News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. पंजाब में बाढ़ से तबाही: फसलें डूबीं, अनाज खराब, केंद्र सरकार ने दी मदद का भरोसा
मौसम-बेमौसम

पंजाब में बाढ़ से तबाही: फसलें डूबीं, अनाज खराब, केंद्र सरकार ने दी मदद का भरोसा

पंजाब में बाढ़ से हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। अब तक करीब 1.48 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद हो चुकी है और घरों में रखा गेहूं और दूसरे अनाज भी भीगकर खराब हो गए हैं। किसानों का कहना है कि नुकसान 3 लाख हेक्टेय

Pooja Rai

Pooja Rai·04 Sep 2025· 2 min read

पंजाब में बाढ़ से तबाही: फसलें डूबीं, अनाज खराब, केंद्र सरकार ने दी मदद का भरोसा

पंजाब में बाढ़ से तबाही: फसलें डूबीं, अनाज खराब, केंद्र सरकार ने दी मदद का भरोसा

पंजाब में बाढ़ से हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। अब तक करीब 1.48 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद हो चुकी है और घरों में रखा गेहूं और दूसरे अनाज भी भीगकर खराब हो गए हैं। किसानों का कहना है कि नुकसान 3 लाख हेक्टेयर से ज्यादा है। हालात इतने खराब हैं कि लोगों के पास न खेत की फसल बची है और न ही घर का अनाज। इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भरोसा दिलाया है कि केंद्र सरकार किसानों और जनता के साथ खड़ी है और जल्द ही राहत कार्य तेज़ किए जाएंगे।

पंजाब में बाढ़ का असर दिन पर दिन और गंभीर होता जा रहा है। भारी बारिश और जलभराव ने न केवल खेतों में खड़ी फसलें तबाह कर दी हैं, बल्कि घरों में रखा अनाज भी खराब होने लगा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक लगभग 1.48 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद हो चुकी है, जबकि किसान नेताओं का कहना है कि यह नुकसान 3 लाख हेक्टेयर से ज्यादा है।

घरों में रखा गेहूं लगातार भीगने से अंकुरित हो गया
गुरदासपुर के पाकिस्तान बॉर्डर से सटे गांव की तस्वीरें हालात की हकीकत बयां करती हैं। यहां किसानों के घरों में रखा गेहूं लगातार भीगने से अंकुरित हो गया है। इसका मतलब यह है कि लोगों के पास न खेतों की फसल बची है और न ही घरों में खाने-पीने का भंडार।

किसान संगठनों का कहना है कि यह संकट सिर्फ खेती तक सीमित नहीं है, बल्कि आम परिवारों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी सीधा असर डाल रहा है। खेत डूबने, मवेशी मरने और अनाज खराब होने से गांवों की आर्थिक हालत बेहद खराब हो गई है।

इस बीच, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार पंजाब और किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे और किसानों से सीधे मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे। चौहान ने यह भी बताया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर जनता को इस आपदा से बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— पंजाब में बाढ़ से तबाही: फसलें डूबीं, अनाज खराब, केंद्र सरकार ने दी मदद का भरोसा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
kheti kisaniNews Potlipunjabpunjab floodsShivraj Singh Chouhan
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

heatwave, heatwave warning, imd
मौसम-बेमौसम

मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

आने वाला सप्‍ताह क‍िसानों के ल‍िए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे क‍िसानों के ल‍िए। मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को महत्‍वपूर्ण सुझाव द‍िए हैं।

News Potli·
मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम-बेमौसम

मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

बिहार, झारखंड और ओडिशा में 5 से 8 अक्टूबर के बीच बारिश हो सकती है। बिहार में 6-8 अक्टूबर को गरज-चमक और तेज हवाओं की भी संभावना है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 3-8 अक्टूबर तक कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

Pooja Rai·03 Oct 2026
2026 का मानसून रहा कमजोर, 11 साल में सबसे कम बारिश
मौसम-बेमौसम

2026 का मानसून रहा कमजोर, 11 साल में सबसे कम बारिश

IMD ने अक्टूबर को लेकर भी किसानों की चिंता बढ़ाने वाला अनुमान दिया है। विभाग के मुताबिक, अक्टूबर में देशभर में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है, जो सामान्य बारिश की 85% से भी कम रह सकती है।

Pooja Rai·01 Oct 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs