News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. पंजाब बाढ़: पीएम मोदी करेंगे प्रभावित इलाकों का दौरा
मौसम-बेमौसम

पंजाब बाढ़: पीएम मोदी करेंगे प्रभावित इलाकों का दौरा

पंजाब में बाढ़ से 2,050 से ज्यादा गांव प्रभावित हुए हैं और 4.42 लाख एकड़ फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। गुरदासपुर सबसे ज्यादा प्रभावित जिले में शामिल है। अब तक 22,938 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है और 124

NP

Pooja Rai·Correspondent·08 Sep 2025· 2 min read

पंजाब बाढ़: पीएम मोदी करेंगे प्रभावित इलाकों का दौरा

पंजाब बाढ़: पीएम मोदी करेंगे प्रभावित इलाकों का दौरा

पंजाब में बाढ़ से 2,050 से ज्यादा गांव प्रभावित हुए हैं और 4.42 लाख एकड़ फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। गुरदासपुर सबसे ज्यादा प्रभावित जिले में शामिल है। अब तक 22,938 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है और 124 राहत शिविरों में 5,404 लोग हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार, 9 सितंबर को प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे और अधिकतम मदद सुनिश्चित करेंगे।

इस मानसून में पंजाब में आई बाढ़ ने स्थिति गंभीर बना दी है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार, 9 सितंबर को सीधे बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। वे स्थिति का जायजा लेकर प्रभावित लोगों को हर संभव मदद सुनिश्चित करेंगे। पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने इस दौरे की पुष्टि करते हुए कहा कि भारत सरकार पंजाब के लोगों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

किसानों को भारी नुकसान
प्रदेश में बाढ़ का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक 2,050 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। गुरदासपुर जिले में अकेले 329 गांव प्रभावित हैं। किसानों को भारी नुकसान हुआ है। 4.42 लाख एकड़ में फसलें पानी में डूब चुकी हैं, जिसमें सबसे ज्यादा क्षति गुरदासपुर में हुई है। पशुधन और घरों को हुए नुकसान का आंकलन अभी किया जाना बाकी है।

ये भी पढ़ें - पंजाब में बाढ़: 23 जिलों में तबाही, अब तक 46 मौतें

बचाव और राहत कार्य तेज
बचाव और राहत कार्यों में एनडीआरएफ की 23 टीमें, भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना के 22 कॉलम, 30 से अधिक हेलीकॉप्टर और राज्य सरकार की 170 नावें तैनात हैं। अब तक 22,938 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है और 124 सक्रिय राहत शिविरों में 5,404 लोग सुरक्षित हैं।कुल प्रभावित लोगों की संख्या 3,87,898 है। सबसे ज्यादा प्रभावित जिले हैं गुरदासपुर (1.45 लाख) और अमृतसर (1.36 लाख)।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— पंजाब बाढ़: पीएम मोदी करेंगे प्रभावित इलाकों का दौरा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews Potlipmmodipunjab floodsखेती किसानीपंजाब बाढ़
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश-बर्फबारी के आसार
मौसम-बेमौसम

उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तर भारत में 27- 28 जनवरी को एक तेज पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश, तेज हवा और ठंड बढ़ने की संभावना है। कोहरा और शीतलहर

Pooja Rai·27 Jan 2026·2 min
IMD Alert: उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में भारी बारिश
मौसम-बेमौसम

IMD Alert: उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में भारी बारिश

भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम चुनौतीपूर्ण बना रहेगा। उत्तर, मध्य और पूर्वी राज्यों में घना कोहरा और शीतलहर का असर दिखेगा, जबकि दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

Pooja Rai·07 Jan 2026·3 min
देशभर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर, उत्तर भारत में अगले कई दिन शीतलहर का अलर्ट
मौसम-बेमौसम

देशभर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर, उत्तर भारत में अगले कई दिन शीतलहर का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा जारी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक शीतलहर, कोहरा और गिरते तापमान का असर रहेगा, जिससे जनजीवन, यातायात और खेती प्रभावित हो सक

Pooja Rai·03 Jan 2026·3 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs