pooja Rai·07 Jan 2026·3 min
देशभर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर, उत्तर भारत में अगले कई दिन शीतलहर का अलर्ट
मौसम-बेमौसम

देशभर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर, उत्तर भारत में अगले कई दिन शीतलहर का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा जारी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक शीतलहर, कोहरा और गिरते तापमान का असर रहेगा, जिससे जनजीवन, यातायात और खेती प्रभावित हो सक

Pooja Rai·03 Jan 2026·3 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs