News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. कमाई की बात
  3. क्या है पीएम किसान एफपीओ योजना? बिजनेस शुरू करने के लिए इसके तहत किसान ले सकते हैं 15 लाख रुपये
कमाई की बात

क्या है पीएम किसान एफपीओ योजना? बिजनेस शुरू करने के लिए इसके तहत किसान ले सकते हैं 15 लाख रुपये

केंद्र सरकार किसानों को बिजनेस शुरू करने के लिए पीएम किसान एफपीओ योजना चला रही है। इस योजना के तहत किसान खेती किसानी से जुड़ी कोई भी बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार से 15 लाख रुपये की आर्थिक मदद ले सकते

Pooja Rai

Pooja Rai·19 Oct 2024· 2 min read

क्या है पीएम किसान एफपीओ योजना? बिजनेस शुरू करने के लिए इसके तहत किसान ले सकते हैं 15 लाख रुपये

क्या है पीएम किसान एफपीओ योजना? बिजनेस शुरू करने के लिए इसके तहत किसान ले सकते हैं 15 लाख रुपये

केंद्र सरकार किसानों को बिजनेस शुरू करने के लिए पीएम किसान एफपीओ योजना चला रही है। इस योजना के तहत किसान खेती किसानी से जुड़ी कोई भी बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार से 15 लाख रुपये की आर्थिक मदद ले सकते हैं। इस योजना के माध्यम से सरकार किसान उत्पाादक संगठनों की मदद से कृषि सेक्टर को आगे बढ़ाना चाहती है।

भारत में खेती-किसानी पर निर्भर आधी से ज्यादा आबादी को कई तरह की समास्याओं का सामना करना पड़ता है। किसानों को खेती में मौसम, पानी, बीज, मिट्टी आदि कई सारी समस्याएँ तो है ही । इसके अलावा किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर होना एक बड़ी समस्या है, जिसको ठीक करने के लिए केंद्र सरकार एक शानदार योजना लाई है। सरकार देश के किसानों के लिए पीएम किसान एफपीओ योजना चला रही है, जिसका उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। इसके तहत किसानों को कोई भी बिजनेस शुरू करने के लिए 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

11 लोगों का समूह होना ज़रूरी
सरकार इस योजना के तहत 11 किसानों के समूह यानी फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (FPO) को खेती-किसानी संबंधित तमाम बिजनेस सेटअप(एग्रीकल्चरल बिजनेस) करने के लिए 15 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी। इस योजना के माध्यम से सरकार किसान उत्पाादक संगठनों की मदद से कृषि सेक्टर को आगे बढ़ाना चाहती है।
किसानों को इस योजना का लाभ लेने के लिए एक संगठन फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन (FPO) बनाना होगा। किसानों द्वारा बनाए गए इस संगठन में कम से कम 11 लोगों का होना अनिवार्य है।

कैसे करें आवेदन
अगर आप भी केंद्र सरकार की एफपीओ योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको इस योजना में आवेदन करना होगा। एफपीओ योजना में आवेदन करने के लिए आपको राष्ट्रीय कृषि बाजार की आधिकारिक वेबसाइट https://www.enam.gov.in/web/ पर जाना होगा।
वहां रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें। फिर सभी जरूरी जानकारी भरें और फॉर्म सबमिट करें।
इस योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए आपको एफपीओ के MD या CEO या Manager का नाम, पता, ई-मेल आईडी और कॉन्टेक्ट नंबर आदि की जानकारी देनी होगी।
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— क्या है पीएम किसान एफपीओ योजना? बिजनेस शुरू करने के लिए इसके तहत किसान ले सकते हैं 15 लाख रुपये

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsBusiness ideaFPOkheti kisaniNews Potlipm kisan fpo yojana
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री
कमाई की बात

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री

शिवराज सिंह चौहान ने गांव के युवाओं को भी इस विकास से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि कंपनियां युवाओं को ट्रेनिंग, रोजगार और अपना कारोबार शुरू करने के अवसर दें, ताकि गांव का युवा सिर्फ नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला भी बन सके।

Pooja Rai·20 Aug 2026
 नई दिल्ली में आयोजित यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में Escorts Kubota और स्पार्क मिंडा की परियोजनाओं का वर्चुअल भूमिपूजन किया गया।
कमाई की बात

जेवर में Kubota के नए प्लांट का शिलान्यास, ₹4,500 करोड़ का निवेश और 4,000 लोगों को रोजगार

कंपनी इस परियोजना में दो चरणों में करीब 4,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यहां ट्रैक्टर, कृषि मशीनरी, निर्माण उपकरण और इनसे जुड़े उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस परियोजना से प्रदेश में करीब 4,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

Pooja Rai·19 Aug 2026
हाइड्रोपोनिक खेती
कमाई की बात

बिना मिट्टी की खेती से हो रही लाखों की कमाई, जानिए हाइड्रोपोनिक फार्म का अनोखा मॉडल

क्या बिना मिट्टी की खेती से अच्छी कमाई हो सकती है? महाराष्ट्र के नासिक के एक किसान ने हाइड्रोपोनिक खेती, एग्री-टूरिज्म और फार्म-टू-टेबल मॉडल को अपनाकर इसका जवाब दिया है। जानिए कैसे आधुनिक तकनीक से उन्होंने खेती को सफल कारोबार में बदला।

Pooja Rai·04 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs