Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. पंजाब में बाढ़: 23 जिलों में तबाही, अब तक 46 मौतें
मौसम-बेमौसम

पंजाब में बाढ़: 23 जिलों में तबाही, अब तक 46 मौतें

पंजाब इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में है, जहां 23 जिलों में 1,998 गांव प्रभावित हुए हैं और करीब 3.87 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं। अब तक 46 लोगों की मौत दर्ज की गई है और लगभग 1.75 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि

NP

Pooja Rai· Correspondent

7 सितंबर 2025· 3 min read

agriculture newskheti kisaniNews Potli
पंजाब में बाढ़: 23 जिलों में तबाही, अब तक 46 मौतें

पंजाब में बाढ़: 23 जिलों में तबाही, अब तक 46 मौतें

पंजाब इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में है, जहां 23 जिलों में 1,998 गांव प्रभावित हुए हैं और करीब 3.87 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं। अब तक 46 लोगों की मौत दर्ज की गई है और लगभग 1.75 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न हो गई है। सबसे ज्यादा असर गुरदासपुर जिले में देखा गया, जहां लाखों लोग और हजारों हेक्टेयर खेती प्रभावित हुई है। राहत-बचाव कार्य तेज़ी से जारी हैं, लेकिन हालात अभी भी गंभीर बने हुए हैं।

पंजाब इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में है। राज्य सरकार के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 1,998 गांव प्रभावित हैं। बाढ़ के कारण अब तक 3.87 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। सबसे बड़ी मार किसानों पर पड़ी है, क्योंकि लगभग 1.75 लाख हेक्टेयर (करीब 4.3 लाख एकड़) कृषि भूमि पूरी तरह जलमग्न हो चुकी है।

सबसे ज्यादा प्रभावित जिले
गुरदासपुर जिले में हालात सबसे गंभीर हैं। यहाँ 329 गांव प्रभावित हैं और लगभग 1.45 लाख लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं। अकेले इस जिले में करीब 40,000 हेक्टेयर खेत डूब गए हैं। वहीं अमृतसर जिले में भी लगभग 1.35 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और कई गांव पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं।

राहत और बचाव अभियान
अब तक 22,800 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जिनमें से 5,500 से ज्यादा लोग गुरदासपुर से निकाले गए। राज्य में कुल 219 राहत शिविर बनाए गए हैं, जिनमें से 139 अभी सक्रिय हैं और करीब 6,000 से अधिक लोग इनमें रह रहे हैं। बचाव कार्यों के लिए 24 NDRF टीमें, सेना के कॉलम, 30 से ज्यादा हेलिकॉप्टर और 144 नावें तैनात की गई हैं।

ये भी पढ़ें - पंजाब की बाढ़: 40 साल की सबसे बड़ी आपदा, वजह और हालात

सीमा पर सुरक्षा चुनौती
बाढ़ का असर अंतरराष्ट्रीय सीमा तक भी पहुंचा है। पानी भरने से करीब 50 BSF पोस्ट और फेंसिंग के हिस्से डूब गए हैं। इसे देखते हुए सीमा पर ड्रोन, नाव और सर्चलाइट की मदद से निगरानी बढ़ाई गई है।

राजनीतिक और वित्तीय मोर्चा
पंजाब सरकार ने इस बाढ़ को पिछले 50 सालों की सबसे बड़ी आपदा करार दिया है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि अब तक 4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 1.72 लाख हेक्टेयर खेती बर्बाद और 43 से अधिक मौतें दर्ज हुई हैं। सरकार ने राहत के लिए 71 करोड़ रुपये का फंड जारी किया है। वहीं, केंद्र सरकार से ₹60,000 करोड़ के बकाये को लेकर नाराजगी भी जताई गई है। दिल्ली सरकार ने भी सहयोग स्वरूप 5 करोड़ रुपये की सहायता का ऐलान किया है।

बाढ़ के पीछे कारण
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अवैध खनन को बाढ़ का एक बड़ा कारण बताया। उनके मुताबिक नदियों के किनारों पर खनन ने तटों की मजबूती को कमजोर कर दिया है, जिसके चलते पानी आसानी से गांवों तक घुस गया।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— पंजाब में बाढ़: 23 जिलों में तबाही, अब तक 46 मौतें

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश-बर्फबारी के आसार
मौसम-बेमौसम

उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तर भारत में 27- 28 जनवरी को एक तेज पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश, तेज हवा और ठंड बढ़ने की संभावना है। कोहरा और शीतलहर

Pooja Rai·27 जन॰ 2026·2 min
IMD Alert: उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में भारी बारिश
मौसम-बेमौसम

IMD Alert: उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में भारी बारिश

भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम चुनौतीपूर्ण बना रहेगा। उत्तर, मध्य और पूर्वी राज्यों में घना कोहरा और शीतलहर का असर दिखेगा, जबकि दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

Pooja Rai·7 जन॰ 2026·3 min
देशभर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर, उत्तर भारत में अगले कई दिन शीतलहर का अलर्ट
मौसम-बेमौसम

देशभर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर, उत्तर भारत में अगले कई दिन शीतलहर का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा जारी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक शीतलहर, कोहरा और गिरते तापमान का असर रहेगा, जिससे जनजीवन, यातायात और खेती प्रभावित हो सक

Pooja Rai·3 जन॰ 2026·3 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs