News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. कमाई की बात
  3. देश में बागवानी को मिलेगा बढ़ावा, स्वच्छ पौधा कार्यक्रम को कैबिनेट ने दी मंजूरी
कमाई की बात

देश में बागवानी को मिलेगा बढ़ावा, स्वच्छ पौधा कार्यक्रम को कैबिनेट ने दी मंजूरी

देश में बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी प्रयास के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 1765.67 करोड़ रुपये के स्वच्छ

Pooja Rai

Pooja Rai·10 Aug 2024· 3 min read

देश में बागवानी को मिलेगा बढ़ावा, स्वच्छ पौधा कार्यक्रम को कैबिनेट ने दी मंजूरी

देश में बागवानी को मिलेगा बढ़ावा, स्वच्छ पौधा कार्यक्रम को कैबिनेट ने दी मंजूरी

देश में बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी प्रयास के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 1765.67 करोड़ रुपये के स्वच्छ पौध कार्यक्रम Clean Plant Programme (CPP) को मंजूरी दी गई है। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा की CPP बागवानी फसलों में वायरस संक्रमण की समस्या से निपटेगी, जिससे उत्पादकता और गुणवत्ता दोनों प्रभावित होती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में स्वच्छ पौधा कार्यक्रम (सीपीपी) को मंजूरी दी गई। कृषि और कल्याण मंत्रालय की तरफ से यह प्रस्ताव पेश किया गया था। यह एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है जो देश में बागवानी के क्षेत्र मे एक नई क्रांति लाने में मदद करेगा। इससे किसानों को फायदा होगा साथ ही इस क्षेत्र से देश को राजस्व भी प्राप्त होगा।
स्वच्छ पौधा कार्यक्रम को देश में लागू करने के लिए 1765.67 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि इस कार्यक्रम के जरिए बागवानी के क्षेत्र में भारत अपने गुणवत्ता के नए मानक स्थापित करेगा। इस कार्यक्रम की घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फरवरी 2023 के अपने बजट भाषण में भी की थी। स्वच्छ पौधा कार्यक्रम पूरे देश में फलों और फसलों की गुणवत्ता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए एक लंबी छलांग साबित होगा।

रिपोर्ट के अनुसार इसका संचालन राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के सहयोग से किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा की CPP बागवानी फसलों में वायरस संक्रमण की समस्या से निपटेगी, जिससे उत्पादकता और गुणवत्ता दोनों प्रभावित होती है। और कहा कि पिछले दस वर्षों में बागवानी निर्यात बढ़कर 50,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। सीपीपी से फलों के अग्रणी वैश्विक निर्यातक के रूप में भारत की स्थिति और मजबूत होने की उम्मीद है।

स्वच्छ पौध केंद्र (सीपीसी) बनाये जाएंगे
स्वच्छ पौध कार्यक्रम के तहत पूरे देश में नौ विश्व स्तरीय स्वच्छ पौध केंद्र (सीपीसी) स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों में संक्रमण की जांच की उन्नत तकनीक और ऊतक संवर्धन प्रयोगशालाएं भी होंगी। अच्छे पौधों के लिए बड़े पैमाने पर नर्सरियों को बुनियादी ढांचागत सुविधाएं भी दी जाएंगी।

महिला किसानों को भी होगा फ़ायदा
कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की तरफ से यह कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया था। इसका उद्देश्य पूरे देश में फलों की फसलों की गुणवत्ता और उत्पादकता को बढ़ाना है। इसकी घोषणा पहले फरवरी 2023 में वित्त मंत्री द्वारा बजट भाषण में की गई थी। सीपीपी से किसानों, नर्सरियों, उपभोक्ताओं को लाभ मिलने और निर्यात को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इससे किसानों को वायरस-मुक्त, उच्च गुणवत्ता वाले पौधे मिलेंगे, जिससे पैदावार बढ़ेगी और आय के अवसर बेहतर होंगे। इस कार्यक्रम के जरिये किसानों को किफायती मूल्य पर अच्छे पौधे मिलेंगे। इसके नियोजन और कार्यान्वयन में महिला किसानों को भी सक्रिय रूप से शामिल किया जाएगा।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— देश में बागवानी को मिलेगा बढ़ावा, स्वच्छ पौधा कार्यक्रम को कैबिनेट ने दी मंजूरी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Clean Plant Programmehorticulturekheti kisaniNews Potliबागवानीस्वच्छ पौध कार्यक्रमस्वच्छ पौध केंद्र
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री
कमाई की बात

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री

शिवराज सिंह चौहान ने गांव के युवाओं को भी इस विकास से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि कंपनियां युवाओं को ट्रेनिंग, रोजगार और अपना कारोबार शुरू करने के अवसर दें, ताकि गांव का युवा सिर्फ नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला भी बन सके।

Pooja Rai·20 Aug 2026
 नई दिल्ली में आयोजित यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में Escorts Kubota और स्पार्क मिंडा की परियोजनाओं का वर्चुअल भूमिपूजन किया गया।
कमाई की बात

जेवर में Kubota के नए प्लांट का शिलान्यास, ₹4,500 करोड़ का निवेश और 4,000 लोगों को रोजगार

कंपनी इस परियोजना में दो चरणों में करीब 4,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यहां ट्रैक्टर, कृषि मशीनरी, निर्माण उपकरण और इनसे जुड़े उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस परियोजना से प्रदेश में करीब 4,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

Pooja Rai·19 Aug 2026
हाइड्रोपोनिक खेती
कमाई की बात

बिना मिट्टी की खेती से हो रही लाखों की कमाई, जानिए हाइड्रोपोनिक फार्म का अनोखा मॉडल

क्या बिना मिट्टी की खेती से अच्छी कमाई हो सकती है? महाराष्ट्र के नासिक के एक किसान ने हाइड्रोपोनिक खेती, एग्री-टूरिज्म और फार्म-टू-टेबल मॉडल को अपनाकर इसका जवाब दिया है। जानिए कैसे आधुनिक तकनीक से उन्होंने खेती को सफल कारोबार में बदला।

Pooja Rai·04 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs