News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. धान से लेकर कपास तक… फसलों को नुकसान से बचाने के उपाय
मौसम-बेमौसम

धान से लेकर कपास तक… फसलों को नुकसान से बचाने के उपाय

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय ने बाढ़ के बाद फसलों को बचाने के लिए किसानों को सलाह दी है। खेतों से जल्दी पानी निकालने पर जोर दिया गया है। धान-बासमती में यूरिया, पोटेशियम नाइट्रेट और फफूंदनाशक छिड़काव की सल

Pooja Rai

Pooja Rai·01 Sep 2025· 2 min read

धान से लेकर कपास तक… फसलों को नुकसान से बचाने के उपाय

धान से लेकर कपास तक… फसलों को नुकसान से बचाने के उपाय

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय ने बाढ़ के बाद फसलों को बचाने के लिए किसानों को सलाह दी है। खेतों से जल्दी पानी निकालने पर जोर दिया गया है। धान-बासमती में यूरिया, पोटेशियम नाइट्रेट और फफूंदनाशक छिड़काव की सलाह है। मक्का, ज्वार और बाजरा में नुकसान के हिसाब से यूरिया का प्रयोग करने को कहा गया है। कपास किसानों को पैराविल्ट और गुलाबी सुंडी से बचाव के उपाय बताए गए हैं। वहीं, फलदार पेड़ों की देखभाल, टूटी शाखाओं की छंटाई और मिट्टी में नाइट्रोजन-पोटेशियम खाद डालने की हिदायत दी गई है।

पंजाब में हाल की बाढ़ ने खेतों में जलभराव बढ़ा दिया है और इसका सबसे बड़ा खतरा फसलों पर मंडरा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर खेतों में 4-5 दिन तक पानी भरा रहे तो पौधों की जड़ें सड़ने लगती हैं। इसी को देखते हुए पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU) ने किसानों के लिए खास एडवाइजरी जारी की है।

धान और बासमती
सबसे पहले पंप की मदद से खेत से पानी निकालें। अगर फसल के निचले पत्ते पीले पड़ रहे हैं तो 3% यूरिया का छिड़काव करें। बांझपन से बचाने के लिए 1.5% पोटेशियम नाइट्रेट का छिड़काव और फॉल्स स्मट रोग रोकने के लिए कोसाइड और बाद में गैलीलियो वे का प्रयोग करें।

मक्का, ज्वार और बाजरा
पानी निकलने के बाद नुकसान देखें। कम नुकसान पर दो बार 3% यूरिया छिड़कें, ज्यादा नुकसान पर इसकी मात्रा दोगुनी करें। अगर पौधे लंबे समय तक पानी में डूबे रहे तो उन्हें उखाड़ना जरूरी है।

ये भी पढ़ें - सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान, उत्तराखंड, दिल्ली-हरियाणा और राजस्थान में बाढ़-भूस्खलन का खतरा

कपास
पैराविल्ट से बचाव के लिए कोबाल्ट क्लोराइड का प्रयोग करें और हर हफ्ते 2% पोटेशियम नाइट्रेट छिड़कें। साथ ही गुलाबी सुंडी के हमले पर नजर रखें।

फलदार पेड़
पेड़ों की जड़ों और शाखाओं की जांच करें। टूटी शाखाएं हटाएं और जल निकासी दुरुस्त करें। मिट्टी की पोषक परत बह जाने से पेड़ों को नाइट्रोजन और पोटेशियम खाद की जरूरत होगी।
विशेषज्ञों का कहना है कि पानी निकलते ही खेत और फसल की गहराई से जांच करना सबसे जरूरी कदम है। सही समय पर छिड़काव और देखभाल से नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— धान से लेकर कपास तक… फसलों को नुकसान से बचाने के उपाय

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
AGRI ADVISIORYagriculture newsclimate changefloodHeavy rainkheti kisaniNews Potlipunjab farmerखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

heatwave, heatwave warning, imd
मौसम-बेमौसम

मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

आने वाला सप्‍ताह क‍िसानों के ल‍िए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे क‍िसानों के ल‍िए। मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को महत्‍वपूर्ण सुझाव द‍िए हैं।

News Potli·
मध्य प्रदेश में आज बहुत भारी बारिश
मौसम-बेमौसम

आज का मौसम: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश की चेतावनी

निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से पश्चिमी मध्य प्रदेश में 22 से 25 अगस्त और पूर्वी मध्य प्रदेश में 22 से 26 अगस्त तक कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। आज पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश के साथ बहुत भारी बारिश की संभावना है।

Pooja Rai·21 Aug 2026
उत्तर प्रदेश में पश्चिमी यूपी में आज कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।
मौसम-बेमौसम

यूपी से एमपी तक बारिश का दौर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

पूर्वी मध्य प्रदेश में 20 अगस्त को भी कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़ में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

Pooja Rai·20 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs