Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी, विस्तार से देखिये अपने शहर का मौसम
मौसम-बेमौसम

देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी, विस्तार से देखिये अपने शहर का मौसम

देश के लगभग सभी राज्यों में मॉनसून की अच्छी बारिश हो रही है।मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान मध्य, पूर्वोत्तर, पूर्वी भारत और उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है।

NP

Pooja Rai· Correspondent

16 जुलाई 2024· 2 min read

climate changeimd weatherNews Potli
देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी, विस्तार से देखिये अपने शहर का मौसम

देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी, विस्तार से देखिये अपने शहर का मौसम

देश के लगभग सभी राज्यों में मॉनसून की अच्छी बारिश हो रही है।मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान मध्य, पूर्वोत्तर, पूर्वी भारत और उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है।वहीं झारखंड में एक सप्ताह बाद फिर मॉनसून सक्रिय हुआ है, जबकि बिहार में भारी बारिश की वजह से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। वहीं छत्तीसगढ़ और ओडिशा में अच्छी बारिश देखने को मिल रही है।

भारतीय मौसम विभाग ने आज, 16 July 2024 के लिए देश के कई पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों में अत्यधिक भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग स्थानों पर रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरी कोंकण के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा के साथ कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। आज दक्षिण कोंकण-गोवा के जिलों में भी ऐसी ही स्थिति होने की संभावना है। उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा, जिसमें अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की स्थिति देखी जा सकती है। दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

ये पढ़े -मक्के से बनेगा इथेनॉल, उत्पादन बढ़ाने की मुह‍िम में जुटा IIMR

IMD ने उत्तर-पश्चिम भारत में 19 जुलाई तक उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। 17 और 18 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 17 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश, 18 जुलाई को पश्चिमी राजस्थान और 17 और 18 जुलाई को हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

इसके अलावा IMD ने केरल और पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है कर यहां तेज़ बारिश की संभावना जतायी है।
जबकि पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, तमिल नाडु, पुडुचेरी और अरुणाचल प्रदेश में आज के लिए बारिश का अलर्ट (Rain Alert) जारी किया गया है।
वहीं सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, कोस्टल कर्नाटक और साउथ इंटीरियर कर्नाटक में आज के लिए बारिश का रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया गया है। मतलब इन जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी, विस्तार से देखिये अपने शहर का मौसम

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश-बर्फबारी के आसार
मौसम-बेमौसम

उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तर भारत में 27- 28 जनवरी को एक तेज पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश, तेज हवा और ठंड बढ़ने की संभावना है। कोहरा और शीतलहर

Pooja Rai·27 जन॰ 2026·2 min
IMD Alert: उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में भारी बारिश
मौसम-बेमौसम

IMD Alert: उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में भारी बारिश

भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम चुनौतीपूर्ण बना रहेगा। उत्तर, मध्य और पूर्वी राज्यों में घना कोहरा और शीतलहर का असर दिखेगा, जबकि दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

Pooja Rai·7 जन॰ 2026·3 min
देशभर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर, उत्तर भारत में अगले कई दिन शीतलहर का अलर्ट
मौसम-बेमौसम

देशभर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर, उत्तर भारत में अगले कई दिन शीतलहर का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा जारी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक शीतलहर, कोहरा और गिरते तापमान का असर रहेगा, जिससे जनजीवन, यातायात और खेती प्रभावित हो सक

Pooja Rai·3 जन॰ 2026·3 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs