News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान 'दितवाह' का खतरा बढ़ा
मौसम-बेमौसम

दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान 'दितवाह' का खतरा बढ़ा

चक्रवाती तूफान दित्‍वा दक्षिण भारत के तटीय राज्यों के करीब पहुंच रहा है, जिससे तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और केरल में भारी बारिश, तेज हवाएं और समुद्र में ऊंची लहरों का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभा

Pooja Rai

Pooja Rai·29 Nov 2025· 3 min read

दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान 'दितवाह' का खतरा बढ़ा

दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान 'दितवाह' का खतरा बढ़ा

चक्रवाती तूफान दितवाह दक्षिण भारत के तटीय राज्यों के करीब पहुंच रहा है, जिससे तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और केरल में भारी बारिश, तेज हवाएं और समुद्र में ऊंची लहरों का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और मछुआरों को 1 दिसंबर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

दक्षिण भारत के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान दितवाह (Ditwah) का असर तेज होता जा रहा है। यह तूफान श्रीलंका और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पास सक्रिय है और 30 नवंबर की सुबह तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के पास पहुंच सकता है। इसी वजह से मौसम विभाग ने कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं और हवाएं तेज हैं, इसलिए मछुआरों को 1 दिसंबर तक समुद्र में न जाने की सख्त चेतावनी दी गई है।

1 दिसंबर तक भारी बारिश
तमिलनाडु और पुडुचेरी में 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। तटीय इलाकों में 28 से 30 नवंबर तक पेड़ गिरने, पानी भरने और ट्रैफिक रुकने जैसी स्थिति बन सकती है। यहां हवा की रफ्तार 70–90 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। वहीं आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भी 29 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच भारी बारिश का अनुमान है। यहां भी हवाएं 60–80 किमी/घंटा तक चल सकती हैं। वहीं केरल, तेलंगाना और दक्षिण कर्नाटक में भी बारिश और तूफानी हवाओं की संभावना है।

उत्तर भारत में ठंड और कोहरे में बढ़ोतरी
दूसरी ओर, उत्तर भारत में ठंड और घने कोहरे की शुरुआत हो चुकी है। हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान और यूपी में अगले कुछ दिनों तक सुबह दृश्यता कम रह सकती है। राजस्थान में 3 से 5 दिसंबर के बीच शीतलहर चलने का अनुमान है।दिल्ली-एनसीआर में तापमान लगातार गिर रहा है और आने वाले दिनों में दिन का तापमान 23–26°C और रात का तापमान 8–12°C के बीच रह सकता है।

ये भी पढ़ें - कर्नाटक के 14 लाख किसानों को मिलेगा मुआवजा, DBT से भुगतान शुरू

तूफान से खतरा और नुकसान की आशंका
दितवाह तूफान के कारण दक्षिण भारत में भारी बारिश, तेज हवाएं, जलभराव, बिजली के खंभे और पेड़ गिरने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की भी आशंका है।

किसानों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क रहने और खेती में ये कदम अपनाने की सलाह दी है।तमिलनाडु में धान, गन्ना, कपास और सब्जियों के खेतों से तुरंत अतिरिक्त पानी निकालें।केला और पपीता के पौधों को सहारा देकर बांधें ताकि वे गिरें नहीं।केरल में धान और सब्जियों में पानी की निकासी पर जोर दें।आंध्र प्रदेश में जहां धान पक चुका है, वहां तुरंत कटाई करें और सुरक्षित जगह रखें।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान 'दितवाह' का खतरा बढ़ा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
cyclone Ditwahkeralakheti kisaniNews Potlisouth indiatamil nadu
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

heatwave, heatwave warning, imd
मौसम-बेमौसम

मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

आने वाला सप्‍ताह क‍िसानों के ल‍िए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे क‍िसानों के ल‍िए। मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को महत्‍वपूर्ण सुझाव द‍िए हैं।

News Potli·
मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम-बेमौसम

मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

बिहार, झारखंड और ओडिशा में 5 से 8 अक्टूबर के बीच बारिश हो सकती है। बिहार में 6-8 अक्टूबर को गरज-चमक और तेज हवाओं की भी संभावना है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 3-8 अक्टूबर तक कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

Pooja Rai·03 Oct 2026
2026 का मानसून रहा कमजोर, 11 साल में सबसे कम बारिश
मौसम-बेमौसम

2026 का मानसून रहा कमजोर, 11 साल में सबसे कम बारिश

IMD ने अक्टूबर को लेकर भी किसानों की चिंता बढ़ाने वाला अनुमान दिया है। विभाग के मुताबिक, अक्टूबर में देशभर में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है, जो सामान्य बारिश की 85% से भी कम रह सकती है।

Pooja Rai·01 Oct 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs